<

लगभग पवेलियन लौट गए थे रघुवंशी, फिर अंपायर ने रोककर 25 करोड़ वाले खिलाड़ी को क्यों किया आउट? जानें नियम

IPL 2026: मैच को सनराइजर्स हैदराबाद ने 65 रन से अपने नाम कर लिया. वहीं मैच में कुछ ऐसा हुआ जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बता दें कि मैच में एक अजीब और हैरान करने वाला रन-आउट हुआ. यह रन-आउट कैमरून ग्रीन और अंगकृष रघुवंशी के बीच हुई गलतफहमी की वजह से हुआ.

IPL 2026: आईपीएल 2026 का पांचवा मुकाबला 2 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया. मुकाबला कोलकता के ईडन गार्डन्स में खेला गया. मैच को सनराइजर्स हैदराबाद ने 65 रन से अपने नाम कर लिया. वहीं मैच में कुछ ऐसा हुआ जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बता दें कि मैच में एक अजीब और हैरान करने वाला रन-आउट हुआ. यह रन-आउट कैमरून ग्रीन और अंगकृष रघुवंशी के बीच हुई गलतफहमी की वजह से हुआ.

छठे ओवर का है मामला

यह घटना कोलकाता नाइट राइडर्स की इनिंग के छठे ओवर में हुई. उस ओवर की आखिरी बॉल पर अंगकृष रघुवंशी ने बॉलर की तरफ सीधा शॉट खेला. बॉल इशान मलिंगा के पैर से लगकर पास में ही गिर गई, जिससे कन्फ्यूजन हो गया. कैमरून ग्रीन बॉल की स्पीड का गलत अंदाज़ा लगा कर रन के लिए दौड़ पड़े. दूसरी ओर रघुवंशी गेंद को देख नहीं पाएं और वह एक पल के लिए रुक गए. तब तक ग्रीन लगभग आधी दूरी तय कर चुके थे जिससे उनके पास रन लेने के अलावा कोई चारा नहीं बचा.

जब तक दोनों में से किसी को समझ आया कि क्या हो रहा है, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. इशान मलिंगा ने तेज़ी से बॉल उठाई और बॉलर के एंड पर स्टंप्स उखाड़ दिए. अंगकृष रघुवंशी पवेलियन की ओर लौटने लगे क्योंकि ऐसा लगा कि उन्होंने कैमरून ग्रीन को क्रॉस कर दिया है लेकिन चौथे अंपायर ने उन्हें बाउंड्री लाइन के पास रोक दिया.

कैसे आउट हुए कैमरून ग्रीन?

फिर मामला तीसरे अंपायर के पास गया. रिप्ले में दिखा कि दोनों बैट्समैन एक ही लाइन में थे और कैमरून ग्रीन ने अंगकृष रघुवंशी को क्रॉस नहीं किया था. इसका मतलब है कि कैमरून ग्रीन बॉलर के एंड के ज़्यादा करीब थे. क्रिकेट के नियमों के मुताबिक, ऐसी स्थिति में जो बैट्समैन विकेट के ज़्यादा करीब होता है, उसे रन आउट करार दिया जाता है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

MP News: नवविवाहित पत्नी को बाइक पर लेकर जा रहा था पति, तभी आ गया पत्नी का आशिक और फिर जो हुआ…, CCTV में कैद हो गया पूरा नजारा

ग्वालियर चिड़ियाघर घूमने गई एक नवविवाहित महिला कथित तौर पर अपने पति को छोड़कर एक…

Last Updated: October 7, 2026 23:03:30 IST

Kanpur News: खुद से इलाज करना पड़ा भारी, Piles के इलाज में 1.5 किलो का पत्थर मरीज के शरीर में फंस गया, डॉक्टर भी हैरान

कानपुर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक झोलाछाप डॉक्टर के कहने पर बवासीर…

Last Updated: October 7, 2026 21:06:20 IST

‘ब्रेस्ट, पीठ और कमर को छुआ’, बिहार के शिक्षक पर छात्राओं का आरोप; नरकटियागंज स्कूल में हंगामा, Video Viral

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले में नरकटियागंज क्षेत्र के एक माध्यमिक विद्यालय की कई छात्राओं…

Last Updated: October 7, 2026 20:51:19 IST

पति से मिलने कानपुर आई थाई महिला के साथ हुआ धोखा! यहां पहले से उस व्यक्ति के पत्नी और 3 बच्चे थे मौजूद, पैसों के लिए…

एक थाई महिला ने कथित तौर पर कानपुर के एक व्यवसायी से ऑनलाइन मुलाकात के…

Last Updated: October 7, 2026 19:28:50 IST

Mumbai News: पहले डोसे के अंदर मिला चूहा, फिर 25 लाख रुपये का चौंकाने वाला खुलासा; जबरन वसूली के आरोप में 2 महिलाओं पर मामला दर्ज

मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर चूहा दिखने का वायरल वीडियो अब एक…

Last Updated: October 7, 2026 19:13:10 IST

वर्ल्ड क्लास स्टेशन है या चारागाह? रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती नजर आईं भैंसें, 450 करोड़ रु. की लागत से बना था स्टेशन, Video Viral

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

Last Updated: October 7, 2026 18:58:08 IST