<

Republic Day Special: T20I डेब्यू से लेकर दबदबे तक का सफर… 26 जनवरी को भारत को मिले थे 2 मैच विनर, ऐसी रही क्रिकेट जर्नी

On this day, January 26: हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने 26 जनवरी के दिन भी भारत के लिए अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. ये दोनों खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम के अहम हिस्सा हैं. जानें उनके क्रिकेट का सफर...

On this day, January 26: आज 26 जनवरी के दिन पूरे देश में गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाया जा रहा है. 10 साल पहले इसी दिन भारत क्रिकेट टीम के 2 स्टार खिलाड़ियों ने टी20 इंटरनेशनल में अपना डेब्यू किया था. भारत के दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 26 जनवरी 2016 को एक साथ भारत के लिए अपना पहला T20I मैच खेला था. इन दोनों खिलाड़ियों ने एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना डेब्यू किया था. उस मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने 2 विकेट और जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट चटकाए थे. आज के समय में ये दोनों खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा हैं. अगले महीने 7 फरवरी से होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भी हार्दिक और बुमराह एक साथ खेलते हुए दिखाई देंगे. हालांकि इन खिलाड़ियों का सपर इतना आसान नहीं रहा. इन दोनों स्टार क्रिकेटरों ने शुरुआत में घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन से लोगों को ध्यान अपनी ओर खींचा. जानें हार्दिक और बुमराह का क्रिकेट सफर…

बुमराह की क्रिकेट जर्नी

जसप्रीत बुमराह ने अपने करियर की शुरुआत में गुजरात के लिए घरेलू क्रिकेट खेला. उन्होंने साल 2013 में मुंबई इंडियंस (MI) के साथ अपने आईपीएल (IPL) करियर की शुरुआत की. इसके बाद बुमराह ने 23 जनवरी 2016 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में एकदिवसीय (ODI) मैच में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया. इसके कुछ ही दिनों बाद बुमराह ने 26 जनवरी 2016 को ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ अपनी टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया. इसके करीब 2 साल के बाद बुमराह ने अपना टेस्ट डेब्यू किया. उन्होंने 5 जनवरी 2018 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना पहले टेस्ट मैच खेला.

जसप्रीत बुमराह के रिकॉर्ड

जसप्रीत बुमराह ने अभी तक अपने क्रिकेट करियर में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं.  वह ICC टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंचने वाले पहले भारतीय गेंदबाज हैं. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी दिया गया था. इतना ही नहीं, बुमराह एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) में 100 से ज्यादा विकेट हासिल किए हैं.

हार्दिक पांड्या की क्रिकेट जर्नी

भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी घरेलू क्रिकेट से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए साल 2015 में अपना IPL डेब्यू किया. इसके बाद अगले साल ही हार्दिक पांड्या ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया. फिर उसी साल अक्टूबर में हार्दिक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया. इसके बाद साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ अपना पहले टेस्ट मैच खेला. हार्दिक पांड्या की तेज गेंदबाजी और बल्लेबाजी भारतीय टीम को संतुलन प्रदान करती है.

हार्दिक पांड्या के रिकॉर्ड

भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने क्रिकेट करियर में कई रिकॉर्ड बनाए हैं. उन्होंने साल 2024 में भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप के फाइनल में हार्दिक पांड्या ने आखिरी ओवर डालकर टीम को मैच जिताया था. हार्दिक पांड्या भारत के तीसरे ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 100 से ज्यादा विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा हार्दिक पांड्या पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिसने एक टी20 मैच में 4 विकेट लेने के साथ ही 30 से ज्यादा रन बनाया है. साल 2019 में हार्दिक पांड्या को क्रिकेट में उनके योगदान के लिए अर्जन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर निकलने वाली है शोभायात्रा, भूलकर भी न करें ये गलतियां वरना होगी जेल!

Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…

Last Updated: March 30, 2026 21:52:41 IST

राजीव गांधी को ‘मजबूर’ करने वाला वह नेता, जिसे ‘हत्या-एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर’ के आरोप ने किया बर्बाद!

असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…

Last Updated: March 30, 2026 21:42:58 IST

Hanuman Jayanti: घर में पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाने से बदल सकती है किस्मत, जानें सही दिशा और विधि

Hanuman Jayanti:  हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…

Last Updated: March 30, 2026 21:26:35 IST

Kash Patel Fact Check: क्या सच में काश पटेल का है ये वायरल डांस वीडियो? जानें दावे की सच्चाई

Kash Patel viral video: एक वीडियो, जिसमें FBI डायरेक्टर काश पटेल को एक बॉलीवुड गाने…

Last Updated: March 30, 2026 21:22:43 IST

चर्चा में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज? क्यों पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, शंकराचार्य का क्यों दिया हवाला

Aniruddhacharya Maharaj: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. बता दें कि,…

Last Updated: March 30, 2026 20:31:44 IST

जो गोली चलाएगा, वो कीमत चुकाएगा, अन्याय से लड़ने के तरीके होते हैं… नक्सलवाद पर अमित शाह की कुछ बड़ी बातें

गृहमंत्री अमित शाह ने आज लोकसभा में नक्सलवाद को खत्म करने को लेकर भाषण दिया.…

Last Updated: March 30, 2026 20:24:23 IST