<
Categories: खेल

पाकिस्तानी खिलाड़ी को कितने करोड़ में काव्या मारन ने खरीदा? रकम सुन पाक के लोग भी दंग, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Abrar Ahmed Sunrisers Leeds Controversy: अबरार का बेस प्राइस 75,000 पाउंड था लेकिन बोली बढ़कर उससे लगभग ढाई गुना हो गई. हालांकि इस फैसले से सोशल मीडिया पर कई भारतीय फैंस में गुस्सा फैल गया. फैंस ने अबरार अहमद के पुराने वीडियो और फोटो शेयर करते हुए SRH पर सवाल उठाए.

Kavya Maran-Abrar Ahmed: इंग्लैंड की 100-बॉल लीग द हंड्रेड 2026 के लिए पहले ऑक्शन में सनराइजर्स लीड्स द्वारा एक पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने से सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है. सनराइजर्स लीड्स का IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से कनेक्शन है. दोनों फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक काव्या मारन के सन टीवी नेटवर्क ग्रुप के पास है. यही वजह है कि जब सनराइजर्स लीड्स फ्रेंचाइजी ने पाकिस्तानी मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद को अपनी टीम में शामिल किया तो कई भारतीय फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की. 27 साल के लेग स्पिनर अहमद ने पाकिस्तान के लिए 46 टेस्ट, 28 वनडे और 52 टी-20ई खेले हैं.

अबरार काव्या मारन की टीम में शामिल हुए

पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने £190,000, या लगभग ₹2.3 करोड़ (लगभग ₹2.3 करोड़) में खरीदा. इस डील के साथ अबरार पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए जिन्हें द हंड्रेड में किसी भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी ने खरीदा. नीलामी के दौरान अबरार के लिए सनराइजर्स लीड्स और ट्रेंट रॉकेट्स के बीच जोरदार बोली लगी लेकिन आखिर में सनराइजर्स जीत गया. अबरार का बेस प्राइस 75,000 पाउंड था लेकिन बोली बढ़कर उससे लगभग ढाई गुना हो गई. हालांकि इस फैसले से सोशल मीडिया पर कई भारतीय फैंस में गुस्सा फैल गया. फैंस ने अबरार अहमद के पुराने वीडियो और फोटो शेयर करते हुए SRH पर सवाल उठाए.

सोशल मीडिया पर हंगामा

कुछ यूजर्स ने फ्रेंचाइजी की आलोचना की एशिया कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ अबरार के जश्न और तानों को याद किया. दूसरों ने यह भी कहा कि यह फैसला इंग्लिश मीडिया द्वारा फैलाए गए पहले के दावों को गलत साबित करता है कि आईपीएल से जुड़े मालिक पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं खरीदेंगे.

2009 के बाद आईपीएल में नहीं खेला है कोई भी खिलाड़ी

दरअसल नीलामी से पहले ऐसी चर्चा थी कि आईपीएल से जुड़ी फ्रेंचाइजी द हंड्रेड में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से दूरी बनाए रखेंगी. यह ध्यान देने वाली बात है कि 2009 के बाद से कोई भी पाकिस्तानी खिलाड़ी आईपीएल में नहीं खेला है और दुनिया भर की दूसरी फ्रेंचाइजी लीग में भी आईपीएल मालिकों की टीमें अक्सर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को साइन करने से बचती रही हैं.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

इंफ्लुएंसर के परिजनों पर हमला! अस्पताल में आधी रात को ताबड़तोड़ फायरिंग, टॉयलेट में छिपकर बचाई जान

Loni Hospital Firing: गाजियाबाद के लोनी में एक अस्पताल के बाहर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़…

Last Updated: November 14, 2026 15:52:56 IST

70 नाबालिग लड़कियों का किया यौन शोषण, ब्रिटेन में भारतीय मुस्लिम युवक को मिली 30 साल की सजा; दरिंदगी की कहानी सुन दहल जाएगा दिल

Indian student jailed in UK:ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) के स्पेशलिस्ट प्रॉसिक्यूटर मार्टिन मैक्रॉब…

Last Updated: November 14, 2026 15:25:45 IST

10 साल पुराना रिश्ता, दो संदिग्ध मौतें और बंद कार… दिल्ली की इस घटना ने पुलिस को उलझाया, पुराने केस से भी जुड़े तार

Delhi Crime: दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: November 14, 2026 15:19:57 IST

Caught on Camera: रील शूट करने के लिए पिंजरे से निकाला बाघ, फिर शुरू हुआ खूनी खेल; 19 साल के युवक की दर्दनाक मौत

Pakistan TikTok Video Tiger Attack: मृतक के पिता मुनीर अहमद की ओर से दर्ज कराई…

Last Updated: November 14, 2026 15:01:26 IST

मेरठ मुस्लिम पड़ोसी से शादी करने पर मचा बवाल, परिवार ने दर्ज कराया अपहरण का केस; लड़की ने कहा-मेरे पति…

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में शहाना ने अपने पड़ोसी लक्ष्मण वाल्मीकि से परिवार…

Last Updated: November 14, 2026 14:14:27 IST