KKR vs MI: केकेआर बनाम मुंबई इंडियंस के मैच में मनीष पांडे ने 45 रनों की शानदार पारी खेली. साथ ही उन्होंने रायन रिकल्टन का शानदार कैच भी लपका. इस दमदार प्रदर्शन के लिए मनीष पांडे को POTM का अवॉर्ड दिया गया.
मनीष पांडे ने 2038 दिन बाद IPL में जीता POTM अवॉर्ड.
KKR vs MI: भारत के स्टार बल्लेबाज मनीष पांडे ऐसे खिलाड़ी हैं, जो आईपीएल में गुमनामी का शिकार होते जा रहे हैं. आईपीएल 2026 में कई युवा खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिला, लेकिन मनीष पांडे टीम में अपनी जगह नहीं बना पा रहे थे. हालांकि सीजन के आखिरी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मनीष पांडे को प्लेइंग-11 में शामिल किया. पहले मैच में मनीष पांडे की बल्लेबाजी नहीं आई, लेकिन जब अगले मुकाबले में मनीष पांडे को मौका मिला, तो उन्होंने कमाल कर दिया.
20 मई को मुंबई इंडियंस बनाम केकेआर के मैच में मनीष पांडे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों पर 45 रन बनाए. ईडन गार्डन्स की मुश्किल विकेट पर मनीष पांडे की इस पारी की बदौलत केकेआर को जीत मिली. इस मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिए मनीष पांडे को प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) का अवॉर्ड भी दिया गया है.
केकेआर के बल्लेबाज मनीष पांडे ने आईपीएल में 2,038 दिन बाद प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है. इसका मतलब है कि मनीष पांडे ने अपना आखिरी POTM अवॉर्ड करीब 6 साल पहले हासिल किया था. इसी के साथ मनीष पांडे उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने कई सालों के अंतर पर POTM अवॉर्ड जीता है.
इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी सबसे आगे हैं. एमएस धोनी ने आईपीएल में सबसे ज्यादा दिनों के गैप पर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता था. धोनी ने साल 2019 में POTM का अवॉर्ड जीता था, जिसके बाद अगला POTM जीतने में उन्हें 2,175 दिन लग गए थे. मनीष पांडे इस रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंच गए थे, लेकिन तोड़ नहीं पाए.
मनीष पांडे को मुंबई इंडियंस के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. इससे पहले आखिरी बार मनीष पांडे ने 20 अक्टूबर 2020 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यह अवॉर्ड हासिल किया था. अब आईपीएल 2026 में मनीष पांडे ने POTM अवॉर्ड जीतकर लगभग 6 सालों के इंतजार को खत्म किया है.
मैच की बात करें, तो केकेआर ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर मैच अपने नाम कर लिया. इस मैच में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाद दीपक चाहर ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट लिए. मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 147 रन बनाए थे. मुंबई की ओर से कॉर्बिन बॉश ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए. उनके अलावा हार्दिक पांड्या ने 26 और तिलक वर्मा ने 20 रनों का योगदान दिया था. इससे केकेआर को सिर्फ 148 रनों का टारगेट मिला. इसके जवाब में उतरी केकेआर की टीम ने 18.5 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया. केकेआर की ओर से मनीष पांडे ने 45 रन बनाए, जबकि रोवमैन पॉवेल ने 40 रनों की पारी खेली. इसके दम पर केकेआर ने 4 विकेट से मुंबई इंडियंस को शिकस्त दी.
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…