<

IND vs NZ: आखिरी टी20 से पहले कीवी गेंदबाज ने भरी हुंकार, अभिषेक शर्मा के लिए कर रहे प्लान तैयार, बोले- हम उन्हें…

अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अभी तक टी20 सीरीज में कमाल की बल्लेबाजी की है. आखिरी टी20 मैच से पहले मैट हेनरी ने उनके लिए प्लान तैयार किया है.

नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं, पहले 3 मुकाबलों में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की. इसके बाद एकमात्र चौथे टी20 में कीवी टीम ने भारत पर दबदबा बनाया. लेकिन सबसे दिलचस्प टक्कर भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी के बीच रही है. जहां अभिषेक अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से गेंदबाजों पर लगातार दबाव बना रहे हैं, वहीं हेनरी अनुशासन और सटीकता के दम पर उन्हें रोकने की रणनीति पर काम कर रहे हैं. आइए जानते हैं 5वें टी20 मैच से पहले मैट ने क्या कहा है.

मैट हेनरी ने अभिषेक की फॉर्म की तारीफ करते हुए माना कि उन्हें गेंदबाजी करना किसी भी गेंदबाज के लिए आसान नहीं है. मीडिया से बातचीत में हेनरी ने कहा, “अभिषेक पिछले दो सालों से शानदार खेल रहे हैं और न सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट बल्कि आईपीएल में भी लगातार गेंदबाजों पर हमला कर रहे हैं. हमारे लिए जरूरी है कि हम उन्हें किस तरह दबाव में रखें.”

मैट हेनरी उतने प्रभावशाली नहीं

हेनरी ने आगे बताया कि ऐसे आक्रामक बल्लेबाजों के खिलाफ मानसिक मजबूती बेहद जरूरी होती है. अगर किसी ओवर में रन ज्यादा भी बन जाएं, तो घबराने के बजाय वापसी करना अहम है. उनके अनुसार, सफलता की कुंजी सटीक लाइन-लेंथ और अनुशासित गेंदबाजी में छिपी  है. मैट हेनरी ने भले इस सीरीज में बहुत अधिक प्रभावित नहीं किया है लेकिन वह कीवी टीम के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों की गिनती में गिने जाते हैं.

अभिषेक शर्मा की बेहतरीन बैटिंग

 बता दें कि पिछले दो वर्षों में अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक बनकर उभरे हैं. उनकी निडर बल्लेबाजी और तेज रन बनाने की क्षमता ने भारत को कई मैचों में मजबूत शुरुआत दिलाई है.  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल में भी उन्होंने अपनी दमदार पारियों से विपक्षी टीमों के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST