Kartik Sharma Inspiring Story: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के ऑक्शन में भरतपुर के कार्तिक शर्मा को 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा है. कार्तिक शर्मा के परिवार ने उन्हें क्रिकेटर बनाने के लिए बहुत त्याग किए हैं. पढ़ें उनकी सफलता की कहानी...
कार्तिक शर्मा की क्रिकेटिंग जर्नी.
Kartik Sharma Inspiring Story: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) भारत का एक ऐसा टूर्नामेंट हैं, जिसमें युवा खिलाड़ियों को अपना खेल निखारने का मौका मिलता है. IPL युवा खिलाड़ियों को एक ऐसा मंच देता है, जिससे वो इंटरनेशनल क्रिकेट तक का सफर तय कर सकते हैं. कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का जीवन IPL खेलने से पूरी तरह बदल जाता है, क्योंकि इस लीग में उन्हें अच्छा-खासा पैसा मिलती है. कुछ ऐसे खिलाड़ी होते हैं, जो बहुत ही छोटे कस्बे से निकलकर आते हैं और IPL में अपने प्रदर्शन से क्रिकेट जगत को हैरान कर देते हैं. ऐसी ही कहानी है राजस्थान के भरतपुर से आने वाले कार्तिक शर्मा की. 19 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने खरीदा है. CSK ने कार्तिक शर्मा पर 14.20 करोड़ रुपये की बोली लगाई, जिससे वो IPL इतिहास के संयुक्त रूप से सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए. अब कार्तिक शर्मा IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते नजर आएंगे. हालांकि कार्तिक शर्मा का IPL में यहां तक का सफर आसान नहीं रहा है. इस सफर के दौरान कार्तिक शर्मा को मुश्किल चुनौतियों का सामना करना पड़ा है. पढ़ें उनकी दिलचस्प कहानी…
कार्तिक शर्मा ने ढाई साल की उम्र में ही बल्ला थाम लिया था. उनका पहला क्रिकेट मैदान घर का आंगन ही बना, जहां पर वो खेलते रहते थे. कार्तिक के पिता को भी क्रिकेट का शौक था, जिसके चलते वह अपने बेटे को क्रिकेटर बनाना चाहते थे. मनोज शर्मा खुद क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन वह अपने सपने को पूरा नहीं कर पाए. इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और बेटे को क्रिकेटर बनाने के लिए जी-जान लगा दिया. कार्तिक शर्मा के पिता मनोज प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाते थे, लेकिन जब उन्हें लगा कि बेटे की प्रैक्टिस में परेशानी हो रही है, तो उन्हें ट्यूशन भी छोड़ दिया.
कार्तिक शर्मा के घर के हालात ठीक नहीं थे. उनके पास क्रिकेट किट, ट्रेनिंग और ट्रेवलिंग का पैसे भी थे. ऐसे में उनके घरवालों को जमीन तक बेचनी पड़ी गई. कार्तिक के पिता मनोज शर्मा बताते हैं कि उन्होंने अपने बेटे को क्रिकेटर बनाने के लिए अपनी जमीन और दुकान तक बेच दी. सिर्फ इतना ही नहीं, मनोज शर्मा ने बेटे के सपने को पूरा करने के लिए 26-28 लाख रुपये का कर्ज भी लिया. कार्तिक शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब अंडर-14 में उनका सेलेक्शन हुआ, तो महंगी क्रिकेट किट के लिए पैसे नहीं थे. ऐसे समय में कार्तिक की मां ने अपने गहने बेचकर बेटे को क्रिकेट किट दिलाई.
कार्तिक शर्मा एक पावर-हिटर हैं, जिनके पास लंबे-लंबे छक्के लगाने की ताकत है. उनके इसी टैलेंट को देखते हुए मिनी ऑक्शन में कई फ्रेंचाइजी ने उन पर बोली लगाई. आखिरकार चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर कार्तिक शर्मा को अपनी स्क्वाड में शामिल किया. अब IPL 2026 में कार्तिक शर्मा भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेलते नजर आएंगे.
यह मूल्य वृद्धि ऐसे समय में हुई है, जब तेल विपणन कंपनियां (OMCs) अमेरिका, इजराइल…
Rajasthan Board RBSE Result 2026 Update: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जल्द जारी…
Bill Scam: अगर आप भी रेस्टोरेंट या होटल के बिल में LPG चार्ज, फ्यूल सरचार्ज…
Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Delhi EV Policy 2.0: दिल्ली बजट 2026 के दायरे में, रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली…
Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है. बता दें कि जम्मू…