<
Categories: Career

BSF ITBP NIA IPS Story: बीएसएफ, आईटीबीपी और एनआईए की किसको मिली कमान, जानिए किस अधिकारी के पास है कौन-सी डिग्री

BSF ITBP NIA IPS Story: भारत सरकार ने BSF, ITBP और NIA के शीर्ष पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति कर सुरक्षा व्यवस्था को मज़बूती दी है, जो मौजूदा सीमा और आतंकवाद चुनौतियों के बीच बेहद अहम कदम माना जा रहा है.

BSF ITBP NIA IPS Story: भारत सरकार ने देश की आंतरिक और सीमा सुरक्षा को और मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए सीमा सुरक्षा बल (BSF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के शीर्ष पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की है. इन बदलावों को ऐसे समय में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जब देश को सीमा सुरक्षा और आतंकवाद से जुड़े कई जटिल सुरक्षा चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

IPS प्रवीण कुमार संभालेंगे BSF की कमान (IPS Praveen Kumar)

1993 बैच के IPS अधिकारी प्रवीण कुमार पश्चिम बंगाल कैडर से हैं. इनको सीमा सुरक्षा बल का पूर्णकालिक महानिदेशक नियुक्त किया गया है. इससे पहले वे ITBP के प्रमुख थे और BSF का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे. तीन दशक से अधिक के अपने करियर में प्रवीण कुमार ने राज्य और केंद्र, दोनों स्तरों पर अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं. इंटेलिजेंस ब्यूरो और सीमावर्ती क्षेत्रों में उनके अनुभव ने उन्हें एक मजबूत रणनीतिक नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित किया है.

शैक्षणिक रूप से भी उनका प्रोफाइल प्रभावशाली है. उनके पास B.Tech, M.Phil, और पुलिस प्रबंधन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा है. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली से राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक अध्ययन का विशेष प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है, जो उनकी निर्णय क्षमता को और मजबूत बनाता है.

आईपीएस शत्रुजीत सिंह कपूर: ITBP को मिले अनुभवी नेतृत्वकर्ता (IPS Shatrujeet Kapur)

हरियाणा कैडर के 1990 बैच के IPS अधिकारी शत्रुजीत सिंह कपूर को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का नया महानिदेशक बनाया गया है. वे ऐसे समय में ITBP की कमान संभाल रहे हैं, जब चीन से लगी ऊंचाई वाली सीमाओं पर सुरक्षा बेहद संवेदनशील बनी हुई है. कपूर इससे पहले हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) रह चुके हैं. हालांकि उनकी औपचारिक शैक्षणिक डिग्रियों की जानकारी सार्वजनिक रूप से सीमित है, लेकिन उनका लंबा प्रशासनिक और फील्ड अनुभव ITBP जैसे चुनौतीपूर्ण बल के लिए बेहद अहम माना जा रहा है.

आईपीएस राकेश अग्रवाल: NIA की कमान संभालेंगे जांच विशेषज्ञ (IPS Rakesh Aggarwal)

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का नेतृत्व अब 1994 बैच के IPS अधिकारी राकेश अग्रवाल के हाथों में है. हिमाचल प्रदेश कैडर के अग्रवाल इससे पहले अंतरिम निदेशक के रूप में सेवाएं दे रहे थे. उनके पास मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक और मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री है, जो उनकी विश्लेषणात्मक और नेतृत्व क्षमता को दर्शाती है. आतंकवाद विरोधी मामलों और जटिल जांचों में उनका अनुभव NIA के लिए एक बड़ी ताकत माना जा रहा है.

सुरक्षा तंत्र के लिए क्या मायने रखती हैं ये नियुक्तियां?

इन नियुक्तियों से साफ संकेत मिलता है कि सरकार अनुभव, रणनीतिक सोच और अकादमिक मजबूती को सुरक्षा एजेंसियों के नेतृत्व में प्राथमिकता दे रही है. जहां प्रवीण कुमार सीमाओं की सुरक्षा को मज़बूत करेंगे, वहीं शत्रुजीत कपूर दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में ITBP की भूमिका को और प्रभावी बनाएंगे. दूसरी ओर, राकेश अग्रवाल के नेतृत्व में NIA आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर और सख़्ती से काम करेगी. कुल मिलाकर ये बदलाव भारत की सुरक्षा व्यवस्था को भविष्य की चुनौतियों के लिए और अधिक सक्षम बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम माने जा रहे हैं.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

क्रिकेट के बाद अब राजनीति की पिच पर उतरेंगे मोहम्मद शमी? जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद अटकलें तेज

Mohammed shami jayant chaudhary meeting: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी से…

Last Updated: September 20, 2026 22:29:25 IST

वो तुम्हारी पत्नी है… सलमान ने कटरीना के लिए लिया स्टैंड तो विक्की कौशल पर भड़के लोग, जमकर किया ट्रोल

Katrina Kaif trolling: सलमान खान के ‘बिग बॉस’ वीकेंड का वार में बॉडी शेमिंग और…

Last Updated: September 20, 2026 21:52:54 IST

एक तरफ जेल में इमरान खान का मेडिकल चेकअप, दूसरी तरफ बहन अलीमा हिरासत में… क्या है पूरा मामला?

Imran Khan Health Update: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर चल…

Last Updated: September 20, 2026 20:56:03 IST

तमन्ना का फिर दिखा डांस का जलवा, सिद्धार्थ मल्होत्रा संग ‘ठुम्मक ठुम्मक’ में मचाया धमाल

Thummak Thummak song: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द व्वान' के नए डांस…

Last Updated: September 20, 2026 20:21:15 IST

पहले इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर प्यार और शादी का वादा…मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिए गए सौरव गुर्जर

Saurav Gurjar complaint: 'महाभारत' के भीम और रेसलर सौरव गुर्जर के खिलाफ एक महिला की…

Last Updated: September 20, 2026 20:04:24 IST

अमृतसर में खोये बुजुर्ग पहुंच गए गया, एक अजनबी ने AI का इस्तेमाल करके ढूंढ़ा गांव, बुजुर्ग को उनके परिवार से मिलाया

अमृतसर में हरमंदिर साहिब दर्शन करने आये एक बुजुर्ग अपने परिवार से बिछड़ने के बाद…

Last Updated: September 20, 2026 19:55:44 IST