Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि संजू सैमसन अवॉर्ड लेने के लिए जाते समय लाइन तोड़कर केएल राहुल से मिलने के लिए पहुंचे.
संजू सैमसन लाइन तोड़कर केएल राहुल से गले मिलने पहुंचे.
Sanju Samson-KL Rahul Viral Video: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर संजू सैमसन (Sanju Samson) और केएल राहुल के बीच भाईचारे का वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ. रविवार (15 मार्च) को दिल्ली में बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ, जिसमें भारत के क्रिकेट स्टार्स पहुंचे थे. इस समारोह में बीसीसीआई ने साल 2025-26 में आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली टीमों को सम्मानित किया. इसमें सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम भी शामिल थी, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया है. बीसीसीआई ने सभी टीमों को एक-एक कर सम्मानित किया. इस दौरान टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम को स्टेज पर बुलाया गया. सभी खिलाड़ी रेड कार्पेट से होकर स्टेज पर जा रहे थे.
इसी दौरान केएल राहुल ने संजू सैमसन को आवाज लगाई. पहले संजू सैमसन को पता नहीं चला कि किसने उन्हें बुलाया. फिर संजू 2 कदम आगे बढ़े और फिर दाईं ओर देखा तो केएल राहुल खड़े होकर वर्ल्ड चैंपियंस के लिए तालियां बजा रहे थे. संजू सैमसन तुरंत समझ गए कि केएल राहुल ने ही उन्हें आवाज लगाई थी. फिर क्या संजू सैमसन ने लाइन तोड़ी और सीधा केएल राहुल से जाकर गले मिले.
संजू सैमसन लाइन तोड़ केएल राहुल (KL Rahul) के पास पहुंचे और उन्हें गले लगाया. भारत के दो क्रिकेट स्टार्स के बीच का यह भाईचारा फैंस को खूब पसंद आया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. नीचे देखें वीडियो…
भारत के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को भी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की विनिंग टीम के साथ सम्मानित किया गया. केएल राहुल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टीम का हिस्सा थे. उन्होंने उस टूर्नामेंट में भारत की जीत में अहम योगदान दिया था. वहीं, संजू सैमसन ने हाल ही में भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अपना बड़ा योगदान दिया है. संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप 2026 में 5 मैचों में करीब 200 की स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए. संजू ने आखिरी 3 मैचों में लगातार 3 अर्धशतक लगाए, जिसमें सेमीफाइनल और फाइनल का मुकाबला भी शामिल रहा. इस शानदार प्रदर्शन के लिए संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड दिया गया.
Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…
Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…
5 kg Gas Cylinder: दिल्ली में LPG के नियम बदले! CM रेखा गुप्ता ने गोदामों…
Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…
IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…