<
Categories: देश

अश्लील CD वाला मर्चेंट नेवी का अफसर, जिसने ढोंगी बाबा बनकर नोंची महिलाओं की आबरू, कैसे खुला राज?

Ashok Kharat Case: महाराष्ट्र के भोंदू बाबा अशोक खरात के मामले में हर दिन कोई न कोई खुलासा हो रहा है. आपके मन में भी ये सवाल उठ रहा होगा कि आखिर अशोक खरात का भेद कैसे खुला?

Ashok Kharat Case: महाराष्ट्र से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में एक नाम आजकल चर्चा में है. जिसका नाम अशोक खरात है. इसको लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि अशोक खरात ने महिलाओं को हाथ की सफाई, मनोवैज्ञानिक दबाव और वैज्ञानिक तरकीबों के माध्यम से लोगों को खासकर महिलाओं को अपने प्रभाव में लेता था.

जांच एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक, वह सबसे पहले पीड़ितों की मानसिक स्थिति का आकलन करता था. फिर वह उनमें डर पैदा करके, अंधविश्वास का फायदा उठाकर और दैवीय शक्तियों का भ्रम पैदा करके उन्हें अपने काबू में कर लेता था. पहले भी कई मामलों में उसने देवचा कोप (दैवीय प्रकोप या भगवान की नाराज़गी) जैसी धमकियां देकर लोगों को दबाव में रखने की कोशिश की थी.

कैसे हुआ खुलासा?

नासिक पुलिस कमिश्नर संदीप कर्णिक ने इस पूरे मामले को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. उनके अनुसार, पुलिस के पास जो वीडियो थे, वे लीक हुए वीडियो नहीं थे. असल में अशोक खरात के ऑफिस बॉय ने चुपके से कुछ वीडियो अपने पास रख लिए थे और बाद में यही क्लिप्स वायरल हो गए. इस खुलासे से मामला और भी गंभीर हो जाता है, क्योंकि इससे यह साफ हो जाता है कि यह मुद्दा सिर्फ बाहरी निगरानी का नहीं है, बल्कि यह आंतरिक नेटवर्क में ही आई गड़बड़ी की ओर भी इशारा करता है.

जांच में हुआ ये खुलासा

पुलिस की जांच में पता चला कि ऑफिस बॉय काफी समय से खरात के कामकाज को देख रहा था और उसने उनके कई आपत्तिजनक गलत कामों को अपनी आंखों से देखा था. उसने कई वीडियो रिकॉर्ड किए थे और उन्हें अपने पास सुरक्षित रख लिया था. इसके अलावा, उसने इन रिकॉर्डिंग्स को अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखा था, ताकि ज़रूरत पड़ने पर सच्चाई को सामने लाया जा सके. पुलिस के अनुसार, अगर उसे कोई नुकसान पहुंचता, तो ये वीडियो जनता के सामने जारी कर दिए जाते. इससे यह बात समझ में आती है कि बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ये वीडियो इतनी तेज़ी से क्यों फैले, जिससे पूरा विवाद काफी बढ़ गया.

ऑफिस बॉय ने क्यों किया वीडियो लीक?

इस खुलासे के पीछे एक और चौंकाने वाला मकसद भी सामने आया है. आरोप है कि खरात ने उसी ऑफिस बॉय की पत्नी के साथ अश्लील और अनुचित व्यवहार किया था. जो कि उस समय 7 महीने की गर्भवती थी. इस घटना के बाद ऑफिस बॉय ने तय कर लिया कि वह अब और चुप नहीं रहेगा. उसने सबूत इकट्ठा किए और उन्हें सुरक्षित कर लिया. डर के माहौल में काम करते हुए उसने इन वीडियो को अलग-अलग लोगों तक पहुंचाने की एक रणनीति बनाई, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इस मामले को दबाया न जा सके.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST

उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी! सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी, जानें दोनों की Age

Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…

Last Updated: October 31, 2026 17:06:06 IST

हैदराबाद के गर्ल्स हॉस्टल में क्या चल रहा था? 3 राज्यों की 10 महिलाएं मिलीं, अंडाणु निकालने के शक में जांच

Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…

Last Updated: October 31, 2026 16:45:15 IST

Ahoi Ashtami 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, तारों के दर्शन और पूरी विधि

Ahoi Ashtami Puja Muhurta: अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 31, 2026 16:30:05 IST

टोल प्लाजा पर किन्नरों का हंगामा, मारपीट के बाद पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ा, वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीनने की कोशिश

Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…

Last Updated: October 31, 2026 16:12:22 IST

बल्लेबाजों के दम पर कब तक जीतेगी टीम इंडिया? चौथे टी20 में हार के बाद कैफ ने मैनेजमेंट को घेरा

India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…

Last Updated: October 31, 2026 15:58:46 IST