छत्तीसगढ़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखता है कि एक पिता अपने बच्चे को तीस साल पुरानी अपनी कॉमिक्स का खजाना दिखा रहे हैं.
पिता ने दी बेटे को अपने बचपन की कॉमिक्स
90 के दशक में कॉमिक्स बच्चों के मनोरंजन का एक अहम हिस्सा हुआ करती थी. छत्तीसगढ़ का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक व्यक्ति अपनी 30 साल पुरानी बचपन की कॉमिक्स को सहेजकर रखे हैं.
रायपुर के इस वायरल वीडियो ने 90 के दशक के बच्चों के बचपन की याद ताजा कर दी है. वीडियो में दिखता है कि एक पिता अपने बच्चे को तीस साल पुरानी अपनी कॉमिक्स का खजाना दिखा रहे हैं.
रायपुर की डॉ. भूमिका तिवारी ने इंस्टाग्राम पर यह दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया है. वीडियो में उनका छोटा बेटा एक बड़े ट्रंक को खोलता नजर आता है, जो उसके पिता के बचपन की यादों से भरा है. पिता ने लगभग 30 साल से इन रंग-बिरंगी कॉमिक्स को संभालकर रखा था और अब उनका बेटा गर्मी की छुट्टियों में इन्हें पढ़कर वक्त बिता रहा है.
कैप्शन में डॉ. तिवारी ने लिखा, “मेरे पति की जमा पूंजी, ऐसा मोह इन रंगीन कागजों के लिए कि लगभग 30 साल से इन्हें ऐसे संभाले रखा है और आज हमारा बेटा अपनी गर्मी की छुट्टियां इनके साथ बिता रहा है.”
ट्रंक में 90 के दशक की पॉपुलर कॉमिक्स दिख रही हैं, जिसमें राज कॉमिक्स, डायमंड कॉमिक्स और टिंकल जैसी मशहूर प्रकाशकों की 1990 के दशक की कॉमिक्स भरी हैं. नागराज, सुपर कमांडो ध्रुव जैसे सुपरहीरोज की कहानियां जो बच्चों के लिए एडवेंचर और रोमांच का द्वार थीं, वो भी इस खजाने में शामिल हैं. आज के डिजिटल दौर में जहां बच्चे मोबाइल और गेम्स में खोए रहते हैं, यह वीडियो पुरानी यादों की ताजगी लाता है. वीडियो में बेटा पन्ने पलटते हुए वैसा ही उत्साह दिखा रहा है जैसा उसके पिता ने कभी महसूस किया होगा।
इस वीडियो को अब तक 12 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. यूजर्स के कमेंट्स नॉस्टैल्जिया से भरे हुए हैं. एक यूजर ने लिखा, “लिटरली अपने बेटे को अपना बचपन दे दिया.” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “लीजेंडरी कलेक्शन! नागराज, सुपर कमांडो ध्रुव के बिना बचपन अधूरा था. यह बॉक्स प्योर नॉस्टैल्जिया है!” कईयों ने इसे “90s किड्स के लिए फील गुड वीडियो” बताया.
Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…
IPL 2026 Playoffs Scenario: आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की आखिरी सीट के लिए 3 टीमों…
Panchayat Election 2026: UP में 2026 के पंचायत चुनाव अब लगभग टल चुके माने जा…
Cucumber Kimchi: किमची का नाम सुनते ही जहन में सिर्फ पत्तागोभी और मूली से बनी…
SSC GD Constable भर्ती परीक्षा की डेट में अहम बदलाव किया गया है. अब 28…
Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…