<
Categories: खेल

मलेशिया ओपन में भारतीयों की दमदार शुरुआत, पीवी सिंधू-सात्विक, चिराग का जीत से आगाज

भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू और चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी कीजोड़ी ने नए सत्र की जीत से शुरुआत करते हुए बुधवार को मलेशिया ओपन में जीत से शुरुआत की.

नई दिल्ली. चोटिल होने के कारण लंबे समय तक खेल से दूर रहने के बाद भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू ने शानदार वापसी की और मलेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट में अपने अभियान की जीत के साथ शुरुआत की.  बुधवार को सिंधू ने अपने पहले राउंड के मुकाबले में चीनी ताइपे की सुंग शुओ युन को हराया. 30 साल की सिंधू पिछले साल अक्टूबर में पैर की गंभीर चोट के कारण सभी बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर प्रतियोगिताओं से बाहर हो गई थीं.

सिंधू ने अपने मुकाबले की शुरुआत में ही आक्रामक खेल दिखाया और अपने विरोधी खिलाड़ी पर दबाव बनाए रखा. पहले गेम में उन्होंने 21-14 से जीत हासिल की, जबकि दूसरे गेम में खेल काफी चुनौतीपूर्ण रहा. सुंग शुओ युन ने कई बार मैच में पलटवार करने की कोशिश की, लेकिन सिंधू ने खेल को आसानी से संभाला और नियंत्रि 22-20 से दूसरा गेम जीतकर मैच अपने नाम किया. यह मुकाबला कुल 51 मिनट तक चला.

सात्विक चिराग भी जीते

महिला एकल के साथ-साथ भारतीय पुरुष युगल भी मलेशिया ओपन में शानदार शुरुआत करने में सफल रहे. चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की जोड़ी ने भी अपने पहले राउंड के मुकाबले में जीत दर्ज की और अगले दौर में प्रवेश किया. यह जोड़ी पिछले कुछ समय से अपने प्रदर्शन में निरंतर सुधार कर रही है और आगामी टूर्नामेंटों में भारतीय बैडमिंटन टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है.

सिंधू की मेहनत रंग लाई

पीवी सिंधू की यह जीत न केवल उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी बल्कि भारतीय बैडमिंटन प्रेमियों के लिए भी उत्साहजनक है. चोट से वापसी करना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता, लेकिन सिंधू ने साबित कर दिया कि सही तैयारी, मानसिक मजबूती और मेहनत से किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है.  लंबे समय तक रिहैबिलिटेशन और कड़ी ट्रेनिंग के बाद, उनका यह मुकाबला मजेदार रहा.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Honey Trap Case: ‘तस्वीरों और वीडियो कॉल का झांसा…’ लड़की के जाल में फंसे IAF के विंग कमांडर, गिरफ्तार

Honey Trap Case: भारतीय वायुसेना के एक विंग कमांडर मनोरथ सिंह सभरवाल को कथित हनीट्रैप…

Last Updated: November 14, 2026 12:17:41 IST

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में दर्ज की रिकॉर्ड ग्रोथ

कंपनी ने लगातार दूसरी तिमाही में डबल-डिजिट ग्रोथ हासिल की: आमदनी 19.5 प्रतिशत, एबिटा 28.0…

Last Updated: November 14, 2026 12:07:19 IST

झारखंड के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की बढ़ी मुश्किलें, 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, POCSO में FIR

Jharkhand Crime: झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची…

Last Updated: November 14, 2026 11:47:01 IST

Caught on CCTV: मौत बनकर गिरा होर्डिंग का खंभा! बाइक से जा रहे पति-पत्नी दबे, वीडियो देखकर कांप उठेंगे

Hoarding Pillar Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बाइक सवार एक कपल के…

Last Updated: November 14, 2026 11:33:37 IST

दिल्ली वालों को मिलने वाली है जाम से आजादी! एक ही पिलर पर दौड़ेगी मेट्रो और गाड़ियां, तैयार हो रहे 3 डबल डेकर कॉरिडोर

Delhi Double Decker Corridor: दिल्ली की सड़कों पर जल्द जाम से राहत मिलने वाली है.…

Last Updated: November 14, 2026 11:27:27 IST