<

काव्या मारन की सनराइजर्स ने कैसे जीती हारी हुई बाजी? सौरव गांगुली की टीम ने गंवाई ट्रॉफी, ऐसा था फाइनल मैच का रोमांच

SA20 Final: काव्या मारन की सनराइजर्स ईस्टर्न टीम ने एक बार फिर SA20 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. सनराइजर्स ने फाइनल मुकाबले में प्रिटोरिया कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया.

SA20 Final: सनराइजर्स ईस्टर्न केप (SEC) ने एक बार फिर SA20 (साउथ अफ्रीका टी20 लीग) का खिताब अपने नाम कर लिया है. केपटाउन में खेले गए SA20 के फाइनल मुकाबले में काव्या मारन की टीम सनराइजर्स ईस्टर्न ने प्रिटोरिया कैपिटल्स (Pretoria Capitals) को 6 विकेट से हराकर तीसरी बार ट्रॉफी उठाई. यह SA20 की चौथा सीजन था, जिसमें 3 बार काव्या मारन की टीम चैंपियन बनी. फाइनल के मुकाबले में सनराइजर्स ईस्टर्न की टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया था. प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी, लेकिन उनकी शुरुआत ठीक नहीं रही. युवा विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस की शतकीय पारी (56 गेंदों पर 101 रन) के दम पर प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 158 रन का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में उतरी सनराइजर्स ईस्टर्न की टीम ने 4 गेंद बाकी रहते ही 162 रन बनाकर फाइनल का मुकाबला अपने नाम कर लिया.

डेवाल्ड ब्रेविस का शतक बेकार

सनराइजर्स ईस्टर्न (Sunrisers Eastern Cape) की टीम ने प्रिटोरिया कैपिटल्स (Pretoria Capitals) को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था. कैपिटल्स की ओर से पारी की शुरुआत करने उतरे कॉनर एस्टरहुइजेन बिना खाता खोले ही आउट हो गए. तेज गेंदबाज मार्को यान्सन ने उन्हें अपना शिकार बनाया. इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शाई होप भी सिर्फ 1 रन पर आउट हो गए. इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने मोर्चा संभाला. ब्रेविस ने 56 गेंदों पर 8 चौके औैर 7 छक्कों की मदद से 101 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके दम पर प्रिटोरिया कैपिटल्स का स्कोर 150 के पार पहुंचा.

स्टब्स-ब्रीत्जके के आगे ढेर हुए कैपिटल्स के गेंदबाज

इसके बाद सनराइजर्स ईस्टर्न की टीम टारगेट का पीछा करने के लिए उतरी. 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स ईस्टर्न केप की शुरुआत बेहद खराब रही। सनराइजर्स ने सिर्फ 48 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे. इससे मुकाबले का रोमांच बढ़ गया. हालांकि इसके बाद कैपिटल्स की टीम 1 विकेट लेने के लिए भी तरस गई. ट्रिस्टन स्टब्स और मैथ्यू ब्रीट्जके ने सनराइजर्स ईस्टर्न का मोर्चा संभाला और डटकर बल्लेबाजी. उन दोनों बल्लेबाजों ने पांचवे विकेट के लिए नाबाद 114 रनों की पार्टनरशिप की. इससे सनराइजर्स ईस्टर्न ने 19.2 ओवर में ही टारगेट चेज कर लिया. ट्रिस्टन स्टब्स ने 41 गेंदों में 63 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि ब्रीट्जके ने 49 गेंदों पर नाबाद 68 रन बनाए।

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Bihar News: नालंदा में महिला से दुष्कर्म की कोशिश, वो मदद के लिए चीखती रही, लोग तमाशबीन बने रहे

Bihar News: यह घटना 26 मार्च की शाम को हुई. रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता दो…

Last Updated: March 31, 2026 13:30:14 IST

Kanpur: ससुर ने बहू के उतारे कपड़े और किया ऐसा कांड, पति भी था साथ; रहम की भीख मांगती रही पीड़िता

Tantra mantra Abuse Case: महिलाओं का आज से नहीं बल्कि पीढ़ियों से शोषण होता आया…

Last Updated: March 31, 2026 13:28:55 IST

Ashok Kharat Case: भूत बंगला से कम नहीं अशोक खरात का ‘दफ्तर’, अंदर डर जाती थीं महिलाएं

Ashok Kharat Case: गिरफ्त में आई महिलाओं को बेवकूफ बनाने के लिए अशोक खरात 'अवतार…

Last Updated: March 31, 2026 13:28:16 IST

Chandrikapersad Santokhi Death: चंद्रिकाप्रसाद संतोखी का 67 साल की उम्र में निधन, बिहार के मजदूरी का बेटा, सूरीनाम के रहे पूर्व राष्ट्रपति

Chandrikapersad Santokhi Death: सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति, चंद्रिकाप्रसाद संतोखी का निधन हो गया है. सूरीनाम…

Last Updated: March 31, 2026 13:08:06 IST

भूस्खलन में तिरछा हो गया चर्च, पीसा की मीनार से ज्यादा आया झुकाव, दूर-दूर से देखने आ रहे पर्यटक

ग्रीस के एक छोटे से गांव में स्थित एक चर्च इन दिनों दुनियाभर के पर्यटकों…

Last Updated: March 31, 2026 13:01:55 IST

कहीं आप भी तो नहीं पी रहे गंदा पानी? कब बदलना चाहिए RO का फिल्टर, इस तरह करें चेंज

लेकिन, कई बार फिल्टर किए हुए पानी को लेकर भी मन में शंका रहती है.…

Last Updated: March 31, 2026 12:56:34 IST