<

BGMI 4.3 Update: यूजर्स की बल्ले-बल्ले! मोबाइल गेम में मिलेगा क्रिकेट का रोमांच, IPL की 2 टीमों से क्राफ्टन का कोलैब

BGMI 4.3 Update: क्राफ्टन इंडिया ने BGMI 4.3 अपडेट जारी कर दिया है. इस नए अपडेट मे एंशिएंट सीक्रेट राइज थीम मोड की वापसी हुई है. साथ ही गेम के इंटरफेस को पूरी तरह बदल दिया गया है. क्राफ्टन इंडिया ने क्रिकेट के नए सीजन से पहले आईपीएल की 2 फ्रेंचाइजी के साथ कोलैब किया है. इसके कोलैबरेशन के तहत 21 मार्च को BGMI में चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े कंटेंट और आइटम मिलेंगे. इसके बाद 25 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ा अपडेट लाइव किया जाएगा.

BGMI 4.3 Update: क्राफ्टन इंडिया ने आईपीएल 2026 के लिए बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) और दो क्रिकेट फ्रेंचाइजी के साथ पार्टनरशिप की है. इनमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) शामिल हैं. BGMI ने 4.3 अपडेट 19 मार्च को लाइव कर दिया है. इसमें एंशिएंट सीक्रेट राइज थीम मोड की वापसी हुई है. साथ ही गेम इंटरफेस को भी नया लुक दिया गया है. हालांकि अभी क्रिकेट फ्रेंचाइजी से जुड़ी कंटेंट उपलब्ध नहीं है. क्राफ्टन इंडिया के अनुसार, इस पार्टनरशिप के तहत 21 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ा कंटेंट अपडेट लॉन्च किया जाएगा.

फिर 25 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से जुड़ा कोलैबरेशन लॉन्च होगा. क्राफ्टन इंडिया ने बताया कि इन कोलैबरेशन के तहत एरंगेल और लिविक मैप्स पर एक्सक्लूसिव इन-गेम कलेक्टेबल्स और फोटो बूथ पॉइंट्स ऑफ इंटरेस्ट पेश किए जाएंगे. यह इस गेम का सबसे नया फीचर होगा. इससे गेम में खिलाड़ियों को अपने साथी प्लेयर्स के साथ यादगार पैल कैद करने का मौका मिलेगा. इस पार्टनरशिप के जरिए में मोबाइल गेमिंग के बैटलग्राउंड में क्रिकेट को जोड़ा जाएगा. 

क्रिकेट से जुड़े क्या फीचर्स मिलेंगे?

BGMI में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के साथ कोलैबरेशन 21 मार्च को लाइव किया जाएगा. इस अपडेट में खिलाड़ियों को 2 स्पेशल CSK-ब्रांडेड इन-गेम आइटम मिलेंगे. इनमें थाला लेगेसी सेट आउटफिट और थाना थाला मॉन्स्टर ट्रक व्हीकल स्किन शामिल हैं. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मैनेजिंग डायरेक्टर केएस विश्वनाथन ने कहा कि इस पार्टनरशिप से फैंस को टीम का जश्न मनाने का ऐसा मौका मिलेगा, जहां क्रिकेट का रोमांच और गेमप्ले के मजा एक साथ ले सकेंगे.

KKR से जुड़े मिलेंगे ये आइटम

क्राफ्टन इंडिया के अनुसार, 25 मार्च को BGMI 4.3 अपडेट के हिस्से के रूप में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की थीम वाले कंटेंट मिलेंगे. इनमें KKR ब्रांड के दो इन-गेम आइटम पेश किए जाएंगे, जिनमें नाइट डोमिनियन सेट आउटफिट और ईडन चार्ज बग्गी व्हीकल स्किन शामिल हैं. CSK पार्टनरशिप की तरह ही KKR थीम वाले फोटो बूछ प्वाइंट्स एरंगेल और लिविक में स्थापित किए जाएंगे. इससे प्लेयर्स केकेआर के खिलाड़ियों के साथ यादगार पल शेयर कर सकेंगे. KKR के स्पोर्ट्स के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर बिंदा डे ने बताया कि यह पार्टनरशिप फैंस को को क्रिकेट के मैदान से परे नाइट राइडर्स भी भावना का अनुभव देने का नया तरीका है.

BGMI 4.3 अपडेट में क्या है नया?

BGMI 4.3 अपडेट लाइव हो गया है. इस अपडेट में गेम का इंटरफेस पूरी तरह बदल दिया गया है. इसकी खास बात यह है कि ‘एन्शिएंट सीक्रेट राइज’ थीम मोड की वापसी हुआ है, जिसे खिलाड़ी बहुत पसंद करते थे. साथ ही गेम के ग्राफिक्स और UI को पहले से बेहतर किया गया है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

गंगा सप्तमी पर स्नान से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना अधूरा रह जाएगा आपका पुण्य

Ganga Saptami 2026: गंगा सप्तमी का दिन मां गंगा की कृपा पाने के लिए बेहद…

Last Updated: April 8, 2026 20:08:43 IST

Noida News: नोएडा के गढ्ढे ने ली एक और जान! परीक्षा खत्म होने की खुशी मातम में तब्दील, दोस्तों के सामने डूब गया हर्षित

Amity University Student Death: नोएडा के सेक्टर-94 में एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र हर्षित की मौत…

Last Updated: April 8, 2026 20:04:16 IST

अश्लील CD वाला मर्चेंट नेवी का अफसर, जिसने ढोंगी बाबा बनकर नोंची महिलाओं की आबरू, कैसे खुला राज?

Ashok Kharat Case: महाराष्ट्र के भोंदू बाबा अशोक खरात के मामले में हर दिन कोई…

Last Updated: April 8, 2026 20:03:41 IST

नेपाल में गुटखा प्रेमियों की निकली हेकड़ी, स्थानीय नागरिक के कड़े रुख के आगे पानी डालकर साफ करनी पड़ी अपनी ही ‘पिंचकारी’!

नेपाल के एक स्थानीय नागरिक ने कुछ भारतीय पुरुषों को सड़क पर गुटखा थूकते हुए…

Last Updated: April 8, 2026 19:42:53 IST

Khallari Mata Mandir: छत्तीसगढ़ का चमत्कारी मंदिर, जहां निसंतान दंपती को मिलता है संतान सुख, यहीं हुआ था हुआ था भीम और हिडिंबा का विवाह

Khallari Mata Mandir Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के महासमुन्द में स्थित खल्‍लारी माता मंदिर के बारे में…

Last Updated: April 8, 2026 19:34:38 IST

‘धुरंधर 2 से सबकी जली’, जाकिर खान के बयान से आगबबूला हुए सिद्धार्थ आनंद; कह दिया डफर

Siddharth Anand: कॉमेडियन जाकिर खान ने फिल्म 'धुरंधर 2' पर कुछ ऐसा बोला कि बवाल…

Last Updated: April 8, 2026 19:33:03 IST