<
Categories: खेल

हाइट भी नहीं रोक पाई फुटबॉलर बनने का सपना, आज अरबों की संपत्ति का मालिक है ये फुटबॉलर

एक छोटा सा लड़का, जिसकी हाइट कम थी, लेकिन पैरों में जादू भरा था. विश्व के मशहूर फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने खास मुकाम हासिल किया है. वे इतने जादुई तरीके से फुटबॉल खेलते हैं कि लोगों ने उनके गोल करने को 'मेसी मैजिक' का नाम दे दिया.

Sports: एक छोटा सा लड़का, जिसकी हाइट कम थी, लेकिन पैरों में जादू भरा था. विश्व के मशहूर फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने खास मुकाम हासिल किया है. 
वे इतने जादुई तरीके से फुटबॉल खेलते हैं कि लोगों ने उनके गोल करने को ‘मेसी मैजिक’ का नाम दे दिया. मेसी अर्जेंटीना के रोसारियो शहर का वो सितारा हैं जिन्होंने खेल जगत में खासतौर पर विश्व फुटबॉल जगत में एक विशेष मिसाल कायम की है.

प्रारंभिक जीवन: छोटे कद का बड़ा सपना

896 गोल, 8 बालोन डी’ओर और अनगिनत रिकॉर्ड्स उनके नाम हैं, लेकिन ये सफलता आसान नहीं थी. 24 जून 1987 को अर्जेंटीना के रोसारियो में जन्मे मेसी का बचपन चुनौतियों से भरा था. उनके पिता एक फैक्ट्री वर्कर और मां क्लीनर थीं. मात्र 5 साल की छोटी-सी उम्र में उन्होंने ग्रैंडोली क्लब से फुटबॉल खेलना शुरू किया, जहां उनके पिता ही कोच थे. 8 साल की उम्र में मेसी ने न्यूवेल्स ओल्ड बॉयज जॉइन किया, लेकिन ग्रोथ हार्मोन की कमी ने मुश्किलें खड़ी कर दीं. इलाज महंगा था—प्रति माह 500 डॉलर!—जो कम आय वाले परिवार के लिए कराना मुश्किल था. 13 साल की उम्र में वे बार्सिलोना पहुंचे, जहां फुटबॉल क्लब ने उनके इलाज का खर्च उठाया. शुरुआत में ला मासिया अकादमी की ओर से खेलते हुए 14 मैचों में उन्होंने 21 गोल ठोक दिए. 16 साल की उम्र में उनका फर्स्ट टीम डेब्यू हुआ; वो पल जब दुनिया ने देखा, फुटबॉल का ‘द मैजिशियन’! ​

उपलब्धियों से भरा हुआ करियर

मेसी का करियर ट्रॉफियों का खजाना है. उन्होंने कुल 46 सामूहिक खिताब जीते हैं; बार्सिलोना के साथ 10 ला लिगा, 4 चैंपियंस लीग, पेरिस सेंट जर्मेन से 2 ‘लीग 1’, और इंटर मियामी से MLS सपोर्टर्स शील्ड व लीग्स कप. इसके अलावा अर्जेंटीना के लिए 2021 कोपा अमेरिका, 2022 फीफा वर्ल्ड कप और 2024 कोपा अमेरिका भी जीते. 
और अगर मेसी के रिकॉर्ड्स की बात करें तो उसमें भी उन्होंने झंडे गाड़ दिए हैं. ला लिगा में सबसे ज्यादा 474 गोल, फुटबॉल इतिहास में 407 असिस्ट, 8 बालोन डी’ओर, 6 गोल्डन शूज मिलने का खिताब  है. 

हालिया सफर: अमेरिका में नया अध्याय

2023 में इंटर मियामी जॉइन किया, जहां डेविड बेकहम ने उन्हें आमंत्रित किया. पहले ही सीजन में उन्होंने लीग्स कप जीता, 2024 में प्लेऑफ डेब्यू और 2025 में MLS कप फाइनल तक पहुंच गए. 

नेट वर्थ

अवॉर्ड्स का खजाना होने के अलावा मेसी अरबों डॉलर संपत्ति के मालिक भी हैं. 2025 में मेसी की संपत्ति 850 मिलियन डॉलर (लगभग 7200 करोड़ रुपये) है, जिसमें इंटर मियामी से सालाना 50-60 मिलियन डॉलर सैलरी, एडिडास के लाइफटाइम डील से 22 मिलियन सालाना (कुल 1 बिलियन डॉलर वैल्यू) MIM होटल्स, मियामी-अर्जेंटीना में रियल एस्टेट, प्ले टाइम टेक फंड और इंटर मियामी में इक्विटी शेयर से होने वाली कमाई शामिल है. 

व्यक्तिगत जीवन और विरासत

मेसी शांत स्वभाव के, डाउन टू अर्थ और परिवार प्रेमी हैं. 2009 में उन्होंने बचपन की दोस्त एंटोनेला रोक्कुज्जो से शादी की जिनसे उनके तीन बेटे हैं. मेसी को UNESCO का ‘बेस्ट ऑफ द बेस्ट’ अवॉर्ड और फोर्ब्स लिस्ट टॉपर में  मिल चुका है. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

IND vs NZ 5th T20I: हैमिल्टन में आखिरी मुकाबला, कैसी होगी पिच और किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका?

IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…

Last Updated: October 31, 2026 14:45:52 IST

Watch Video: 31 अक्टूबर को MS Dhoni ने ऐसा क्या किया था? जिसे याद कर आज भी थरथराते हैं गेंदबाज; 21 साल बाद भी कायम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…

Last Updated: October 31, 2026 13:53:59 IST

Delhi New Traffic Rules 2026: 1 नवंबर से दिल्ली में लागू होंगे नए नियम, किन गाड़ियों को मिलेगी एंट्री और किसे नहीं?

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…

Last Updated: October 31, 2026 13:45:38 IST

Caught on Camera: ‘मैडम गाड़ी रोको…’, कहता रहा पुलिसवाला, महिला ने नहीं सुनी एक भी बात; मुंबई का VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…

Last Updated: October 31, 2026 13:40:52 IST

IND VS NZ ODI: न्यूजीलैंड पहुंचते ही रोहित-विराट ने शुरू की तैयारी, कब दिखेगा रोको का जलवा? देखें पूरा शेड्यूल

IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…

Last Updated: October 31, 2026 13:34:00 IST

Sanjay Gupta Death Reason: बाथरूम में ऐसा क्या हुआ? चली गई संजय गुप्ता जान; बॉलीवुड में पसरा मातम

Sanjay Gupta Death Reason: खबर है कि फिल्ममेकर कल रात अपने बाथरूम में गिर गए और…

Last Updated: October 31, 2026 13:17:32 IST