Ishan Kishan: 785 दिन के बाद भारतीय टीम के लिए खेलने उतरे ईशान किशन ने पहले ही गेंद पर कुछ ऐसा किया. जिसे देख कर हर कोई हैरान रह गया.
Ishan Kishan
Ind vs NZ: 785 दिन के बाद ईशान किशन को भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका मिला. 2023 में उन्होने आखिरी बार टीम इंडिया के लिए खेला था. उस समय किशन भारतीय टीम के तीनो फॉर्मेट में खलते थे. रणजी ट्रॉफी नहीं खेलने की वजह से BCCI ने उन्हे अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया था. जिसके बाद से वो टीम से दूर थे. अब 2026 में उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मैच में खेलने का मौका मिल रहा है.लेकिन घरेलू मुकाबले में शानदार प्रर्दशन करने के बाद उन्हें टी-20 विश्व कप के टीम शामिल किया गया.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों के पहले मुकाबले के दूसरे ही ओवर में ईशान किशन को खेलने के लिए क्रीज पर आना पड़ा. 785 दिन बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहने के बाद भी क्रीज पर उतरते ही ईशान किशन ने कुछ ऐसा किया जिसे देख हर कोई हैरान रह गयी. ईशान ने पहले ही गेंद पर चौका लगाया. ईशान किशन चाहते तो वो सेट होने में समय ले सकते थे. लेकिन उन्होने प्रहार करना चुना. जो सबके लिए आश्चर्य करने वाला था.
हालांकि ईशान किशन कुछ खास नहीं कर सकें और सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होने इसके बाद एक और चौका लगाया. वो बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में ही आउट भी हो गए. वो सेट होने के लिए कुछ और गेंद भी ले सकते थे क्योंकि वो दूसरे ही ओवर में पर क्रीज पर थे और उनके पास काफी समय था. इतने लंबे समय के बाद टीम में वापसी करने के बाद इतना बड़ा जिगरा दिखाने की हिम्मत काफी कम खिलाड़ियों में देखने को मिलता है. लगभग दो साल के बाद वापसी करने के बाद अपने पहले मुकाबले में ईशान सिर्फ 5 गेंदों का ही सामना कर सकें.
वनडे सीरीज को न्यूजीलैंड के हाथों गंवाने के बाद भारतीय टीम ने टी20 सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की. न्यूजीलैंड ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. पहले खेलते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 238 रन बनाए. भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 84 रनों की पारी खेली. वहीं रिंकू सिंह ने नाबाद 44 रन की शानदार पारी खेली. 238 रन के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 190 ही बना सकी.
Silver Price Today 27 October 2026: चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. सोमवार…
UP Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 27 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…
Udta Teer Day 4 Box Office Collection: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म…
Tamil Nadu Jailbreak: तमिलनाडु की थेनी सब-जेल से 17 कैदी फरार हो गए. कैदियों ने…
Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं. दिल्ली, मुंबई,…
MLC Election Results 2026: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28…