<

Josh Tongue Record: न बुमराह न स्टार्क, जोश टंग बने WTC 2025-27 में यह कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज

WTC 2025-27 में जोश टंग ने रचा इतिहास. बुमराह और स्टार्क को पीछे छोड़ बने 50 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज. इंग्लैंड-पाकिस्तान हेडिंग्ले टेस्ट का पूरा अपडेट पढ़ें.

हेडिंग्ले, लीड्स में खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के पहले ही दिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग और ओली रॉबिन्सन की धारदार गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. दोनों गेंदबाजों ने 5-5 विकेट झटककर मेहमान टीम को पहली पारी में महज 48.1 ओवरों में 171 रन पर ही समेट दिया. इस शानदार प्रदर्शन के साथ जोश टंग मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2025-27 के चक्र में सबसे तेजी से 50 विकेट पूरे करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ दिया है.

इस मौजूदा चैम्पियनशिप चक्र में अपना 10वां टेस्ट खेल रहे जोश टंग ने 27.18 की औसत से 50 विकेट अपने नाम कर लिए हैं, जिसमें तीन बार 5 विकेट लेने का कारनामा शामिल है. वहीं मिचेल स्टार्क ने 9 मैचों में 19.45 की औसत से 48 विकेट चटकाए हैं, उनके नाम भी तीन बार 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है. अगर भारतीय टीम की बात करें तो इस WTC चक्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज मोहम्मद सिराज हैं. सिराज ने 10 टेस्ट मैचों में 26.68 की औसत से 41 विकेट लिए हैं, जिसमें दो बार 5 विकेट शामिल हैं. गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ दो विकेट हासिल कर सिराज ने इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ा था.

पहले दिन का खेल और पाकिस्तान का पतन

जोश टंग ने पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक को 42 रन (74 गेंद) के निजी स्कोर पर आउट कर अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलाई. इमाम और अब्दुल्लाह शफीक के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 91 रनों की अहम साझेदारी टूटते ही पाकिस्तान की पारी लड़खड़ा गई. इसके बाद टंग ने कार्यवाहक कप्तान सलमान आगा को चलता किया और फिर मोहम्मद रिजवान व अली उस्मान को लगातार दो गेंदों पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया. आखिरकार मोहम्मद अब्बास को बोल्ड करके उन्होंने टेस्ट पारी में अपना पांच विकेट हॉल पूरा किया.

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत भी खास नहीं रही. अब्बास और अली ने इंग्लैंड के दोनों ओपनर्स को जल्दी पवेलियन भेज दिया. हालांकि, इसके बाद मेजबान टीम ने संभालकर खेलते हुए दिन का खेल खत्म होने तक 25 ओवर में 2 विकेट पर 112 रन बना लिए. क्रीज पर जॉर्डन कॉक्स 23 रन और कप्तान जो रूट 37 रन बनाकर नाबाद लौटे. इंग्लैंड अब पाकिस्तान के स्कोर से सिर्फ 59 रन पीछे है.

मैच की गेंद काटकर मनाया जश्न

एक ही पारी में दोनों तेज गेंदबाजों द्वारा 5-5 विकेट लेने का जश्न इंग्लैंड की टीम ने बेहद अनोखे अंदाज में मनाया. पारी खत्म होने के बाद दोनों गेंदबाजों ने मैच की गेंद को बीच से दो हिस्सों में काटकर यादगार के तौर पर अपने पास रख लिया.

जोश टंग ने टेस्ट मैच स्पेशल से बातचीत में बताया, “रॉबिन्सन ने कहा था कि हम गेंद को दो हिस्सों में बांट सकते हैं. ग्राउंडस्टाफ ने इसमें हमारी मदद की. मैंने अपने करियर में ऐसा पहली बार होते देखा है और मैं इस आधी गेंद को संभालकर रखूंगा.”

इंग्लैंड के लिए यह एक ऐतिहासिक पल है. साल 1998 के बाद यह पहला मौका है जब किसी टेस्ट मैच की एक ही पारी में इंग्लैंड के दो तेज गेंदबाजों ने 5-5 विकेट हासिल किए हैं. इससे पहले 1998 में पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ एंडी कैडिक और एंगस फ्रेजर ने यह उपलब्धि हासिल की थी.

WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 15 गेंदबाज

  • जोश टंग – 50 विकेट
  • मिचेल स्टार्क – 48 विकेट
  • मोहम्मद सिराज – 41 विकेट
  • बेन स्टोक्स – 39 विकेट
  • जेडेन सील्स – 35 विकेट
  • शमार जोसेफ – 35 विकेट
  • ब्रायडन कार्स – 31 विकेट
  • साइमन हार्मर – 30 विकेट
  • जसप्रीत बुमराह – 29 विकेट
  • जोफ्रा आर्चर – 29 विकेट
  • रवींद्र जडेजा – 29 विकेट
  • स्कॉट बोलैंड – 26 विकेट
  • जस्टिन ग्रीव्स – 25 विकेट
  • गस एटकिंसन – 24 विकेट
  • जैकब डफी – 23 विकेट
Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Tiger Shroff Attack Case: टाइगर नहीं ये सितारे थे लॉरेंस का शिकार, अक्षय, सलमान और…; सिर्फ इस वजह से बच गई जान

Tiger Shroff Attack Case: टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में बड़े खुलासों के दावे…

Last Updated: October 21, 2026 08:42:54 IST

CJP के नेताओं पर बड़ा संकट, क्राइम ब्रांच के हवाले सौंपा गया मामला; क्या दोनों की बढ़ सकती है सजा?

Saurav Das and Ashutosh Ranka: क्राइम ब्रांच अब CJP नेताओं के खिलाफ दर्ज दो केस…

Last Updated: October 21, 2026 08:27:13 IST

Jailer 2 Box Office Collection Day 6: रजनीकांत की फिल्म ने मचाया तहलका! 541 करोड़ के पार हुई वर्ल्डवाइड कमाई

Jailer 2 Box Office Collection Day 6: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने छठे दिन 45.55…

Last Updated: October 21, 2026 08:12:30 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! जानिए दिल्ली से पटना में आज कितना है दाम

Petrol Diesel Price Today 21 October 2026: पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव शहरों के अनुसार अलग…

Last Updated: October 21, 2026 08:05:43 IST

Weather Alert: देश के 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट! 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें दिल्ली-UP का मौसम

Today Weather Update:  मौसम विभाग ने आज, 21 अक्टूबर को बिहार के किसी भी जिले…

Last Updated: October 21, 2026 07:14:33 IST

दशहरे पर यश का रावण अवतार आया सामने, रामायणम् के राइज ऑफ असुर वीडियो ने बढ़ाई फैंस के दिलों की हलचल

Ramayanam: 'रामायणम्' के मेकर्स ने दर्शकों को खास तोहफा दिया है. फिल्म में रावण का…

Last Updated: October 20, 2026 22:52:03 IST