<
Categories: खेल

LPL में बवाल! टीम के मालिकों के साथ समझौता खत्म, भारतीय क्रिकेटर पर लगा था फिक्सिंग का आरोप

लंका प्रीमियर लीग 2026 के दौरान जाफना किंग्स फ्रेंचाइजी के मालिकों का समझौता खत्म कर दिया गया है. श्रीलंका क्रिकेट और आईपीजी ने टीम की पूरी जिम्मेदारी अपने हाथ में ले ली है. पूर्व भारतीय अंडर-19 क्रिकेटर मंजोत कालरा की गिरफ्तारी के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया. हालांकि, टीम पहले की तरह टूर्नामेंट में खेलती रहेगी और खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ व मैचों के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) 2026 के बीच जाफना किंग्स फ्रेंचाइजी को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है. टूर्नामेंट आयोजकों ने फ्रेंचाइजी मालिकों के साथ किया गया समझौता खत्म कर दिया है. अब श्रीलंका क्रिकेट और टूर्नामेंट के अधिकार धारक आईपीजी टीम की पूरी वित्तीय और संचालन संबंधी जिम्मेदारी संभालेंगे. आयोजकों ने साफ किया है कि टूर्नामेंट अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही जारी रहेगा और जाफना किंग्स पहले की तरह ही प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी.

यह फैसला उस घटना के कुछ दिनों बाद आया है, जब जाफना किंग्स के सह-मालिक और भारत के पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर मंजोत कालरा को मैच फिक्सिंग के संदेह में गिरफ्तार किया गया था. श्रीलंका पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एसआईयू) ने एलपीएल 2026 के पहले दिन उन्हें हिरासत में लिया था. मंजोत कालरा ने कारोबारी मयंक गोयल के साथ मिलकर जाफना किंग्स की सह-मालिकाना जिम्मेदारी संभाली थी.

वित्तीय कारणों से खत्म हुआ फ्रेंचाइजी समझौता
आईपीजी ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि फ्रेंचाइजी मालिक तय वित्तीय जिम्मेदारियों को पूरा करने में असफल रहे. इसी वजह से उनके साथ किया गया समझौता समाप्त कर दिया गया. इसके बाद जाफना किंग्स से जुड़े सभी अधिकार वापस आईपीजी के पास आ गए हैं. अब आईपीजी और श्रीलंका क्रिकेट मिलकर टीम का संचालन करेंगे. आयोजकों ने यह भी स्पष्ट किया कि टीम के नाम, खिलाड़ियों, मैचों के कार्यक्रम और टूर्नामेंट के फॉर्मेट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा.

खिलाड़ियों और स्टाफ के भुगतान की भी दी गई जानकारी 
आयोजकों ने बताया कि खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ के सभी अनुबंधों की जिम्मेदारी अब आईपीजी और श्रीलंका क्रिकेट ने संभाल ली है. लगभग 90 प्रतिशत भुगतान पहले ही किया जा चुका है, जबकि बाकी राशि भी तय समय पर दे दी जाएगी. आईपीजी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल मोहन ने कहा कि यह फैसला टूर्नामेंट की निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए लिया गया है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से चल रही हैं और एलपीएल 2026 बिना किसी रुकावट के सफलतापूर्वक आयोजित होगा.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Dia Mirza controversy: हमें दिवाली सिखाने की जरूरत नहीं, दीया मिर्जा पर भड़कीं मुंबई की मेयर, BMC से किया बाहर

Dia Mirza controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा का प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने की अपील वाला…

Last Updated: November 2, 2026 22:33:31 IST

अंधविश्वास में पिता बना बेटे का कातिल! 10 साल के करण को देवी की वेदी पर पटका, फिर शव के पास सो गया

Gujarat Crime News: गुजरात के अहमदाबाद जिले के साणंद तालुका के विंछिया गांव में 10…

Last Updated: November 2, 2026 21:27:48 IST

Delhi Pollution: दिल्ली में GRAP-2 लागू, पार्किंग महंगी, प्रदूषण रोकने के लिए बढ़ेंगे कई प्रतिबंध

Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन…

Last Updated: November 2, 2026 20:41:44 IST

वायरल होने के लिए क्या कुछ भी करने को तैयार हैं लोग? जयपुर की योगा टीचर का तंजानिया वाला वीडियो चर्चा में

Tanzania Viral Video: तंजानिया के एक वायरल वीडियो को लेकर जयपुर की बताई जा रही…

Last Updated: November 2, 2026 20:11:26 IST

Jhunjhunu accident: राजस्थान में मौत बनकर दौड़ा करंट! सड़क निर्माण के दौरान 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 5 झुलसे

Jhunjhunu accident: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के छापोली गांव में सोमवार को सड़क निर्माण के…

Last Updated: November 2, 2026 19:51:06 IST

डॉ. चिन्मय पण्ड्या संग मंच साझा कर बोले ओम बिरला, अंतिम व्यक्ति तक जलती रहेगी अखंड ज्योति

माता भगवती देवी शर्मा जन्मशताब्दी महोत्सव में 20 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता, लोकसभा…

Last Updated: November 2, 2026 19:48:58 IST