<

‘वैभव की वजह से मेरी पत्नी भी देखती है Duleep Trophy’: सूर्यवंशी के मुरीद हुए पूर्व दिग्गज बल्लेबाज, कहा- दुनिया पर राज करेगा यह लड़का

K Srikkanth on Vaibhav Sooryavanshi: पूर्व भारतीय क्रिकेटर के श्रीकांत ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की बेखौफ बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की है. अपने YouTube चैनल पर श्रीकांत ने बताया कि वैभव की बल्लेबाजी का असर इतना है कि उनकी पत्नी भी दलीप ट्रॉफी देखने लगीं.

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज कृष्णमाचारी श्रीकांत ने 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है. श्रीकांत का मानना है कि वैभव जिस बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं, अगर उन्हें सही दिशा और सही कोचिंग मिले तो वे आने वाले समय में विश्व क्रिकेट के बहुत बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं. श्रीकांत ने तो यहां तक कहा कि वैभव की बल्लेबाजी का असर ऐसा है कि उनकी पत्नी भी अब दिलीप ट्रॉफी जैसे घरेलू मैच देखने लगी हैं.

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए श्रीकांत ने कहा कि अगर इस युवा प्रतिभा को सही तरीके से संवारा जाए, तो यह खिलाड़ी भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के क्रिकेट में अपना नाम बनाएगा.

‘मेरी पत्नी वैभव की बल्लेबाजी देखने के लिए दिलीप ट्रॉफी देख रही थीं’

श्रीकांत ने कहा, ‘वैभव इस समय बेहतरीन लय में हैं. हमें उनकी प्रतिभा को बढ़ावा देना चाहिए, उनका हौसला कभी नहीं तोड़ना चाहिए. अगर उन्हें सही मार्गदर्शन मिला, तो वे भविष्य के बहुत बड़े खिलाड़ी बनेंगे. उनमें इतना दम है कि वे टेस्ट क्रिकेट को फिर से लोकप्रिय बना सकते हैं.’

उन्होंने आगे कहा, ‘सूर्यवंशी की वजह से लोग अब दिलीप ट्रॉफी जैसे घरेलू मैच भी देखने लगे हैं. यहां तक कि मेरी पत्नी भी सिर्फ वैभव की बल्लेबाजी देखने के लिए दिलीप ट्रॉफी देख रही थीं.’

दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ठोके 81 गेंदों में 92 रन

वैभव ने हाल ही में दिलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में सेंट्रल जोन के खिलाफ बेहद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 81 गेंदों पर 92 रन बनाए थे. इसके बाद उन्होंने दूसरी पारी में भी 40 रनों का अहम योगदान दिया. उनकी इस शानदार पारी की बदौलत ईस्ट जोन ने यह मैच 4 विकेट से जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की.

इस मैच के दौरान वैभव ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. वे दिलीप ट्रॉफी के इतिहास में अर्धशतक (हाफ सेंचुरी) लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं.

लाल गेंद से भी गेंदबाजों पर बना रहे हैं दबाव

श्रीकांत ने खास तौर पर वैभव के खेलने के तरीके की सराहना की. उन्होंने कहा कि लाल गेंद के क्रिकेट (टेस्ट/घरेलू प्रथम श्रेणी) में भी जिस तरह से यह युवा खिलाड़ी गेंदबाजों पर दबाव बनाता है, वह उनकी अद्भुत प्रतिभा को दिखाता है.

श्रीकांत के अनुसार, ‘लोग यह कैसे सोच सकते हैं कि यह लड़का बड़े स्तर पर नहीं खेल सकता? वह किसी भी स्तर पर खेलने में सक्षम है और बहुत जल्द तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी-20) में अपना दबदबा बनाएगा. वह लाल गेंद के सामने भी मीडियम पेसर्स को सीधे छक्के मार रहा है, मानो गेंदबाजों के साथ खेल रहा हो.’

IPL 2026 में बनाए 776 रन, फिर जिम्बाब्वे के खिलाफ मचाया धमाल

वैभव का बल्ला आईपीएल 2026 में जमकर बोला. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 16 मैचों में शानदार 776 रन बनाए. इस बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली और वे भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने.

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में वैभव की शुरुआत भले ही कुछ खास नहीं रही, लेकिन उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में शानदार वापसी की. उन्होंने 3 मैचों में कुल 151 रन बनाए और अपने इस दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ के अवॉर्ड से नवाजा गया.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

पढ़ाई के लिए डांटते थे पिता, 15 साल के बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, रात 2 बजे कर दिया खौफनाक कांड

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…

Last Updated: November 7, 2026 18:09:50 IST

UP Crime: पति गया जेल तो महिला ने अपने देवर से ही बना लिया अवैध संबंध, फिर भाभी के लिए युवक ने बड़े भाई…

Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…

Last Updated: November 7, 2026 17:30:28 IST

सीएम मोहन माझी ने ओडिशा के लोगों को दी 1292 करोड़ रुपये की सौगात, 630 मॉडल स्कूल और IT पार्क की रखी नींव

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…

Last Updated: November 7, 2026 16:54:24 IST

मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट, चलती ट्रेन से नीचे गिरा शख्स! वीडियो वायरल

Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…

Last Updated: November 7, 2026 16:41:00 IST

UP DA Hike: यूपी के 14 लाख कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 58 से सीधे 63 फीसदी हुआ महंगाई

UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…

Last Updated: November 7, 2026 16:21:53 IST

NSE लाएगा 10 मिनट का नया क्लोजिंग ऑक्शन सेशन, 7 दिसंबर से होगा लागू, क्लोजिंग कीमत तय करने का बदलेगा तरीका

NSE 7 दिसंबर से क्लोजिंग प्राइस और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग के नियम बदलेगा. नया 10 मिनट…

Last Updated: November 7, 2026 16:32:54 IST