<
Categories: देश

गीताली गुप्ता बनीं CLAT 2026 की टॉपर, इमोशनल वीडियो वायरल, जानें उनका स्टडी प्लान

क्लैट 2026 के लिए 70 हजार आवेदकों में से गीताली ने ऑल इंडिया में पहला स्थान प्राप्त किया है. रिजल्ट के दौरान खुशी का उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है.

CLAT 2026 topper Geetali Gupta: क्लैट 2026 का रिजल्ट जारी हो चुका है. क्लैट 2026 की परीक्षा ने राजस्थान के श्री गंगानगर की रहने वाली 17 साल की गीताली गुप्ता नेऑल इंडिया में रैंकिंग 1 हासिल की है. उन्होंने 119 में से 112.75 अंक हासिल किए हैं. जब वे रिजल्ट चेक कर रही थीं, उस दौरान का उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसमें दिख रहा है कि वे अपना रिजल्ट देखकर खुद चौंक गई थीं और खुशी के कारण रो पड़ी थीं.  उनके माता-पिता भी ये देख खुशी के कारण जय माता जी भी बोल रहे थे.  

गीताली का वीडियो वायरल

गीताली गुप्ता के रिजल्ट पर इमोशनल रिएक्शन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसने पूरे इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है. उनका ये वीडियो उनके कोचिंग इंस्टीट्यूट द्वारा पोस्ट किया गया है. इतना ही नहीं रिजल्ट आने के बाद उनके स्कूल में जश्न मनाया गया. 

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि गीताली अपने घर के फर्श पर मंदिर के सामने बैठकर नर्वस होते हुए रिजल्ट चेक करती हैं. रिजल्ट लोड होने के बाद वे हैरान रह जाती हैं और अपने माता-पिता को रिजल्ट दिखाती हैं. उनकी मां उन्हें तुरंत गले लगा लेती हैं.

जानें गीताली का स्टडी प्लान

अगर गीताली के स्टडी प्लान की बात करें, तो बता दें कि गीताली ने एक इंटरव्यू में बताया कि वे फिक्स्ड स्टडी आवर्स में विश्वास नहीं करतीं. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने बस एक फिलॉसफी बनाई कि हर दिन के लिए एक दिन पहले पढ़ाई का शेड्यूल बनाओ और उसे पूरा करो. एग्जाम के एक दिन पहले तक वे इस फिलॉसफी को अपना रही थीं. 

12वीं में कौन से सब्जेक्ट से पढ़ाई कर रहीं गीताली?

बता दें कि गीताली अभी ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम से कक्षा 12वीं कर रही हैं. इसमें उनके सब्जेक्ट्स में पलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, ज्योग्राफी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश शामिल हैं.  एक इंटरव्यू में दीपाली ने बताया कि उन्हें डिबेटिंग, पॉलिटिकल साइंस और सिविक्स बहुत पसंद हैं, इसीलिए उन्होंने लॉ चुनी. उन्होंने बताया कि पॉलिटिकल साइंस उनका पसंदीदा सब्जेक्ट बना है. ये गवर्नेंस और लीगल फ्रेमवर्क की बारीकियों में दिलचस्पी रखने वाले किसी व्यक्ति के लिए स्वाभाविक है.

कब शुरू हुई सीरियस तैयारी?

एक इंटरव्यू में गीताली ने बताा कि उन्होंने कक्षा 11वीं से CLAT की तैयारी शुरू की थी. हालांकि शुरुआत में वे बहुत ज्यादा इंटेंस नहीं थी. उनकी सीरियस तैयारी  पिछला CLAT सेशन खत्म होने के बाद शुरू हुई. ये कक्षा 11वीं के आखिरी दिनों में और कक्षा 12वीं में जाने से पहले का समय था. उन्होंने बताया कि ऑल इंडिया रैंक 1 लाने में उनके स्कूल और कोचिंग की अहम भूमिका है. साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए सेल्फ स्टडी भी एक जरूरी हिस्सा है. उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि कब कि चीज को प्रायोरिटी देनी है और किसे नहीं. साथ ही उन्होंने कहा कि अपनी चुनौतियों को पहचानना और उन पर काबू पाना भी बेहद जरूरी है. इसके अलावा रेगु लर बेस पर मॉक टेस्ट देना भी जरूरी है.

कौन हैं गीताली गुप्ता?

बता दें कि गीताली गुप्ता राजस्थान के श्रीगंगानगर के ऋद्धि-सिद्धी क्षेत्र की रहने वाले साधारण परिवार से हैं. उनके पिता जगदीश कुमार और माता भारती हैं, जिन्होंने गीताली का पूरा साथ दिया. उनके भाई भी इंजीनियर हैं. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Delivery boy assaulted: खाना देर से पहुंचा तो भड़का कपल, डिलीवरी बॉय को पटक-पटककर पीटा, VIDEO वायरल

Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…

Last Updated: October 4, 2026 23:02:19 IST

Premanand Maharaj Ashram: दीपक लोधी की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर बढ़ा विवाद, सामने आया ‘दो गुट’ का दावा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य बताए जा रहे दीपक लोधी उर्फ…

Last Updated: October 4, 2026 22:43:46 IST

बिग बॉस 20 में नाम लेने पर भड़के इमाम सिद्दीकी, सलमान खान को लिखा ओपन लेटर, बोले- ये गलत है

Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…

Last Updated: October 4, 2026 22:23:46 IST

Anuppur murder case: मां का पसीजा दिल, रस्सी से बंधे बेटे को खोला, बाहर आते ही बना हैवान, परिवार के 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

Anuppur murder case: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमोदा गांव में एक व्यक्ति पर…

Last Updated: October 4, 2026 20:46:32 IST

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने दिल्ली U19 के कप्तान, अब कप्तानी में दिखेगा दम

Aaryavir sehwag delhi u19 captain: वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को वीनू…

Last Updated: October 4, 2026 20:10:12 IST

‘मैं पहली महिला नहीं हूं…’: काजल राघवानी ने शादीशुदा खेसारी लाल यादव के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी; कहा, ‘वो भी मुझसे…’

काजल राघवानी ने 'Rise and Fall 2' में शादीशुदा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के…

Last Updated: October 4, 2026 19:55:38 IST