<
Categories: क्राइम

हिंदुओं को राशन देने से किया इंकार! बरेली में कोटेदार के बेटे का भद्दा बयान; वायरल हो रहा वीडियो

Bareilly Ration Shop Viral Video: बरेली ज़िले के भूता पुलिस स्टेशन इलाके एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो काफी हैरान कर देने वाला है. दरअसल, इस वीडियो में स्थानीय सरकारी राशन की दुकान के डीलर के 19 साल के बेटे आदिल पर कई बड़े आरोप लगाए गए हैं.

Bareilly Ration Shop Viral Video: बरेली ज़िले के भूता पुलिस स्टेशन इलाके एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो काफी हैरान कर देने वाला है. दरअसल, इस वीडियो में स्थानीय सरकारी राशन की दुकान के डीलर के 19 साल के बेटे आदिल पर कई बड़े आरोप लगाए गए हैं. इतना ही नहीं उस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में  गलत शब्द कहने और हिंदू ग्रामीणों को राशन देने से साफ इनकार करने का आरोप है. साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मामला बढ़ने पर पुलिस और खाद्य विभाग तुरंत हरकत में आ गए.

हिंदुओं को राशन देने से किया इंकार

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गाँव के रहने वाले भगवत शरण बुधवार को अपना राशन लेने सरकारी राशन की दुकान पर पहुंचे थे. जब उन्होंने मशीन पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन (अंगूठे का निशान) पूरा करने के लिए कहा, तो डीलर के बेटे आदिल ने आनाकानी की. जब भगवत शरण ने इस बारे में आदिल से शिकायत की, तो वो  भड़क गया. आरोप है कि आदिल ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक बातें कहीं और कहा कि वो न तो हिंदुओं के अंगूठे के निशान लेगा और न ही उन्हें राशन देगा. जब उपभोक्ता ने इसका विरोध किया, तो आदिल और उसके साथी नईम ने उसके साथ मारपीट की.

Delhi Metro Advisory: जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन को लेकर शुक्रवार को 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद, यहां देखें- पूरी लिस्ट

वायरल हुआ वीडियो

इतना ही नहीं मौके पर मौजूद एक ग्रामीण ने घटना को मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर लिया और बाद में ये फुटेज इंटरनेट पर तेजी वायरल हो गया. वायरल वीडियो की गंभीरता को देखते हुए, भूता के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) ने तुरंत जांच के आदेश दिए. वीडियो की पुष्टि के बाद, पुलिस ने बिना किसी औपचारिक लिखित शिकायत का इंतज़ार किए खुद संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया और आरोपी आदिल को हिरासत में ले लिया. फरीदपुर के सर्कल ऑफिसर (CO) संदीप सिंह ने बताया कि वीडियो में बेहद आपत्तिजनक बातें सुनी जा सकती हैं. वीडियो का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है और सबूतों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

NEET Success Story: AIIMS, JIPMER का ठुकराया ऑफर, फिर चुना AFMC, अब भारतीय सेना में बनीं लेफ्टिनेंट

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

सात समंदर पार का प्यार: प्यार की खातिर बिहार आईं रूस की जूली, भागलपुर के राहुल की अनोखी प्रेम कहानी

बिहार के राहुल और रूस की जूली की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से…

Last Updated: October 13, 2026 18:54:30 IST

IND vs WI 4th T20I Playing 11: क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? कुलदीप यादव फिर बैठ सकते हैं बाहर

India vs West Indies 4th T20I Predicted Playing 11: हैदराबाद में चौथे टी20 से पहले…

Last Updated: October 13, 2026 18:25:33 IST

Maharashtra Crime: रात में सहेलियों संग खेला गरबा, सुबह पति ने डंडे से पीटकर मार डाला; हत्या के बाद खुद पहुंचा थाने

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के कन्नड़ शहर में एक महिला रात में…

Last Updated: October 13, 2026 16:58:09 IST

Hardoi Crime News: शादी के पांच साल बाद खूनी अंत, पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की ली जान; पुलिस ने ऐसे दबोचा

Hardoi Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक महिला के पति ने उसकी हत्या…

Last Updated: October 13, 2026 16:40:21 IST

अमिताभ बच्चन पर डॉ. विनीत चौधरी की पुस्तक ‘ए फॉर अमिताभ’ दिल्ली में लॉन्च हुई

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…

Last Updated: October 13, 2026 16:37:20 IST

डॉ. चिन्मय पंड्या का आह्वान: राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना जरूरी

माता भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी महोत्सव 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक इंदिरा गांधी…

Last Updated: October 13, 2026 16:22:14 IST