<

IPL Winner List: 2008 से लेकर 2025 तक… किस सीजन कौन सी टीम बनी विजेता, देखें पूरी लिस्ट

IPL Winner List: साल 2008 से लेकर 2025 तक कई आईपीएल टीमों ने ट्रॉफी उठाई. हालांकि कुछ टीमें अभी तक आईपीएल चैंपियन नहीं बन पाई हैं. देखें पिछले 18 सीजन में कौन सी टीम आईपीएल चैंपियन रही...

IPL Winner List: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है, जिसमें देश-विदेश के सैंकड़ों खिलाड़ी खेलते हैं. आईपीएल में अभी कुल 10 टीमें हैं. इनमें से कुछ टीमों ने कई बार आईपीएल की ट्रॉफी उठाई है. हालांकि कुछ टीमें ऐसी भी हैं, जिन्होंने कभी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती. साल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पिछले 18 सालों से चले आ रहे हार के सिलसिले को तोड़कर ट्रॉफी अपने नाम की थी. विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी को आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए 18 सालों का लंबा इंतजार करना पड़ा. वहीं, दूसरी ओर मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अभी तक 5-5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी हैं.
आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी. तब से लेकर अभी तक आईपीएल के 18 सीजन खेले जा चुके हैं. हर साल कोई एक टीम चैंपियन बनती है और ट्रॉफी उठाती है. साल 2025 में यह ट्रॉफी RCB ने जीती थी. देखें पिछले 18 सालों की आईपीएल विजेता टीमों की लिस्ट…

2008 से 2025 तक के IPL विजेता टीम की लिस्ट

  • IPL 2008- राजस्थान रॉयल्स
  • IPL 2009- डेक्कन चार्जर्स
  • IPL 2010- चेन्नई सुपर किंग्स
  • IPL 2011- चेन्नई सुपर किंग्स
  • IPL 2012- कोलकाता नाइट राइडर्स
  • IPL 2013- मुंबई इंडियंस
  • IPL 2014- कोलकाता नाइट राइडर्स
  • IPL 2015- मुंबई इंडियंस
  • IPL 2016- सनराइजर्स हैदराबाद
  • IPL 2017- मुंबई इंडियंस
  • IPL 2018- चेन्नई सुपर किंग्स
  • IPL 2019- मुंबई इंडियंस
  • IPL 2020- मुंबई इंडियंस
  • IPL 2021- चेन्नई सुपर किंग्स
  • IPL 2022- गुजरात टाइटंस
  • IPL 2023- चेन्नई सुपर किंग्स
  • IPL 2024- कोलकाता नाइट राइडर्स
  • IPL 2025- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

इन टीमों ने नहीं जीती ट्रॉफी

मौजूदा समय में कुल 10 आईपीएल टीमें हैं. इनमें से ज्यादातर टीमें आईपीएल चैंपियन बन चुकी हैं. वहीं, 3 टीमें ऐसी हैं, जो अभी तक आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई हैं. इनमें लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG), पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) शामिल हैं. साल 2024 तक इस लिस्ट में RCB का भी नाम शामिल था, लेकिन आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की और विजेताओं की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया. 

आईपीएल 2026 का शेड्यूल

अब आईपीएल 2026 की तैयारियां की जा रही हैं. 16 दिसंबर को आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन हुआ, जिसमें सभी टीमों ने मिलकर 77 खिलाड़ियों को खरीदा. वहीं, अब आईपीएल 2026 का शेड्यूल को लेकर भी जानकारी सामने आई है. आईपीएल का अगले सीजन 26 मार्च से शुरू होगा, जबकि फाइनल 31 मई को खेला जाएगा. अभी तक पूरे टूर्नामेंट का शेड्यूल सामने नहीं आया है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST