<
Categories: क्रिकेट

Pratika Rawal: एआई तस्वीरों को लेकर फूटा क्रिकेटर प्रतीका रावल का गुस्सा, ग्रोक को टैग कर दिया अल्टीमेटम

भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज प्रतीका रावल की एडिट की गई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुईं. इस घटना के बाद प्रतीका रावल ने एआई के दुरुपयोग के बारे में खुलकर अपनी बात रखी.

Pratika Rawal: भारतीय क्रिकेटर प्रतीका रावल ने साल 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया. इसके बाद से ही वे प्रतीका वीमेंस वनडे में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. हाल ही में वे एडिटेड इमेज के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं. उन्होंने इस पर अपनी राय रखी है. 25 साल की प्रतीका ने सोशल मीडिया पोस्ट में एआई असिस्टेंट प्लेटफॉर्म ग्रोक को सीधे टैग किया. उन्होंने ग्रोक को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि उनकी किसी भी तस्वीर को वर्तमान समय की या भविष्य में शेयर की जाने वाली तस्वीरों को उनकी बिना अनुमति के एडिट नहीं किया जाना चाहिए.

प्रतीका रावल ने डिजिटल दुनिया में निजता, सहमति और सम्मान की अहमियत को हाइलाइट करते हुए कहा कि एआई की तकनीक का गलत तरीके से इस्तेमाल एक गंभीर और चिंताजनक समस्या बताया. उनका ये बयान आते ही सोशल मीडिया पर एक बार फिर ऑनलाइन प्राइवेसी और AI एथिक्स को लेकर बहस तेज हो गई है.

प्रतीका ने किया पोस्ट

प्रतीका ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘ग्रोक मैं आपको मेरी किसी भी फोटो को बदलने या एडिट करने की अनुमति नहीं देती. अगर कोई तीसरा व्यक्ति मेरी कोई फोटो को एडिट करने को कहे, तो कृप्या उसे मना कर दें.’

प्रतीका की पोस्ट पर ग्रोक का रिप्लाई

प्रततीका की इस पोस्ट पर ग्रोक ने भी रिप्लाई किया. ग्रोक ने सार्वजनिक रूप से जवाब देते हुए कहा, ‘मैं समझ गया हूं. आपकी प्राइवेसी का पूरा सम्मान किया जाएगा. आपकी अनुमति के बिना आपकी किसी भी फोटो का इस्तेमाल, एडिट या मॉडिफिकेशन नहीं किया जाएगा.’ 

प्रतीका का करियर

प्रतीका रावल ने क्रिकेट ग्राउंड में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया. महिला वर्ल्ड कप 2025 में उन्होंने केवल 6 पारी में 308 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 51.33 रहा. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतक लगाया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम 75 रनों की पारी खेली. इसके बाद वे उस टूर्नामेंट की दूसरी सबसे सफल बल्लेबाज रहीं.

WPL में किस टीम से खेलेंगी प्रतीका?

बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी लीग मैच में उनके घुटने और टखने में चोट लग गई थी. इसके कारण वे सेमीफाइनल और फाइनल में नहीं खेल सकीं. इसके बावजूद भारत की खिताबी जीत में उनकी भूमिका काबिल-ए-तारीफ रही. यूपी वॉरियर्स ने प्रतीका रावल को महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए अपने स्क्वाड में शामिल किया. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST