<

10 छक्के, 6 चौके… SMAT फाइनल में ईशान किशन ने मचाया तहलका, 45 गेंदों पर ठोका शतक

SMAT 2025 Final: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में उतरते ही ईशान किशन ने चौके-छक्के की बरसात कर दी. उन्होंने 45 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इस पारी के दौरान ईशान ने 16 बाउंड्री लगाई.

SMAT 2025 Final: हरियाणा और झारखंड के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. इस फाइनल मुकाबले में झारखंड के कप्तान ईशान किशन ने जबरदस्त बल्लेबाजी की. ईशान ने फाइनल मैच में 45 गेंदों पर शतक ठोक दिया. ईशान ने इस तूफानी पारी के दौरान 10 छक्के और 6 चौके लगाए. SMAT के फाइनल मैच में हरियाणा की टीम ने टॉस जीतखर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. झारखंड की ओर से ईशान किशन और विराट सिंह पारी की शुरुआत करने के लिए आए. विराट सिंह 2 गेंदों पर 2 रन के छोटे स्कोर पर आउट हो गए.

इसके बाद कप्तान ईशान ने तूफानी बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी. तीसरे कुमार नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कुमार कुशाग्र ने ईशान का पूरा साथ दिया. दोनों खिलाड़ियों ने हरियाणा के गेंदबाजों की पिटाई शुरू कर दी. ईशान किशन 49 गेंदों पर 101 रनों की पारी खेलकर आउट हुए.

24 गेंदों पर अर्धशतक, 45 पर शतक

ईशान किशन ने फाइनल मैच में मैदान पर उतरते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी. उन्होंने मैदान के हर कोने में शॉट लगाए. पहले ईशान ने 24 गेंदों पर अपना फिफ्टी पूरी की. इसके बाद फिर 45 गेंदों पर शतक बनाया. ईशान ने छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया. इसी के साथ ईशान सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए.  फिर वे 101 रन के स्कोर पर आउट हो गए. सुमित कुमार की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए.

शतक से चूके कुमार कुशाग्र

ईशान किशन के साथ कुमार कुशाग्र भी तूफानी बल्लेबाजी कर रहे थे. हालांकि वह अपने शतक से चूक गए. कुशाग्र 38 गेंदों पर 81 रन बनाकर आउट हुए. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 5 छक्के और 8 चौके लगाए. कुशाग्र ने 29 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था.

ईशान किशन का बड़ा कारनामा

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के टूर्नामेंट में ईशान किशन झारखंड की कमान संभाल रहे हैं. SMAT फाइनल तक के इस सफर में ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन किया है. फिलहाल वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. ईशान ने 10 मैचों में 57 से ज्यादा की औसत से 517 रन बनाए हैं. इसमें दो शतक और 3 अर्धशतक भी शामिल हैं.

हरियाणा-झारखंड के बीच खिताबी जंग

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. यह फाइनल मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है. झारखंड और हरियाणा के बीच खिताबी जंग जारी है. दोनों टीमों ने टूर्नामेंट के दौरान अपना जलवा बरकरार रखा है और अब आखिरी मुकाबला खेल रहे हैं. इस मैच में हरियाणा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. इस मुकाबले को जो भी टीम जीतेगी, वह पहली बार SMAT चैंपियन बनेगी. अभी तक हरियाणा और झारखंड ने SMAT का कोई भी टूर्नामेंट नहीं जीता है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST