<

रेत के टीलों की जंग, स्कॉर्पियो-N और टोयोटा फॉर्च्यूनर के बीच देखने को मिली कांटे की टक्कर!

सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. जहां महिंद्रा स्कॉर्पियो-N (Mahindra Scorpio N) और टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) के बीच टक्कर देखने को मिली है.

Viral Video News: रेगिस्तान की तपती रेत और ऊंचे टीले ज्यादातर शक्तिशाली एसयूवी (SUV) की असली परीक्षा लेते हैं.  तो वहीं, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी चारों तरफ जोरों-शोरों से चर्चा की जा रही है. आखिर क्या है मामला जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर.   

वायरल वीडियो की हो रही चर्चा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने ऑफ-रोडिंग के दीवानों के बीच एक नई बहस को जन्म दे दिया है.  क्या केवल इंजन की कच्ची ताकत (Raw Power) रेत पर विजय पाने के लिए काफी है? इस वीडियो में महिंद्रा स्कॉर्पियो-N और टोयोटा फॉर्च्यूनर को बिना किसी खास तैयारी के सीधे रेत के टीलों पर उतरते हुए देखा जा सकता है. 

यहां देखें वायरल वीडियो

ताकत बनाम तकनीक: मैदान-ए-जंग

तो वहीं, वीडियो की शुरुआत में साफ रूप से देखा जा सकता है कि दोनों गाड़ियां पूरी रफ्तार के साथ टीले पर चढ़ने की कोशिश कर रही हैं. महिंद्रा स्कॉर्पियो-N अपने आधुनिक ‘mStallion’ पेट्रोल और ‘mHawk’ डीजल इंजन के साथ जबरदस्त टॉर्क पैदा करती है, लेकिन रेत के ढीले कणों पर यह ताकत कभी-कभी पूरी तरह से भारी पड़ जाती है. 

वीडियो में और क्या कुछ देखा गया है

लेकिन दूसरी तरफ टोयोटा फॉर्च्यूनर, जो अपनी विरासत और ‘लो-रेंज’ गियरिंग के लिए देशभर में सबसे ज्यादा मशहूर है, तो वहीं उसका वजन वितरण उसे थोड़ा संतुलित रखने में सबसे ज्यादा मदद भी करता है. हालांकि, इस वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि दोनों ही गाड़ियां एक बिंदु पर आकर रुक गई हैं. 

आखिरी में किसकी हुई बेहतरीन जीत?

हालांकि, इस परीक्षा का परिणाम किसी एक की जीत से ज्यादा ऑफ-रोडिंग के सिद्धांतों की सीख देता है. जहां, स्कॉर्पियो-N अपनी फुर्ती और उच्च टॉर्क की वजह से शुरुआती बढ़त लेती है, लेकिन रेत की गहराई में इसके पहिये स्पिन (Wheel Spin) करने लगते हैं. तो वहीं, दूसरी तरफ फॉर्च्यूनर अपने अनुभव और बेहतर अप्रोच एंगल की वजह से टीले के करीब पहुंच तो जाती है, पर बिना ‘टायर डिफ्लेशन’ (हवा कम करना) के यह भी फंस जाती है. 

रेत पर सिर्फ ‘हॉर्सपावर’ नहीं, बल्कि मोमेंटम (संवेग) और टायर प्रेशर का पूरी तरह से खेल चलता है. तो वहीं, इस वायरल टेस्ट में कोई भी पूरी तरह सफल नहीं हुआ क्योंकि दोनों ने बुनियादी ऑफ-रोडिंग प्रोटोकॉल को नजरअंदाज किया था. 

Darshna Deep

Recent Posts

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST

Gurugram News: ‘मेरे पैसे दो’, रैपिडो ड्राइवर मांगता रहा पैसे; महिला ने किराया देने से किया इनकार, Video Viral

गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…

Last Updated: October 4, 2026 16:27:55 IST

Rajya Sabha Election: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन पर बंगाल में BJP ने लगाया दांव? उत्तराखंड से दिनेश आर्य को दिया मौका

पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…

Last Updated: October 4, 2026 16:32:37 IST

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST

UP News: दर्द के बाद अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला, सरकारी अस्पताल में मांगे गए 10000, नहीं दिए तो… गेट के बाहर हुई डिलीवरी

UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: October 4, 2026 16:00:22 IST