<
Categories: Education

CAT Bina IIM: आईआईएम में एडमिशन का नया रास्ता, कैट के बिना भी मिल सकती है सीट, ऐसे पाएं दाखिला

CAT Ke bina IIM se Padhai: मैनेजमेंट की पढ़ाई का सपना देखने वाले कई छात्र IIM में एडमिशन चाहते हैं. आमतौर पर इसके लिए CAT जरूरी होता है, लेकिन कुछ कोर्स ऐसे भी हैं जहां बिना CAT के भी दाखिला मिल सकता है.

Bina CAT Ke IIM se Padhai: मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वाले ज्यादातर छात्रों का सपना होता है कि वे किसी बेहतरीन संस्थान से पढ़ाई करें और आगे चलकर अच्छी सैलरी वाली नौकरी (Jobs) हासिल करें. ऐसे में अधिकतर छात्रों की पहली पसंद IIM होती है. आमतौर पर यहां एडमिशन के लिए CAT परीक्षा पास करना जरूरी माना जाता है. लेकिन अगर आप CAT क्लियर नहीं कर पाए हैं, तो निराश होने की जरूरत नहीं है. IIM में एक ऐसा कोर्स भी उपलब्ध है, जिसमें CAT के बिना भी प्रवेश लिया जा सकता है. आइए इस अवसर और इससे जुड़ी जरूरी जानकारी को विस्तार से समझते हैं.

फाइनेंशियल प्लानिंग और डिजिटल फाइनेंस के क्षेत्र में करियर को नई दिशा देने के लिए IIM रांची और FPSB इंडिया (Financial Planning Standards Board Ltd, USA की भारतीय सहायक कंपनी) ने मिलकर एक नया एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम इन फाइनेंशियल प्लानिंग और डिजिटल फाइनेंस शुरू किया है. यह प्रोग्राम खासतौर पर कामकाजी प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, ताकि वे अपने कौशल को बेहतर बनाते हुए विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त CFP (Certified Financial Planner) सर्टिफिकेशन हासिल कर सकें. इस प्रोग्राम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई 2026 निर्धारित की गई है.

हाइब्रिड फॉर्मेट में होगा 12 महीने का कोर्स

जारी विज्ञप्ति के अनुसार यह एक हाइब्रिड प्रोग्राम है, जिसमें ऑनलाइन लर्निंग के साथ-साथ कैंपस इमर्शन का भी अवसर मिलेगा. यह कोर्स जून 2026 से शुरू होगा और इसकी अवधि 12 महीने होगी. प्रोग्राम के सफल संचालन के लिए कम से कम 30 छात्रों का नामांकन आवश्यक है. इस कोर्स में CFP सर्टिफिकेशन के तकनीकी पाठ्यक्रम के साथ IIM रांची की विशेषज्ञता वाले विषयों जैसे फाइनेंशियल एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सस्टेनेबल फाइनेंस और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को भी शामिल किया गया है.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस कोर्स के लिए वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त की हो. डिग्री का आधार 10+2+3 अकादमिक पैटर्न या उसके समकक्ष होना चाहिए. यह कोर्स खासतौर पर उन प्रोफेशनल्स के लिए फायदेमंद है, जो वेल्थ मैनेजमेंट, फाइनेंशियल एडवाइजरी और डिजिटल फाइनेंस के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करना चाहते हैं.

इन क्षेत्रों में मिलेगी गहरी समझ

इस एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम के दौरान प्रतिभागियों को कई महत्वपूर्ण और उभरते हुए विषयों की गहन जानकारी दी जाएगी. इनमें शामिल हैं:

फाइनेंशियल एनालिटिक्स और AI-बेस्ड वेल्थ प्लानिंग
बिहेवियरल फाइनेंस
अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट
सस्टेनेबल फाइनेंस और ESG फ्रेमवर्क
ग्लोबल रेगुलेशन और कम्प्लायंस
डिजिटल फाइनेंस स्ट्रैटेजी
पोर्टफोलियो इंजीनियरिंग

इस प्रोग्राम का नेतृत्व प्रो. मनीष बंसल और प्रो. रवीश कृष्णनकुट्टी करेंगे. कोर्स का उद्देश्य प्रतिभागियों को CFP सर्टिफिकेशन के लिए आवश्यक तकनीकी ज्ञान, नैतिक आधार और व्यावहारिक कौशल प्रदान करना है.

प्रोग्राम की फीस और सुविधाएं

IIM रांची के इस एक्जीक्यूटिव की कुल फीस 5,00,000 रुपये (GST अतिरिक्त) तय की गई है. फीस दो किस्तों में जमा करनी होगी:

पहली किस्त: 3,00,000 रुपये + GST
दूसरी किस्त: 2,00,000 रुपये + GST

इस शुल्क में लर्निंग मैटेरियल, ऑनलाइन एक्सेस और कैंपस इमर्शन से जुड़े सभी खर्च शामिल हैं, जिससे प्रतिभागियों को अकादमिक और व्यावहारिक दोनों तरह का अनुभव मिल सके.

भविष्य के फाइनेंशियल लीडर्स तैयार करने की पहल

IIM रांची के निदेशक प्रो. दीपक कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, यह सहयोग ऐसे लीडर्स तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जो बदलते फाइनेंशियल इकोसिस्टम में ईमानदारी, नवाचार और जिम्मेदारी के साथ काम कर सकें. उन्होंने कहा कि डिजिटल फाइनेंस, एनालिटिक्स और AI को वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त CFP मार्ग के साथ जोड़कर यह कार्यक्रम प्रोफेशनल्स को वेल्थ मैनेजमेंट और फाइनेंशियल एडवाइजरी के भविष्य के लिए तैयार करेगा.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Gurugram News: ‘मेरे पैसे दो’, रैपिडो ड्राइवर मांगता रहा पैसे; महिला ने किराया देने से किया इनकार, Video Viral

गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…

Last Updated: October 4, 2026 16:27:55 IST

Rajya Sabha Election: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन पर बंगाल में BJP ने लगाया दांव? उत्तराखंड से दिनेश आर्य को दिया मौका

पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…

Last Updated: October 4, 2026 16:32:37 IST

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST

UP News: दर्द के बाद अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला, सरकारी अस्पताल में मांगे गए 10000, नहीं दिए तो… गेट के बाहर हुई डिलीवरी

UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: October 4, 2026 16:00:22 IST

Snake On A Train: AC बोगी में अचानक दिखा सांप, यात्रियों में मचा हड़कंप; रातभर नींद कैसे आए?

Swatantrata Senani Express Train Snake Video: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में ऊपरी बर्थ…

Last Updated: October 4, 2026 15:59:58 IST