<

शतक जड़ने की खुशी? भगवान की शरण में पहुंचे केएल राहुल, लिया आशीर्वाद, वीडियो वायरल

दूसरे वनडे में शानदार शतकीय पारी खेलने के बाद केएल राहुल उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने महाकालेश्वर के दर्शन किए. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे में केएल राहुल ने जब टीम इंडिया मुश्किल हालात में थी, तब जिम्मेदारी संभाली और दबाव में  दमदार शतक जड़ते हुए भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. उनकी इस पारी की खूब तारीफ हुई थी, लेकिन दुर्भाग्य से भारत यह मैच 7 विकेट से हार गया था.  इसी उपलब्धि के कुछ दिन बाद राहुल उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने महाकालेश्वर के दर्शन किए. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
यादगार शतक के बाद केएल राहुल मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की. मंदिर सूत्रों के अनुसार राहुल ने भस्म आरती में भाग लिया और कुछ समय ध्यान में भी बिताया. केएल राहुल का यह रूप फैंस को खासा पसंद आ रहा है. माना जा रहा है कि कठिन मुकाबले में खेली गई यह शतकीय पारी उनके आत्मविश्वास के लिए बेहद अहम रही जिसके बाद उन्होंने महाकाल का आशीर्वाद लिया.

केएल राहुल इससे पहले भी अहम मैचों के बाद आध्यात्मिक स्थलों पर दर्शन करते नज़र आए हैं और एक बार फिर उन्होंने आध्यात्म की राह चुनी है. केएल राहुल का शतक जड़ना दूसरे मैच में कारगर साबित नहीं हो सका था क्योंकि भले राहुल ने टीम इंडिया के स्कोर को 280 के पार पहुंचा दिया था लेकिन न्यूजीलैंड ने इस स्कोर को बड़ी ही आसानी से चेज कर लिया था. उस मुकाबले में न्यूजीलैंड के खतरनाक बल्लेबाज डैरिल मिचेल ने शानदार शतक जड़ा था.

धाकड़  बैटक  केएल राहुल दूसरे वनडे मुकाबले में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे. कोहली के आउट होने के बाद राहुल बल्लेबाजी करने के आए. राहुल जब बैटिंग करने के लिए आए थे तब भारत का स्कोर 118 पर 4 विकेट थे. लेकिन राहुल ने धैर्य से खेलकर टीम इंडिया के स्कोर को पर पहुंचाया. राहुल ने अपनी पारी मे 92 गेंदों का सामना करते हुए कुल 112 रन की पारी खेली थी.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST