India News (इंडिया न्यूज़), IND vs SA Test 2023: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज (26 दिसंबर) से सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जा रहा है। मुकाबले के पहले दिन दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 8 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए हैं।
06:27 PM, 26-DEC-2023
भारत का सातवां विकेट गिरा
कगिसो रबाडा ने कहर बरपाते हुए पांच विकेट हासिल कर लिए हैं। उन्होंने शार्दुल ठाकुर को आउट कर भारत को सातवां झटका दिया है। शार्दुल ने 33 गेंद पर 24 रन बनाए। उन्होंने डीन एल्गर को कैच थमा दिया। भारत का स्कोर सात विकेट पर 169 रन है। केएल राहुल के साथ जसप्रीत बुमराह क्रीज पर हैं।
04:44 PM, 26-DEC-2023
भारत का पांचवा विकेट गिरा
सेट बल्लेबाज विराट कोहली को रबाड़ा ने अपना शिकार बनाया। कोहली 38 रन बनाकर आउट हो गए।
04:44 PM, 26-DEC-2023
भारत का चौथा विकेट गिरा
92 रन के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा। रबाड़ा ने सेट बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को बोल्ड कर दिया। श्रेयस अय्यर ने 50 गेंदों में 31 रन की पारी खेली।
04:03 PM, 26-DEC-2023
लंच तक भारत का स्कोर 91/3
टॉस हार पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुवात बेहद खराब रही। 24 रन के स्कोर पर भारत के तीन विकेट गिर चुके थे। रोहित शर्मा 5 रन बनाकर रबाड़ा के शिकार हो गए। वहीं शानादर खेल दिखा रहे यशस्वी जायसवाल 17 रन बनाकर बर्गर के शिकार हो गए। शुभमन गिल का भाग्य ने साथ नहीं दिया और वो भी बर्गर के शिकार हो गए।
इसके बाद विराट कोहली और अय्यर ने भारतीय पारी को संभाली। हालाकि दोनों बल्लेबाजों को जिवनदान भी मिला। लंच तक दोनों बल्लेबाजों के बीच 67 रनों की साझेदारी हुई।
दक्षिण अफ्रीका की बात करें तो शुरुवाती 12 ओवर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों के नाम रहा। रबाड़ा ने 1 विकेट अपने नाम किया। वहीं मुकाबले में डेब्यू करने वाले नंद्रे बर्गर ने झटके दो विकेट अपने नाम किया।
02:53 PM, 26-DEC-2023
भारत का तीसरा विकेट गिरा
12वें ओवर की पहली गेंद पर भारत का तीसरा विकेट गिरा। बर्गर ने गिल को विकेट के पिछे कैच कराया। गिल 2 रन बानकर आउट हो गए।
02:43 PM, 26-DEC-2023
भारत का दूसरा विकेट गिरा
10वें ओवर की चौथी गेंद पर भारत का दूसरा विकेट गिरा। बर्गर की गेंद पर यशस्वी जायसवाल का कायेल वेरेयेन ने उनका कैच लिया। जायसवाल 37 गेंद पर 17 रन बनाए। बर्गर ने डेब्यू टेस्ट में पहला विकेट लिया।
02:25 PM, 26-DEC-2023
भारत का पहला विकेट गिरा
भारत के कप्तान रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में कुछ खास नहीं कर सके। वह 14 गेंद पर पांच रन बनाकर आउट हुए। कगिसो रबाडा ने उन्हें अपना शिकार बनाया। रबाडा की ऊपर उठती गेंद को पुल करने के प्रयास में फाइन लेग पर खड़े फील्डर नंद्रे बर्गर को कैच थमा बैठे।
02:02 PM, 26-DEC-2023
भारत की बल्लेबाजी शुरू
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
दक्षिण अफ्रीका: डीन एल्गर, एडेन मार्करम, टोनी डी जोर्जी, तेम्बा बावुमा (कप्तान), कीगन पीटरसन, डेविड बेडिंघम, कायेल वेरेयेन (डब्ल्यू), मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएट्जी, कगिसो रबाडा, नंद्रे बर्गर।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। टीम इंडिया के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और दक्षिण अफ्रीका के लिए नंद्रे बर्गर के साथ डेविड बेडिंघम ने डेब्यू किया है।
प्रसिद्ध कृष्णा ने टेस्ट में किया डेब्यू
कर्नाटक के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भारत के लिए अपना पहला टेस्ट खेलेंगे। टॉस से पहले उपकप्तान जसप्रीत बुमराह ने उन्हें डेब्यू कैप सौंपी है। प्रसिद्ध के खेलने का मतलब है कि मुकेश कुमार इस मैच में नहीं खेलेंगे।
यह भी पढ़ें-
IND vs SA Test Series:दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सचिन और सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं विराट