<
Categories: मनोरंजन

Rajpal Yadav: 1200 करोड़ की फिल्म में नजर आएंगे राजपाल यादव, निभाएंगे 36 रोल, बनेंगे 12 चैप्टर्स

Rajpal Yadav: राजपाल यादव अपनी कॉमेडी को लेकर चर्चा में रहते हैं लेकिन इस बार वे कॉमेडी के लीग से हटकर काम कर रहे हैं. जल्द उनकी दो ऐसी फिल्में आने वाली हैं, जो आपको चौंका देंगी. हैरानी की बात ये है कि एक फिल्म में वो 36 किरदार निभाएंगे.

Rajpal Yadav: राजपाल यादव को अब तक अलग-अलग किरदारों और अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाते देखा है. हालांकि अब वह कुछ ऐसा करने की तैयारी में हैं, जो उनके करियर के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में शामिल हो सकता है. अभिनेता ने एक इंटरव्यू में अपने दो महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स के बारे में बताया है. इनमें से एक करीब 1200 करोड़ रुपये के बजट वाली अंतरराष्ट्रीय फिल्म सीरीज है. वहीं दूसरा तीन घंटे का सोलो नाटक कलास्त्र है, जिसमें राजपाल अकेले 36 किरदार निभाएंगे.

1200 करोड़ की सीरीज में आएंगे नजर

राजपाल यादव ने बताया कि द किंग ऑफ वंडरफुल वर्ल्ड नाम की एक बड़ी फिल्म सीरीज पर पिछले दो-तीन साल से काम चल रहा है. यह कहानी करीब 12 फिल्मों या अध्यायों में पूरी होगी. अभिनेता ने इसे हॉलीवुड स्तर की अंतरराष्ट्रीय फिल्म सीरीज बताया है. राजपाल ने इस प्रोजेक्ट की तुलना हैरी पॉटर जैसी लंबी फिल्म सीरीज से की. हालांकि उनका कहना है कि इसकी कहानी और दुनिया पूरी तरह भारतीय संस्कृति और हमारी हजारों साल पुरानी परंपराओं से जुड़ी होगी.

चार्ली चैप्लिन पर बनेगी सीरीज

राजपाल यादव के मुताबिक, ये प्रोजेक्ट चार्ली चैप्लिन पर आधारित हो सकता है लेकिन इसकी कहानी किसी पुरानी फिल्म या कॉन्सेप्ट की कॉपी नहीं है. इसमें भारतीय संस्कृति और देश की मिट्टी से जुड़ी चीजों को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी. राजपाल यादव का कहना है कि वह भारतीय कलाकार के तौर पर दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में काम करना चाहते हैं. उनका मकसद भारतीय सिनेमा और दुनिया के सिनेमा के बीच एक कनेक्शन बनाना है.

अकेले निभाएंगे 36 किरदार

राजपाल यादव का दूसरा प्रोजेक्ट भी कम खास नहीं है. वह अगले साल अपना सोलो नाटक कलास्त्र लेकर आ रहे हैं. इस शो की शुरुआत दिल्ली के भारत मंडपम से होगी. 28, 29 और 30 मई 2027 को इसके तीन शो रिलीज हो सकते हैं. लगभग तीन घंटे के इस नाटक में राजपाल यादव अकेले 36 अलग-अलग किरदार निभाएंगे. शो के बीच में 20 मिनट का इंटरवल होगा. कलास्त्र के मतलब की बात करें, तो इसका मतलब कला का अस्त्र बताया  जा रहा है. राजपाल का मानना है कि जब दुनिया में हथियारों की जरूरत कम करने की बात हो रही है, तब कला और संस्कृति लोगों को जोड़ने का सबसे मजबूत माध्यम बन सकती है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

बांदा में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया जीजा, फिर किया गंदा काम, शिकायत के बाद 2 गिरफ्तार

Banda Crime News: बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर…

Last Updated: September 30, 2026 23:44:49 IST

Rise and Fall 2: ‘मैनचाइल्ड’ कहने पर शहजाद ने प्रियंका को कहा ‘गोल्ड डिगर’, भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं- थप्पड़ मार दूंगी

Rise and Fall 2: राइज एंड फॉल 2’ में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला…

Last Updated: September 30, 2026 23:25:46 IST

‘डायन भाभी’ बनकर छाईं यामी गौतम, ‘नई नवेली’ फिल्म का ट्रेलर हुआ जारी, इस तारीख को होगी मूवी रिलीज

Nai naveli trailer release: यामी गौतम धर की फिल्म ‘नई नवेली’ का ट्रेलर 30 सितंबर…

Last Updated: September 30, 2026 23:10:22 IST

Shubman Gill Double Century: शुभमन गिल का तूफानी दोहरा शतक! तोड़ दिया वनडे इतिहास का सबसे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब रह गए पीछे

Shubman Gill Double Century: शुभमन गिल ने गुवाहाटी में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 117 गेंदों में…

Last Updated: September 30, 2026 22:16:27 IST

जान की बाजी लगाकर भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 180 यात्रियों की जान, तबुक एयरपोर्ट पर उतरा विमान

Dubai Tel Aviv Flight: दुबई से तेल अवीव जा रही Flydubai की फ्लाइट FZ1073 में…

Last Updated: September 30, 2026 21:52:34 IST

Rohit Sharma Viral Dance Video: शतक जमाते ही रोहित शर्मा ने किया अनोखा डांस, धरे के धरे रह गए गंभीर-अगरकर के सारे प्लान!

Rohit Sharma 35th ODI Century: गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा ने 72 गेंदों…

Last Updated: September 30, 2026 21:22:18 IST