<

बेटे का शतक देख पिता खुद को नहीं रोक पाए… सिडनी में छलक पड़े आंसू, वीडियो वायरल

एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट में इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने लॉर्ड्स में अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा. उनकी इस ऐतिहासिक पारी के दौरान स्टैंड्स में मौजूद परिवार भावुक हो उठा.

नई दिल्ली. एशेज सीरीज (Ashes Series) के आखिरी यानी 5वें मुकाबले में इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल (Jacob Bethhel) ने अपना पहला टेस्ट शतक जड़ते हुए ऐतिहासिक पारी खेली. सिडनी के मैदान पर उनका यह शतक उनके परिवार के आंखों में आंसू लेकर आया.  बेथेल के शतक के साथ ही स्टैंड्स में बैठे उनके परिजनों की आँखें नम हो गईं थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ.
इंग्लैंड की टीम मुश्किल स्थिति में थी और ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज लगातार दबाव बना रहे थे. ऐसे समय में क्रीज़ पर उतरे जैकब बेथेल ने संयम और तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया. शुरुआती ओवरों में उन्होंने सतर्क बल्लेबाजी की और गेंद को अच्छे से समझने के बाद अपने शॉट्स खेलने शुरू किए. बेथेल ने पारी के दौरान ड्राइव और कट शॉट्स का बेहतरीन नमूना दिखाया.

माता पिता हुए भावुक

लंच के बाद उन्होंने रन गति बढ़ाई और धीरे-धीरे अपने पहले टेस्ट शतक की ओर कदम बढ़ाए. जैसे ही बेथेल 100 रन के करीब पहुँचे, पूरे स्टेडियम में सन्नाटा छा गया. इसके बाद ऑफ स्टंप के बाहर मिली गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाकर उन्होंने अपना शतक पूरा किया. वहीं स्टैंड्स में मौजूद उनके माता-पिता भावुक नज़र आ रहे थे.

क्या जीत पाएगा इंग्लैंड?

यह शतक जैकब बेथेल के करियर का अहम पड़ाव माना जा रहा है. बता दें कि जैकब क्रीज पर 143 रन बनाकर नाबाद हैं. इंग्लैंड ने अब तक 302-8 रन बना लिए हैं. जीत के लिए उन्हें सिर्फ 119 रन की जरूरत है. जैकब के साथ मैथ्यू पॉट्स बल्लेबाजी कर रहे हैं. अगर ऑस्ट्रेलिया को यह मुकाबला जीतना है तो उन्हें 2 और विकेट झटकने होंगे. वहीं, इंग्लैंड को यह मुकाबला जीतने के लिए 119 रन और बनाने होंगे. अब देखना होगा कि आखिरी दिन के खेल में क्या होता है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST