<

10 छक्के 6 चौके…ईशान किशन ने सिर्फ 42 गेंदों में ठोक डाला शतक, जमकर हुई कीवी गेंदबाजों की धुनाई

Ishan Kishan Century: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में ईशान किशन ने 42 गेंदों में शतक लगाकर शानदार वापसी की है. उन्होंने अपनी इस पारी में 10 छक्के और 6 चौके लगाए हैं.

Ishan Kishan Century: ईशान किशन ने अपना पहला T20 इंटरनेशनल शतक बनाया है. उन्होंने यह उपलब्धि तिरुवनंतपुरम में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पांचवें और आखिरी T20 मैच में हासिल की है. ​​संघर्ष के बाद ईशान किशन को करीब 2 साल के बाद भारतीय क्रिकेट टीम में चयन हुआ और न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में लगातार फ्लॉप रहे संजू सैमसन की जगह पर भी सवालिया निशान खड़े कर दिए है. इस सीरीज में ईशान किशन का बल्ला शानदार चला है. जब भी खेले हैं ताबड़तोड़ पारी खेली है.

बाएं हाथ के बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर जबरदस्त प्रहार किया और एक ही ओवर में 29 रन बनाए. ईशान ने स्पिनर ईश सोढ़ी के ओवर की सभी छह गेंदों पर बाउंड्री लगाईं. उन्होंने 28 गेंदों पर चौके के सहारे अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर 42 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. अपने शतकीय पारी में ईशान ने 10 छक्के और 6 चौके लगाए.

ईशान किशन ने लगाया टी20 इंटरनेशनल का पहला शतक (Ishan Kishan scored his first T20 International century)

इससे पहले, ईशान किशन का T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्कोर 89 रन था. उन्होंने अपने 36वें T20 इंटरनेशनल मैच में अपना पहला शतक बनाया। ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के चौथे T20 मैच में नहीं खेले थे. उस मैच के टॉस के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया था कि ईशान किशन की तबीयत ठीक नहीं है. ईशान ने रायपुर में खेले गए T20 मैच में अर्धशतक बनाया था. T20 वर्ल्ड कप से पहले ईशान ने जो फॉर्म दिखाया है, वह भारतीय टीम के लिए एक अच्छा संकेत है.

पाकिस्तान के खिलाफ होगी वैभव की असली परीक्षा, सबसे बड़ी राइवलरी के खिलाफ अब तक कैसा रहा है सूर्यवंशी का प्रदर्शन?

ईशान किशन ने घरेलू क्रिकेट में किया शानदार प्रदर्शन (Ishan Kishan has performed brilliantly in domestic cricket)

ईशान किशन ने अगस्त 2024 से डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार परफॉर्मेंस दी है. भारतीय टीम से बाहर होने के बाद ईशान ने शानदार वापसी की. बुची बाबू टूर्नामेंट, दलीप ट्रॉफी, रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी, IPL, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और अब एक T20 इंटरनेशनल में सेंचुरी बनाई. वह 43 गेंदों में 103 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें जैकब डफी की गेंद पर फिलिप्स ने कैच किया.

IND vs PAK U19 WC 2026: वैभव से समीर तक… भारत-पाकिस्तान के 3-3 खिलाड़ी, अकेले मैच पलटने का रखते हैं दम

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Hyderabad Crime News: मां और बॉयफ्रेंड के बीच आ रहा था बच्चा, लिव-इन पार्टनर ने ऐसे हटाया बीच का रोड़ा; कत्ल कर फरार आरोपी

Hyderabad Crime News: हैदराबाद के बोराबांदा में मां के लिव-इन पार्टनर पर पांच साल के…

Last Updated: November 4, 2026 14:24:20 IST

Caught In CCTV: भिवंडी में गाने पर महाभारत, साउंड बॉक्स को लेकर भिड़े दो गुट; एक ने चलाई गोली, दूसरे ने चलाया चॉपर

Bhiwandi Hotel Viral Video: महाराष्ट्र के भिवंडी होटल में गाना बदलने को लेकर दो गुटों…

Last Updated: November 4, 2026 13:40:16 IST

Jeevan Pramaan Patra 2026: घर बैठे कैसे जमा करें Digital Life Certificate? जानें ऑनलाइन आवेदन और फायदे

Jeevan Pramaan Patra 2026: पेंशनर्स 30 नवंबर तक डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं.…

Last Updated: November 4, 2026 13:06:24 IST

Watch Video IND vs NZ: कंबोज का कहर, सैंटनर को किया बोल्ड, कोहली ने हवा में लपका नामुमकिन कैच

Anshul Kamboj Bowling: भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे में अंशुल कंबोज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10…

Last Updated: November 4, 2026 12:29:52 IST

Watch Video: DM का पकड़ा कॉलर; चप्पल से मारने के लिए दौड़ी; गुस्साई महिला का वीडियो वायरल

Madhubani ASI Firing Case: डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने विरोध कर रही भीड़ को शांत करने की…

Last Updated: November 4, 2026 12:17:47 IST