<

सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड को Joe Root से खतरा! टेस्ट में इतिहास रचने से सिर्फ 1 कदम दूर

Aus vs Eng 5th Test: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने एशेज सीरीज के 5वें टेस्ट मैच में अर्धशतक लगाया. इसी के साथ वही सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए. रूट टेस्ट में सचिन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 1 कदम दूर हैं.

Joe Root Eyes Sachin Tendulkar World Record: एशेज सीरीज 2025-26 का 5वां और आखिरी मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेला जा रहा है. इस मुकाबले इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) ने टेस्ट के पहले दिन ही अर्धशतक लगा दिया. इसी के साथ वह महान सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए. दरअसल, रूट ने 5वें टेस्ट मैच में अपने टेस्ट करियर का 67वां अर्धशतक लगाया.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है, जिन्होंने कुल 68 अर्धशतक लगाए हैं. जो रूट सिर्फ अर्धशतक बनाते ही सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे. इसके अलावा अगली फिफ्टी बनाने के साथ ही सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ देंगे. जो रूट को सिर्फ 2 फिफ्टी की जरूरत है, जिससे वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.

रूट ने इस दिग्गज खिलाड़ी को पीछे छोड़ा

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के 5वें मैच में जो रूट ने अपने टेस्ट करियर का 67वां अर्धशतक लगाया. इस उपलब्धि के साथ रूट ने वेस्टइंडीज के दिग्गज शिवनरेन चंद्रपॉल को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कुल 66 अर्धशतक लगाए थे. अब जो रूट की नजरें सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने पर हैं, जो वह इसी टेस्ट में पूरा कर सकते हैं.

टेस्ट में सबसे ज्यादा फिफ्टी बनाने वाले बल्लेबाज

68 – सचिन तेंदुलकर
67 – जो रूट*
66 – शिवनारायण चंद्रपॉल
63 – राहुल द्रविड़
63 – एलन बॉर्डर
62 – रिकी पोंटिंग

इस रिकॉर्ड पर भी रूट की नजरें

जो रूट टेस्ट क्रिकेट में एक के बाद एक वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे हैं. अब उनकी नजरें सचिन के एक और रिकॉर्ड पर हैं. रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहे हैं. रूट ने अभी तक टेस्ट में 107 बार 50+ स्कोर बनाया है, जबकि सचिन तेंदुलकर इस मामले में नंबर एक पर हैं. सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट में सबसे ज्यादा 119 बार 50+ स्कोर बनाया है. रूट इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं. अगले कुछ ही मैचों में रूट इस रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं.

ब्रूक-रूट ने लगाई फिफ्टी

एशेज के 5वें टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. इंग्लैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने सिर्फ 57 रन पर ही अपने 3 विकेट गंवा दिए. फिर जो रूट और हैरी ब्रुक ने इंग्लैंड की पारी को संभाला. दोनों खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर दबाव बनाकर रखा और अर्धशतक लगाया. रूट और ब्रुक ने 192 गेंदों पर 154 रनों की नाबाद साझेदारी की. पहले दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड की टीम ने 3 विकेट खोकर 211 रन बना लिए. फिलहाल रूट 103 गेंदों पर 72 और हैरी ब्रूक 92 गेंदों पर 78 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क, माइकल नेसर और स्कॉट बोलैंड ने 1-1 विकेट चटकाए हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Mobile Missing During IPL 2026 Match: चेन्नास्वामी स्टेडियम में हुई रनों की बौछार, बाहर किसने किए 25 मोबाइल फोन पार?

Mobile Missing During IPL 2026 Match: 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में…

Last Updated: March 31, 2026 06:35:10 IST

Today Weather: अगले 24 घंटे ‘डेंजर जोन’! दिल्ली से बिहार तक तूफानी बारिश; IMD की चेतावनी

Aaj Ka Mausam: देशभर में इस बार मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा…

Last Updated: March 31, 2026 06:29:43 IST

RBSE 12th Result 2026 Today: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर आज, ऐसे करें आसानी से चेक

Rajasthan Board RBSE 12th Result 2026 Today: राजस्थान बोर्ड आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी…

Last Updated: March 31, 2026 06:23:23 IST

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE : राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब जारी होगा?

RBSE 12th Result 2026 Live Updates: बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान 31 मार्च को सुबह…

Last Updated: March 31, 2026 06:21:45 IST

Raipur News: इलाज के नाम पर बर्बरता! नशा मुक्ति केंद्र में युवक से बेरहमी से हुई मारपीट, FIR दर्ज

Raipur Nasha Mukti Kendra Case: रायपुर में 'साहस नशा मुक्ति केंद्र' से एक बेहद परेशान…

Last Updated: March 30, 2026 23:47:49 IST

वैभव सूर्यवंशी के तूफान के आगे CSK की निकली हवा! MS धोनी के बिना चेन्नई की शर्मनाक हार, देखें हाईलाइट

CSK vs RR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपने पहले मुकाबले में…

Last Updated: March 30, 2026 23:17:11 IST