<

IND vs NZ: ईशान किशन की तूफानी सेंचुरी ने बढ़ाई संजू सैमसन की टेंशन, टीम में जगह बनाना मुश्किल?

ईशान किशन की तूफानी 103 रन की सेंचुरी और सूर्यकुमार यादव की फिफ्टी से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 271 रन बनाए. दूसरी ओर संजू सैमसन की लगातार फ्लॉप पारियों ने उनकी टीम इंडिया में जगह पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

नई  दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज की रेस अब और भी दिलचस्प हो गई है. ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 में अपनी धमाकेदार सेंचुरी (43 गेंदों में 103 रन) से न सिर्फ फैंस का दिल जीता, बल्कि टीम मैनेजमेंट को भी साफ संदेश दे दिया है कि वह बड़े मौकों के खिलाड़ी हैं. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और तेज रन बनाने की क्षमता ने उन्हें चयनकर्ताओं की पहली पसंद बना दिया है. संजू सैमसन के लिए अब मुश्किल होता जा रहा है.
दूसरी ओर, संजू सैमसन का बल्ला लगातार खामोश नजर आ रहा है. उन्हें कई मौके मिले, लेकिन वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. अहम मैचों में फ्लॉप प्रदर्शन ने उनकी जगह पर सवाल खड़े कर दिए हैं. टीम में प्रतिस्पर्धा इतनी कड़ी है कि हर खिलाड़ी को मौके का पूरा फायदा उठाना पड़ता है, और यही चीज सैमसन के लिए मुश्किल बनती जा रही है. सैमसन आखिरी टी20 में अच्छे लय में नजर आ रहे थे लेकिन 6 गेंदों में 6 रन बनाकर ही आउट हो गए. पहले टी20 में उनके बल्ले से 10 रन, दूसरे में 6 रन, तीसरे में 0 और चौथे में 24 रन बनाए थे.

ईशान की दावेदारी मजबूत

ईशान की फॉर्म और आत्मविश्वास देखकर लग रहा है कि आने वाले मैचों में उन्हें लगातार मौका मिल सकता है. ऐसे में अगर सैमसन जल्द वापसी नहीं करते, तो टीम में उनकी जगह बचाना बेहद कठिन हो जाएगा. टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम में दोनों खिलाड़ी को मौका मिला है. अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट प्लेइंग 11 में  किसे मौका देते हैं. हालांकि, देखकर तो ऐसा लग रहा है कि ईशान को अब लगातार मौके मिल सकते हैं.

भारत ने दिया 272 रन का विशाल लक्ष्य

भारतीय टीम ने ईशान किशन की सेंचुरी (103) और सूर्यकुमार यादव की फिफ्टी (63) के दम पर न्यूजीलैंड के खिलाफ कुल 271 रन बनाए हैं. न्यूजीलैंड को अगर ये मैच जीतना है तो उन्हें 272 रन बनाने होंगे. अंत में हार्दिक पंड्या ने भी 17 गेंदों में 42 रन ठोके और भारत को 250 से ज्यादा रन बनाने में मदद की. अब देखना होगा कि मैच में क्या होता है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Jeevan Pramaan Patra 2026: घर बैठे कैसे जमा करें Digital Life Certificate? जानें ऑनलाइन आवेदन और फायदे

Jeevan Pramaan Patra 2026: पेंशनर्स 30 नवंबर तक डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं.…

Last Updated: November 4, 2026 13:06:24 IST

Watch Video IND vs NZ: कंबोज का कहर, सैंटनर को किया बोल्ड, कोहली ने हवा में लपका नामुमकिन कैच

Anshul Kamboj Bowling: भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे में अंशुल कंबोज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10…

Last Updated: November 4, 2026 12:29:52 IST

Watch Video: DM का पकड़ा कॉलर; चप्पल से मारने के लिए दौड़ी; गुस्साई महिला का वीडियो वायरल

Madhubani ASI Firing Case: डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने विरोध कर रही भीड़ को शांत करने की…

Last Updated: November 4, 2026 12:17:47 IST

Caught In CCTV: फोन पर बात करने में था मग्न, अचानक तीसरी मंजिल से गिरा युवक; CCTV Video देख उड़ जाएंगे होश

Caught In CCTV: महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ में फोन पर बात करते समय सचिन मोरे तीसरी…

Last Updated: November 4, 2026 11:49:33 IST

Watch Video: लखनऊ में मंगल बाजार में बवाल, दुकानदारों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; महिला समेत 3 गिरफ्तार

Ashiyana Lucknow News: लखनऊ के आशियाना में मंगल बाजार में सड़क पर दुकान लगाने को…

Last Updated: November 4, 2026 11:31:02 IST

Bihar Liqour Smuggling: शराब से भरी कार में लगी आग, फिर पानी में शुरू हुई लूट; बिहार में शराबबंदी पर उठे सवाल

Bihar Liqour Smuggling: बिहार के कैमूर में शराब से भरी हरियाणा नंबर की कार में…

Last Updated: November 4, 2026 10:59:12 IST