<

Video: ‘मेरी इच्छा है कि एक दिन…’, धोनी के मैसेज पर गंभीर का आ गया जवाब, सुन क्रिकेट जगत में मच गई हलचल

Gautam Gambhir on Dhoni: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि गंभीर आपके चेहरे पर मुस्कान अच्छी लगती है. अब इस पर प्रतिक्रिया देते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि मेरी इच्छा है कि एक दिन मैं उनके लिए बधाई संदेश लिखूं और धोनी डगआउट में बैठकर मुस्कुराए.

Gambhir on Dhoni: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो RevSportz के एक इवेंट का है. जब इस इवेंट में गौतम गंभीर से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी के सोशल मीडिया मैसेज के बारे में पूछा गया. तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मैं एक दिन महेंद्र सिंह धोनी को कोच की भूमिका में देखना चाहूंगा.

दरअसल, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखते हुए गौतम गंभीर को एक मैसेज दिया था कि आपके चेहरे पर मुस्कान अच्छी लगती है.

गंभीर ने दी ये प्रतिक्रिया

गंभीर ने कहा कि उनकी इच्छा है कि एक दिन ये भूमिकाएं बदल जाएं, यानी वह बधाई संदेश लिखें और धोनी डगआउट में बैठकर मुस्कुरा रहे हों. इस इवेंट के दौरान गौतम गंभीर ने कहा कि वर्ल्ड कप का फाइनल देखने आना उनकी अच्छी बात थी. मुझसे मुस्कुराने के लिए कहना भी उनकी अच्छी बात थी. मेरी इच्छा है कि एक दिन वह मेरी जगह पर हों और मैं उनके लिए वैसा ही संदेश लिखूं और उम्मीद है कि तब वह डगआउट से मुस्कुरा रहे होंगे.

धोनी-गंभीर के रिश्ते में आया बदलाव

गौतम गंभीर और महेंद्र सिंह धोनी के रिश्ते में बदलाव से फैन्स काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. जो किसी ताजा हवा के झोंके की तरह लग है. हालांकि इन दोनों के रिश्ते में कभी कोई मनमुटाव नहीं था. लेकिन 2024 में हेड कोच की ज़िम्मेदारी संभालने से पहले एक क्रिकेट एक्सपर्ट के तौर पर गंभीर अक्सर धोनी की लोकप्रियता पर तंज कसते रहते थे. खासकर 2011 के वर्ल्ड कप में गौतम गंभीर ने 97 रनों और महेंद्र सिंह धोनी ने 91 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को वनडे वर्ल्ड कप जितवाया था. जिसको लेकर गौतम गंभीर अक्सर कहते थे कि एक छक्के ने मैच नहीं जितवाया.

गंभीर को नहीं था कोचिंग का अनुभव

2024 से पहले गंभीर की ही तरह धोनी के पास भी कोचिंग का कोई अनुभव नहीं है. भारतीय टीम के साथ उनका एकमात्र आधिकारिक काम 2021 T20 वर्ल्ड कप के दौरान एक ‘शॉर्ट-टर्म मेंटर’ (अल्पकालिक मार्गदर्शक) के तौर पर था, जहां टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी. हालांकि, क्रिकेट जगत में कई लोगों का मानना ​​है कि सीएसके से एक खिलाड़ी के तौर पर संन्यास लेने के बाद वह आखिरकार इस फ्रेंचाइज़ी में मेंटर की भूमिका निभाएंगे.

गंभीर ने जितवाई 2 ट्रॉफियां

फिलहाल गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच के तौर पर बेहतरीन काम कर रहे हैं. वह एकमात्र ऐसे भारतीय कोच हैं, जिन्होंने 2 आईसीसी ट्रॉपियां जीती हैं. टेस्ट क्रिकेट में कुछ मुश्किलों के बावजूद अगर वह चाहें तो 2027 ODI वर्ल्ड कप के बाद भी कोच बने रह सकते हैं. दूसरी ओर धोनी की बात करें तो वह आने वाला आईपीएल 2026 सीजन चेन्नई सुपर किंगर्स के लिए खेलेंगे, जिसकी शुरुआत 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगी.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Ramayana Box Office Collection: 15वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘रामायण’, दुनियाभर में कमाई 1547 करोड़ के पार

Ramayana Box Office Collection Day 15: फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार कमाई कर…

Last Updated: November 20, 2026 06:55:23 IST

Watch Video: अमेजन के जंगलों से निकले आदिवासी, गांव में पहुंचकर मांगने लगे खाना; अवा जनजाति को देख पुरी दुनिया के उड़े होश

Amazon Tribe Viral Video: ब्राजील के अमेजन जंगलों में रहने वाले अवा आदिवासी समुदाय के…

Last Updated: November 20, 2026 06:45:45 IST

Delhi Weather Today: दिल्ली में मौसम ने बदली करवट, सुबह की धुंध के साथ प्रदूषण का बढ़ा खतरा; AQI बेहद खराब श्रेणी में पहुंचा

Delhi Weather 20 Nov 2026: राजधानी दिल्ली में आज सुबह 14 डिग्री तापमान के साथ…

Last Updated: November 20, 2026 06:25:20 IST

Viral video of the girl: मैं किसी के साथ भागकर नहीं आई, अकेले घर से निकली हूं, मुझे ढूंढने की कोशिश न करें

Viral video of the girl: जीजा और दीदी का परिवार की ओर से समर्थन किए…

Last Updated: November 19, 2026 23:07:17 IST

Hapur brother and sister missing: हापुड़ से गाजियाबाद परीक्षा देने निकले भाई-बहन लापता, न कॉलेज पहुंचे न घर लौटे, पुलिस तलाश में जुटी

Hapur brother and sister missing: हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव से 20…

Last Updated: November 19, 2026 22:35:00 IST

Lucknow Crime News: लखनऊ में डॉक्टर की सनक! युवती की कार को मारी टक्कर, शिकायत करने पहुंची तो थाने में भी किया हंगामा

Lucknow Crime News: लखनऊ में एक डॉक्टर पर युवती का पीछा करने और हजरतगंज इलाके…

Last Updated: November 19, 2026 21:57:14 IST