<

कभी दूसरों के घर में सफाई करती थी मां… अब बेटे ने रचा इतिहास, SA20 में किया ये बड़ा कारनामा

Lungi Ngidi Hat-trick In SA20: तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी SA20 लीग में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने 7 जनवरी को प्रिटोरिया कैपटल्स और डरबन सुपर जायंट्स के मुकाबले में यह कारनामा किया. पढ़ें एनगिडी की स्ट्रगल स्टोरी...

Lungi Ngidi Hat-trick In SA20: साउथ अफ्रीका टी20 क्रिकेट लीग में तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने इतिहास रच दिया है. बुधवार (7 जनवरी) को SA20 का 16वां मैच डरबन सुपर जायंट्स और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच खेला गया. डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने ऐसा कारनामा किया, जो SA20 लीग के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ. लुंगी एनगिडी ने प्रिटोरिया कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए बल्लेबाजों की हालत खराब कर दी. उन्होंने लगातार 3 गेंदों पर 3 विकेट लेकर हैट्रिक लेने का कारनामा किया, जो इससे पहले इस लीग में कभी नहीं हुआ था.

इसके बाद से ही दुनिया भर में उनकी चर्चा होने लगी. आज के समय में विश्व क्रिकेट में ज्यादातर लोग लुंगी एनगिडी से वाकिफ हैं. हालांकि यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कई परेशानियों का सामना किया है. एक समय पर लुंगी एनडिगी ने क्रिकेटर बनने का सपना देखा था, लेकिन तब उनके परिवार में आर्थिक संकट था. लुंगी एनगिडी ने बल्लेबाज बनने का सपना देखा था, लेकिन हालातों ने उन्हें तेज गेंदबाज बना दिया. पढ़ें उनकी स्ट्रगल स्टोरी…

दूसरों के घर में बर्तन मांजती थी मां

क्रिकेटर बनने से पहले लुंगी एनगिडी का परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था. उनका बचपन आर्थिक तंगी में बीता. एनगिडी की मां दूसरों के घरों में बर्तन मांजने के लिए जाती थी, जिससे परिवार का खर्च चल सके. उनके पिता एक स्कूल में मेंटेनेंस का काम करते थे. लुंगी एनगिडी ने बचपन में बल्लेबाज बनने का सपना देखा था, लेकिन उनके पास बैट खरीदने के भी पैसे नहीं थे. ऐसे में उन्होंने बल्लेबाज बनने का सपना छोड़ दिया और गेंदबाजी शुरू कर दी. अब उन्होंने SA20 में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया है.

SA20 में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज

लुंगी एनगिडी SA20 लीग में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने प्रिटोरिया कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए डरबन सुपर जायंट्स के खिलाफ यह कारनामा किया. डर्बन सुपर जायंट्स की इनिंग के दौरान 18वें ओवर में लुंगी एनगिडी गेंदबाजी करने के लिए आए. उन्होंने अपने ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार 3 बल्लेबाजों को आउट कर पवेलियन भेज दिया. सबसे पहले उन्होंने डेविड वीजे को आउट किया, फिर सुनील नरेन को अपना शिकार बनाया. इसके बाद गेराल्ड कोएट्जी को को आउट करके अपनी हैट्रिक पूरी की.

IPL 2026 में किस टीम से खेलेंगे एनगिडी?

तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी IPL 2026 में भी खेलते नजर आएंगे. वह इस सीजन IPL में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए खेलेंगे. IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने लुंगी एनगिडी को 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

440 Crore Fantasy Bra: क्या आपने देखी ये 440 करोड़ वाली ब्रा? जिसमे जड़े हैं 4410 हीरे; घर, गाड़ी और बंगला सब रखना पड़ेगा गिरवी

440 Crore Fantasy Bra: विक्टोरिया सीक्रेट की फैंटेसी ब्रा अपनी करोड़ों की कीमत, हजारों हीरों…

Last Updated: October 23, 2026 12:14:38 IST

‘दंगा, इफ्तार और बिरयानी…’, अखिलेश यादव के खिलाफ किसने लगवाई 15 जिलों में पोस्टर? नारे देख खुद सपा के नेता भी हैरान

Akhilesh Yadav Samajwadi Party Poster:पोस्टरों में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुई 2013 की…

Last Updated: October 23, 2026 12:08:09 IST

IND VS NZ T20: दूसरे मुकाबले से पहले भारत को बड़ा झटका, ईशान किशन बाहर; अब ये खिलाड़ी लेगा उनकी जगह

India vs New Zealand T20: बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा कि ईशान किशन न्यूज़ीलैंड के…

Last Updated: October 23, 2026 11:25:48 IST

Silver Rate Today: चांदी के दाम धड़ाम! 1 किलो का रेट देखकर चौंक जाएंगे, जानें ताजा कीमत

Silver Rate Today 23 Oct 2026: चांदी की कीमतों में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज…

Last Updated: October 23, 2026 11:18:15 IST

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से हाहाकार! 24 अक्टूबर को बारिश दिलाएगी राहत?

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से लोग परेशान हैं. 24 अक्टूबर को बारिश और…

Last Updated: October 23, 2026 11:50:07 IST

Maharashtra News: जांच के दौरान महिला डॉक्टर को मारा थप्पड़, पास ही खड़ी थी पुलिस, CCTV में कैद हुआ पूरा दृश्य

महाराष्ट्र के वर्धा में एक डॉक्टर को आरोपी कादिर अली ने मेडिकल जांच के दौरान…

Last Updated: October 23, 2026 10:25:57 IST