India News (इंडिया न्यूज़),Japan Open 2023: जापान के टोक्यो में जापान ओपन 2023 बैडमिंटन प्रतियोगिता जारी है।योयोगी नेशनल जिम्नेजियम में जापान ओपन 2023 बैडमिंटन टूर्नामेंट में बैडमिंटन विश्व रैंकिग में दूसरे स्थान पर काबिज़ सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारत की शीर्ष युगल जोड़ी ने जापान ओपन 2023 के दूसरे दिन लियो रोली कार्नांडो और डेनियल मार्टिन की इंडोनेशियाई जोड़ी को हराकर राउंड ऑफ़ 16 में प्रवेश किया।कोरिया ओपन 2023 की चैंपियन जोड़ी ने इंडोनेशियाई जोड़ी को 56 मिनट तक चले मैच में 21-16, 11-21, 21-13 से हराकर अगले राउंड में जगह बनाई।
Satwik-Chirag make their way into the pre-quarters! 🔥
![]()
📸: @badmintonphoto #JapanOpen2023#IndiaontheRise#Badminton pic.twitter.com/S28pZH1XKj
— BAI Media (@BAI_Media) July 26, 2023
पुरुष एकल मुक़ाबले में कनाडा ओपन 2023 के चैंपियन लक्ष्य सेन ने हमवतन प्रियांशू राजावत को 21-15, 12-21, 24-22 से हराकर प्रतियोगिता के अगले राउंड में अपनी जगह सुनिश्चित की।
एक अन्य पुरुष एकल मैच में भारतीय खिलाड़ी मिथुन मंजुनाथ को चीन के वेंग होंग यांग से 21-13, 22-24, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि, जापान ओपन के नतीजे पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए खिलाड़ियों की क्वालीफ़ाइंग रैंकिंग में गिने जाएंगे। बैडमिंटन के लिए क्वालिफ़िकेशन विंडो इस साल 1 मई से शुरू हो चुकी है।
यह भी पढ़ें-Japan Open 2023: पीवी सिंधु का खराब फार्म जारी, पहले राउंड में हारी भारतीय शटलर