<

Ishan Kishan: ईशान किशन के साथ हुई नाइंसाफी! BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में नहीं मिली जगह, पहले भी हो चुका ऐसा

Ishan Kishan: बीसीसीआई ने ईशान किशन को 2025-26 सीजन के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल नहीं किया है. इससे पहले बीसीसीआई ने 2024 में भी ईशान किशन का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट रद्द किया था. जानें क्या है वजह...

Ishan Kishan BCCI Contract: भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के साथ एक बार फिर बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया है. सोमवार (9 फरवरी) को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा साल 2025-26 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट जारी की गई. इसमें बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है. हाल ही में ईशान किशन को भारत की टी20 टीम में शामिल किया गया है. जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में ईशान किशन ने धमाकेदार वापसी की. घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद उन्हें टीम इंडिया में मौका दिया गया. इसके बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि ईशान किशन को BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल किया जाएगा, लेकिन बीसीसीआई ने उन्हें नजरअंदाज किया. ईशान किशन के अलावा भी अन्य कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह नहीं दी गई है.

BCCI ने रद्द किया था ईशान का कॉन्ट्रैक्ट

ईशान किशन ने लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी की है. उन्होंने करीब 2 साल से ज्यादा समय के बाद जनवरी 2026 में भारत के लिए इंटरनेशनल मैच खेला. फिलहाल वह टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा हैं. ऐसे में लोगों को उम्मीद थी कि उन्हें BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह मिलेगी. ऐसे में ईशान किशन को एक बार फिर इस लिस्ट में जगह बनाने के लिए लंबा इंतजार करना होगा. इससे पहले बीसीसीआई ने साल 2023-24 सीजन में ईशान किशन का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट रद्द किया था. इसके बाद घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद ईशान को दोबारा 2024-25 सीजन के लिए ग्रेड C में वापस शामिल किया गया था. हालांकि अब एक बार फिर नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में ईशान किशन को जगह नहीं मिल पाई है.

30 खिलाड़ियों को मिली जगह

BCCI ने सोमवार की रात को साल 2025-26 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट जारी की है. इसमें 30 सीनियर खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा को A+ कैटेगरी से बाहर कर दिया गया है. अब उन्हें B कैटेगरी में शामिल किया गया है. इसके अलावा BCCI ने 7 करोड़ रुपये A+ कैटेगरी को भी खत्म कर दिया है. BCCI ने अपने कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में 30 पुरुष और 21 महिला क्रिकेटरों को A, B और C कैटेगरी में शामिल करने का एलान किया है. इसकी लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं.

किस कैटेगरी में मिलेगी कितनी सैलरी?

BCCI के अनुसार, अब सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ 3 कैटेगरी होगी, जिसमें A, B और C ग्रेड शामिल है. A कैटेगरी में खिलाड़ियों को 5 करोड़ रुपये, B कैटेगरी में 3 करोड़ रुपये और C कैटेगरी में 1 करोड़ रुपये दिए जाते हैं. हालांकि बीसीसीआई ने अभी तक रिटेनरशिप फीस का एलान नहीं किया है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST

Union Cabinet Meeting: मोदी कैबिनेट का रेलवे कर्मचारियों को दीवाली पर बड़ा तोहफा, मिलेगा बोनस, इन योजनाओं के बदलेंगे नाम

Union Cabinet Meeting Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों…

Last Updated: October 14, 2026 18:07:57 IST

IPL 2027 Trade: सनराइजर्स हैदराबाद में लौटे टी. नटराजन, दिल्ली कैपिटल्स में गए जीशान अंसारी; जानें पूरी डील

IPL 2027 से पहले बड़ा खिलाड़ी ट्रेड हुआ है। टी. नटराजन ₹5 करोड़ में सनराइजर्स…

Last Updated: October 14, 2026 17:52:32 IST

Meerut Neela Drum Case: नीला ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा

Meerut Blue Drum Case: मुस्कान ने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की…

Last Updated: October 14, 2026 17:24:38 IST

अमिताभ बच्चन पर डॉ. विनीत चौधरी की पुस्तक ‘ए फॉर अमिताभ’ दिल्ली में लॉन्च हुई

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…

Last Updated: October 14, 2026 16:22:14 IST