Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज का नया गाना 'साड़ी लहराई के' आज रिलीज किया गया है, जो अब इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. गाने के वीडियों में आस्था सिंह का जलवा देख लोग दीवाने हो गए हैं.
शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘साड़ी लहराई के’ हुआ रिलीज
Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहद पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं, जब भी उनका कोई गाना रिलीज होता है तो पूरे सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा देता है. यही वजह है कि फैंस उनके गाने रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करते हैं. हाल ही में शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘साड़ी लहराई के’ रिलीज हुआ है जो अब इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. गाने के म्यूजिक वीडियो में आस्था सिंह का जलवा फैंस को क्रेजी बना रहा है, वहीं गाने के बोल और म्यूजिक भी बेहद जबरदस्त है.
शिल्पी राज के नए भोजपुरी गाने ‘साड़ी लहराई के’ को आईवीवाई यशी म्यूजिक हिट्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. गाने के वीडियो में आस्था सिंह देसी अंदाज में अपना जलवा दिखाती नजर आ रही हैं और उनके हॉट डांस मूव्स फैंस का दिल जीत रहे हैं. गाने में एक्ट्रेस रेड कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं और बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वीडियो में एक्ट्रेस अपने ऑन स्क्रीन देवर से शिकायत करते हुए कह रही है कि तुम बाहर से बहुत दिन बाद आए हो और तुम्हारी पत्नी साड़ी लहरा के बाजार घूमती है. गाने में देवर भाभी की मस्ती साफ दिख रही है. गाने के बोल भी बेहद चटपटे और जबरदस्त हैं, वहीं गाने का म्यूजिक फैंस का दिल छू जाने वाला है. अगर आपको चटपट भोजपुरी सॉन्ग पसंद है, तो शिल्पी राज के इस गाने को आप जरूर सुने. भोजपुरी गाने ‘साड़ी लहराई के’ को रिलीज हुए कुछ ही घंटे हुए है और इस गाने को यूट्यूब पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. फैंस गाने को बार-बार सुन रहे हैं और गाने के वीडियो पर कमेंट और लाइक भी कर रहे हैं.
बता दें कि शिल्पी राज ने भोजपुरी गाने ‘साड़ी लहराई के’ में अपनी जादूई अवाज देकर गाने को हिट बना दिया हैं. उनके गाने का अंदाज हमेशा की तरह जोशीला लग रहा है, गाने के लिरिक्स बेहद आसान रखे गए हैं. जिससे ये लोग समझ आए और गाने की वाइब के साथ लोग मैच कर सकें. गाने के लिरिक्स नागेंद्र कुमार यादव ने लिखे है और म्यूजिक विकास यादव ने दिया है.
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…
Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…
New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…
नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…