ITALY VS NEPAL: सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इटली को बधाई देते हुए लिखा इटली को टी20 वर्ल्ड कप में पहली जीत के लिए बधाई .
इटली ने अपने पहले टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में नेपाल को 10 विकेट से हराया.
T20 World Cup 2026: क्रिकेट की दुनिया में गुरुवार को एक ऐसी कहानी लिखी गई जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की हो. फुटबॉल के लिए मशहूर इटली ने टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रचते हुए नेपाल को 10 विकेट से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की. अज्जूरी टीम ने जिस निडर अंदाज और दमदार प्रदर्शन से मैदान पर कब्जा जमाया उसने पूरी क्रिकेट दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. यहां तक कि सचिन तेंदुलकर भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए.
इटली ने पहले गेंदबाजी करते हुए नेपाल को 123 रन पर ऑलआउट कर दिया. स्पिनर क्रिशन कलुगमगे ने तीन विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई. इसके बाद इटली के ओपनिंग बल्लेबाज भाइयों एंथनी मोस्का और जस्टिन मोस्का ने आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार बल्लेबाजी की. दोनों ने नाबाद साझेदारी करते हुए टीम को 10 विकेट से जीत दिलाई वह भी 44 गेंदें बाकी रहते.
इटली की इस शानदार जीत की हर तरफ तारीफ हुई क्योंकि टीम ने निडर और आक्रामक अंदाज में मैच जीता. सबसे खास बात यह रही कि महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी इटली की टीम की जमकर सराहना की.
सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इटली को बधाई देते हुए लिखा, “इटली को टी20 वर्ल्ड कप में पहली जीत के लिए बधाई और वह भी इतने शानदार अंदाज में.” उन्होंने कहा कि एक फुटबॉल के लिए मशहूर देश का क्रिकेट में अपनी पहचान बनाना दिखाता है कि यह खेल दुनिया भर में कितनी तेजी से फैल रहा है.
मोस्का भाइयों की इस दमदार बल्लेबाजी का असर ग्रुप C की स्थिति पर भी पड़ा. पहले मैच में स्कॉटलैंड से बड़ी हार के बाद इटली का नेट रन रेट काफी गिर गया था लेकिन इस जीत से उन्होंने उसे काफी हद तक सुधार लिया. अब इटली ग्रुप में इंग्लैंड से आगे तीसरे स्थान पर पहुंच गया है.
अब इटली को वेस्टइंडीज और इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमों से मुकाबला करना है. ऐसे में इस जीत से टीम को आत्मविश्वास और लय जरूर मिलेगी. यह जीत इस वर्ल्ड कप की सबसे दिलचस्प कहानियों में से एक बन सकती है.
Petrol Tank Viral Video: अयोध्या-बस्ती राजमार्ग पर एक अजीबोगरीब घटना सामने आई, जिसने लोगों का…
Chaitra Navratri 2026 Day 9: आज शक्ति साधना के नवरात्रि महापर्व की नवमी तिथि का…
अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं और स्नो फॉल देखना चाहते हैं, तो…
Operation Sindoor Movie: विवेक अग्निहोत्री अप्रैल 2025 में पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकवादी…
रेलवे बोर्ड ने अहमदाबाद-पटना अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी दे दी है. इसके लिए शेड्यूल…
Bihar hyva viral video: बिहार के थानेदार ने करीब 1 सप्ताह के अंदर करोड़ों का…