<

क्या ईशान किशन और अदिति करने वाले हैं शादी? दादा जी की बात कितनी सही, मां ने बताई पूरी स्टोरी

ईशान किशन और अदिति हुंडिया की शादी की खबरों पर मां ने सफाई दी है. इससे पहले ईशान के दादा जी ने दोनों के रिश्तों पर खुलकर बात की थी.

नई दिल्ली. टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने जब से पाकिस्तान के खिलाफ 77 रन ठोके हैं तब से वह चर्चा में हैं. इन दिनों मैदान के बाहर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. मॉडल अदिति हुंडिया के साथ उनके रिश्ते की खबरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं. परिवार के एक सदस्य के बयान के बाद यह अटकलें लगाई जाने लगीं कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं. हालांकि अब ईशान की मां ने इन खबरों पर स्थिति साफ कर दी है.
ईशान की मां ने कहा कि फिलहाल शादी जैसी कोई योजना नहीं है. उनका कहना है कि इस समय ईशान का पूरा फोकस क्रिकेट पर है और वही उनकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने यह भी बताया कि परिवार के बड़े लोग कभी-कभी भावनाओं में कुछ बातें कह देते हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं होता कि शादी तय हो चुकी है. ईशान की मां ने कहा, ” यह शादी की बात नहीं है, यह उनके लिए क्रिकेट खेलने का समय है. वह शादी के बारे में बात करने के लिए काफी बड़े नहीं हैं. दादाजी थोड़े बूढ़े हो रहे हैं. बूढ़े लोग हमेशा थोड़े उत्साहित रहते हैं. सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ नया आता रहता है. उन्होंने यह सब सोशल मीडिया पर जो देखा, उसके आधार पर कहा.”

ईशान के दादा का बयान

दरअसल, ईशान के दादा ने हाल ही में एक बयान में कहा था कि परिवार को ईशान की पसंद से कोई आपत्ति नहीं है और भविष्य में जो भी फैसला होगा, वह उनकी खुशी को ध्यान में रखकर लिया जाएगा. इसी बयान के बाद शादी की खबरों ने जोर पकड़ लिया. बता दें कि अदिति हुंडिया मॉडलिंग की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा हैं और कई मॉडिंग इवेंट में हिस्सा ले चुकी हैं. सोशल मीडिया पर भी उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है. आईपीएल के दौरान उन्हें कई बार स्टेडियम में ईशान का हौसला बढ़ाते हुए देखा गया है.

बेहतरीन फॉर्म में हैं ईशान किशन

फिलहाल साफ है कि शादी को लेकर चल रही चर्चाएं सिर्फ कयास हैं. ईशान किशन अभी अपने क्रिकेट करियर पर ध्यान दे रहे हैं और परिवार भी चाहता है कि वह पहले खेल में नई ऊंचाइयां हासिल करें. ईशान आज यानी 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे. देखना दिलचस्प होगा कि वह नीदरलैंड्स के खिलाफ कैसा परफॉर्म करते हैं.
Satyam Sengar

Recent Posts

थकान, कमजोरी या सीने में दर्द… इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें अनदेखा, वरना पड़ सकते लेने के देने

Bad Cholesterol Alert: हमारे शरीर में 2 तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है गुड और बैड…

Last Updated: March 31, 2026 23:10:36 IST

UP Toll Tax: कल से बदल जाएंगी टोल टैक्स की दरें, यूपी में सफर करने से पहले जान लें कितनी ढीली करनी पड़ेगी जेब

UP Toll Tax Increase: यूपी में बुधवार से राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्रा करना…

Last Updated: March 31, 2026 23:02:00 IST

Trump Popularity: इतिहास में पहली बार! अमेरिका में ट्रंप की रेटिंग धड़ाम से गिरी नीचे, बने सबसे ‘अलोकप्रिय’ राष्ट्रपति

Donald Trump Approval Rating: AF पोस्ट के हालिया विश्लेषण ने अमेरिकी राजनीति में हलचल मचा…

Last Updated: March 31, 2026 22:32:42 IST

PBKS vs GT: 1 ओवर में फेंकी 11 गेंदे, 12 मिनट में पूरा किया स्पेल, अर्शदीप सिंह का घटिया ओवर

Arshdeep singh Last Over: आईपीएल 2026 में 31 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस…

Last Updated: March 31, 2026 21:55:29 IST

West Bengal Election 2026: जब एक कम्युनिस्ट नेता के कदमों में थी दिल्ली की सत्ता, फिर क्यों पीछे हट गए ज्योति बसु?

West bengal election 2026: पीएम की कुर्सी सामने थी, पर उन्होंने पार्टी के आदर्शों को…

Last Updated: March 31, 2026 21:51:52 IST

Muzaffarpur Murder Case: 20 लाख के झगड़े… रालोजपा नेता की हत्या में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने उगले राज़

Bihar Crime News: प्रॉपर्टी डीलर और रालोजपा नेता प्रभाकर सिंह (45) की हत्या कर दी…

Last Updated: March 31, 2026 21:32:25 IST