<

1 अप्रैल से बदल जाएगा पैन कार्ड आवेदन का तरीका, सरकार करने जा रही ये बदलाव

अगर आप पैन कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो 31 मार्च से पहले बनवा लें. 31 मार्च तक आप केवल आधार कार्ड के जरिए ही पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं. वहीं 1 अप्रैल से आपको आधार कार्ड के साथ ही कई अन्य दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी.

PAN Card Rules changing: हालिया जानकारी के अनुसार, सरकार 1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड बनवाने के नियमों में बदलाव करने वाली है. अभी तक पैन कार्ड आवेदन के लिए केवल आधार कार्ड की जरूरत पड़ती थी. लेकिन आने वाले समय यानी 31 मार्च से आधार कार्ड के जरिए आवेदन करना बंद कर दिया जाएगा. सरकार का मानना है कि नियमों के बदलाव के बाद पैन सिस्टम ज्यादा ट्रांसपैरेंट और सुरक्षित हो जाएगा. साथ ही एक व्यक्ति के नाम पर कई पैन कार्ड जारी होने की संभावना भी खत्म हो जाएगी. 1 अप्रैल से पुराने आवेदन किए गए पैन कार्ड के लिए फॉर्म भी मंजूर नहीं किए जाएंगे. 

वित्त वर्ष 2026-27 से पैन कार्ड के लिए आवेदनकर्ताओं को आधार कार्ड की जरूरत तो पड़ेगी ही, साथ ही जन्म तिथि के लिए भी प्रमाण पत्र देना होगा, जैसे जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट आदि. इसके अलावा एक और बड़ा बदलाव किया गया है. 1 अप्रैल से आपके आधार कार्ड और पैन कार्ड पर एक ही नाम होगा. इससे अलग-अलग दस्तावेजों में फर्क नहीं हो सकेगा. इसके जरिए लोगों की पहचान के लिए वेरिफिकेशन के नियमों को और भी सख्त किया जा रहा है. साथ ही टैक्सपेयर्स के डेटा को ज्यादा सटीक बनाने की कोशिश की जा रही है.

1 अप्रैल के बाद इन दस्तावेजों के जरिए कर सकेंगे आवेदन

जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल से जरूरी दस्तावेजों में आधार कार्ड के साथ ही जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और मजिस्ट्रेट द्वारा प्रमाणित शपथ पत्र शामिल किया जा सकता है. 

आधार कार्ड के लिए कैसे करें आवेदन?

  • अगर आप भी 1 अप्रैल से पहले आधार कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले इनकम टैक्स की आधिकारिक ई फाइलिंग वेबसाइट पर जाना होगा. इसके लिए आपको www.incometax.gov.in/iec/foportal/ जाना होगा.
  • होमपेज पर पहुंचकर Quick Links सेक्शन पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद Instant e-PAN पर क्लिक करना होगा.
  • यहां आपको Get New PAN का ऑप्शन दिखेगा, जिस पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालना होगा.
  • इसके बाद Terms and Conditions पर क्लिक करके Continue पर क्लिक करना होगा.
  • आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे वहां भरना होगा.
  • अब आप आधार कार्ड की सभी डिटेल्स को पैन कार्ड के लिए भरी गई डिटेल्स से मैच कर लें और सबमिट कर दें.
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको एक पावती नंबर मिलेगा. कुछ देर बाद आप यहां से ही अपने पैन कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे.
Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST

Gold Rate Today 11 October 2026: दिवाली से पहले सोने ने छुड़ाए पसीने! कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…

Last Updated: October 11, 2026 09:52:33 IST

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST