MCG Pitch Rating: ऑस्ट्रेलिया की MCG पिच को लेकर बवाल मचा हुआ है. चौथे टेस्ट में इस पिच पर दो दिनों के अंदर 36 विकेट गिर गए, जिसके बाद क्यूरेटर से जवाब मांगा गया. इस पिच पर तेज गेंदबाजों ने खूब कहर बरपाया.
MCG Pitch Controversy: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज 2025-26 का चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला गया. यह टेस्ट सिर्फ 2 दिनों के अंदर ही खत्म हो गया, जिसमें इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत हासिल की. मेलबर्न की पिच पर तेज गेंदबाजों की काफी मदद मिल रही थी, जिसके चलते दोनों टीमों की ओर से घातक गेंदबाजी देखने को मिली. इस टेस्ट मैच के पहले दिन 20 विकेट गिर, जबकि दूसरे दिन भी 16 विकेट गिर गए. ऐसे में कई दिग्गज क्रिकेटरों ने इस MCG के पिच की आलोचना की.
इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी केविन पीटरसन और भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने बॉक्सिंग-डे टेस्ट के पहले दिन 20 विकेट गिरने के बाद पिच को लेकर तंज कसा. दुनिया के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी MCG पिच की आलोचना कर रहे हैं. भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा कि जब अहमदाबाद में 2 दिनों के अंदर टेस्ट खत्म हो गया था, तो विदेशी मीडिया भारत की आलोचना कर रहे थे. जब यही ऑस्ट्रेलिया के मैदान पर हुई, तो वही मीडिया कहा रही है कि 2 दिन का टेस्ट मैच भी अच्छा होता है. जानें क्या है पूरा विवाद और इससे MCG को क्या नुकसान हो सकता है?
दरअसल, एशेज के चौथे टेस्ट में फटाफट विकेट गिरने के बाद हंगामा मच गया है. हर तरफ इस पिच का आलोचना की जा रही है. मैच रेफरी की रिपोर्ट आने के बाद मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड आईसीसी के फैसले का इंतजार कर रहा है. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि MCG की पिच को ‘असंतोषजनक’ रेटिंग मिल सकती है, जिसमें कुछ खामियां भी हो सकती हैं. अगर ऐसा होता है, तो MCG को रिजर्व ऑफिशियल नोटिस मिलेगा. साथ ही MCG को एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया जाएगा. ICC के आधिकारिक नियम के अनुसार, अगर किसी स्टेडियम को 5 साल के अंदर 6 डिमेरिट प्वाइंट मिलते हैं, तो उस पर इंटरनेशनल क्रिकेट की मेजबानी करने पर एक साल का बैन लग जाता है.
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने एक्स पर लिखा, ‘भारत में जब टेस्ट मैच के पहले दिन कई विकेट गिरते हैं, तो भारत को हमेशा कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ता है. इसलिए मुझे उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया को भी उसी तरह की आलोचना का सामना करना पड़ेगा. न्याय सबके लिए समान होना चाहिए.’ वहीं, भारत के पूर्व खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने कहा, ‘एमसीजी की पिच साधारण नजर आ रही है. यकीन नहीं होता कि 4 एशेज टेस्ट में से दो टेस्ट सिर्फ 2 दिन में खत्म हो गए. इतनी चर्चा के बावजूद चार एशेज टेस्ट सिर्फ 13 दिन में पूरे हो गए.’
दरअसल, MCG पिच पर 10 मिमी घास छोड़ने का फैसला लिया गया था, जिससे तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिली. इससे पिच पर बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल हो गया. इस मैच में इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत हासिल की. एशेज सीरीज 2025-26 के 4 टेस्ट खेले जा चुके हैं, जो सिर्फ 13 दिनों के खेल में खत्म हो गए.
इतना ही नहीं, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी MCG के पिच की आलोचना की. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉड ग्रीनबर्ग ने भी कहा, ‘कम अवधि वाले मैच टेस्ट क्रिकेट के भविष्य के लिए अच्छे नहीं हैं और सीए भविष्य में पिच की तैयारी में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने पर विचार करेगा. उन्होंने कहा, ‘एक प्रशंसक के तौर पर इसे देखना रोमांचक, दिलचस्प और आनंददायक था, लेकिन हम निश्चित रूप से चाहते हैं कि टेस्ट मैच लंबी अवधि तक चलें. कल रात मुझे नींद नहीं आई.’
एशेज सीरीज 2025-26 का पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला गया. पहला टेस्ट भी सिर्फ 2 दिनों में खत्म हो गया था, लेकिन फिर भी ICC ने उसे ‘बहुत अच्छा’ रेटिंग दी थी. इसके बाद चौथे टेस्ट में भी 2 दिनों के अंदर रिजल्ट आ गया. इससे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को टिकट राजस्व में 30 लाख डॉलर तक का नुकसान हो सकता है, क्योंकि दो दिनों में खेले गए इस टेस्ट मैच को देखने के लिए रिकॉर्ड 101,514 दर्शक आए थे.
ऑस्ट्रेलिया को 2024-25 वित्तीय वर्ष में 11.3 मिलियन डॉलर का घाटा हुआ था. अब एशेज सीरीज 2025-26 का आखिरी टेस्ट मैच 4 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा.
चौथे टेस्ट मैच में आखिरी पारी में इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए 175 रनों का लक्ष्य मिला था. इंग्लिश टीम ने सिर्फ 32.2 ओवरों में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. इंग्लैंड के बल्लेबाज जैकब बेथेल ने 46 गेंदों में सबसे ज्यादा 40 रनों की पारी खेली. इसके अलावा सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली ने 48 गेंदों में 37 रन और बेन डकेट ने 26 गेंदों में 34 रनों बनाए. इससे इंग्लैंड ने एशेज 2025-26 में अपना पहला टेस्ट जीता.
Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…
Ahoi Ashtami Puja Muhurta: अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा.…
Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…
India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…
Bengaluru Hotel Incident: बेंगलुरु के फाइव स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने…
Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…