<

सूरत में एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कैंप का आयोजन

सूरत (गुजरात) [भारत], फरवरी 10: Central Bank of India के सूरत क्षेत्र द्वारा दिनांक 9 फरवरी 2026 को गोपीिन इंडस्ट्रियल पार्क, कामरेज, सूरत में एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कैंप…

सूरत (गुजरात) [भारत], फरवरी 10: Central Bank of India के सूरत क्षेत्र द्वारा दिनांक 9 फरवरी 2026 को गोपीिन इंडस्ट्रियल पार्क, कामरेज, सूरत में एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय कार्यकारी निदेशक श्री महेंद्र दोहरे ने की।

इस अवसर पर श्री एस. के. सरकार, जोनल हेड, गुजरात राज्य तथा श्री मनीष वर्मा, क्षेत्रीय प्रमुख, सूरत भी उपस्थित रहे।

क्षेत्र के विभिन्न शाखा प्रमुखों, एमएसएमई उद्यमियों, उद्योगपतियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स तथा MANTRA के अधिकारियों ने इस शिविर में सक्रिय भागीदारी की।

एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कैंप

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री महेंद्र दोहरे ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि बैंक देशभर में एमएसएमई आउटरीच कैंप आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल से उद्यमियों और बैंक के बीच सीधा संपर्क स्थापित होता है, ऋण स्वीकृति प्रक्रिया सरल एवं त्वरित होती है तथा एमएसएमई क्षेत्र को नई गति मिलती है।

कार्यक्रम के दौरान बैंक की व्यवसाय-उन्मुख एवं ग्राहक-केंद्रित एमएसएमई योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस आउटरीच कैंप के अंतर्गत लगभग ₹247 करोड़ के ऋण प्रस्ताव स्वीकृत किए गए, जबकि आगामी एक माह में लगभग ₹172 करोड़ के प्रस्ताव स्वीकृत होने की प्रबल संभावना है। इस अवसर पर 34 लाभार्थियों को ₹108 करोड़ की स्वीकृति पत्र एवं चेक वितरित किए गए, जिससे उद्यमियों में उत्साह और विश्वास का संचार हुआ।

ज़ोन स्तर पर, अहमदाबाद ज़ोन द्वारा चल रहे अभियान के दौरान लगभग ₹1,100 करोड़ के एमएसएमई ऋण प्रस्ताव स्वीकृत किए गए हैं, जो व्यवसायिक आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु बैंक की सशक्त प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इसी अवसर पर माननीय कार्यकारी निदेशक श्री महेंद्र दोहरे द्वारा एल. पी. सावनी रोड, अडाजन, सूरत स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नए क्षेत्रीय कार्यालय परिसर का भी उद्घाटन किया गया।

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

Indianews Webdesk

Recent Posts

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST

Union Cabinet Meeting: मोदी कैबिनेट का रेलवे कर्मचारियों को दीवाली पर बड़ा तोहफा, मिलेगा बोनस, इन योजनाओं के बदलेंगे नाम

Union Cabinet Meeting Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों…

Last Updated: October 14, 2026 18:07:57 IST

IPL 2027 Trade: सनराइजर्स हैदराबाद में लौटे टी. नटराजन, दिल्ली कैपिटल्स में गए जीशान अंसारी; जानें पूरी डील

IPL 2027 से पहले बड़ा खिलाड़ी ट्रेड हुआ है। टी. नटराजन ₹5 करोड़ में सनराइजर्स…

Last Updated: October 14, 2026 17:52:32 IST

Meerut Neela Drum Case: नीला ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा

Meerut Blue Drum Case: मुस्कान ने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की…

Last Updated: October 14, 2026 17:24:38 IST