<
Categories: देश

Andhra Pradesh Train Accident: आंध्र प्रदेश में भीषण ट्रेन हादसा, 2 कोच में आग लगने से मची अफरातफरी

Andhra Pradesh Train Accident: सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि में एर्नाकुलम एक्सप्रेस के 2 कोच में भीषण आग लग गई.

Andhra Pradesh Train Accident: आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले के यलमंचिली के पास ट्रेन हादसा हो गया. इसमें 70 वर्षीय शख्स की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलसे हैं या फिर घायल हैं. इनका नजदीक के अस्पतालों में इलाज चल रहा है. रेलवे सूत्रों के मुताबिक, झारखंड के टाटानगर से केरल के एर्नाकुलम जा रही टाटा–एर्नाकुलम एक्सप्रेस हादसे का शिकार हुआ. आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले के यलमंचिली के पास चलती ट्रेन के दो कोच में अचानक आग लगने से ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे 2 कोच पूरी तरह जल गए, जिसमें एक यात्री की मौत की पुष्टि हुई है. उसकी उम्र 70 वर्ष बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि ट्रेन जमशेदपुर से केरल जा रही थी, तभी रास्ते में हादसा हुआ.

आग लगने की जानकारी मिलते ही स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन

मिली जानकारी के मुताबिक यह ट्रेन हादसा सोमवार सुबह अनाकापल्ली जिले के यलमंचिली रेलवे स्टेशन पर उस समय हुआ जब एर्नाकुलम एक्सप्रेस के 2 कोच में भीषण आग लग गई. लोको पायलट ने जैसे ही आग की लपटें देखीं और ट्रेन को स्टेशन पर रोक दिया. इसके बाद समझदारी दिखाते हुए आग की चपेट में बी1 और बी2 कोच को रेलवे कर्मचारियों ने बाकी कोचों को ट्रेन से अलग कर दिया. वहीं यलमंचिली स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही यात्री दहशत में भागने लगे.

2 कोच पूरी तरह से जलकर हुए राख

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, रेलवे अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जानकारी मिली है कि आग की चपेट में आए एम1 और बी2 कोच आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गए.  इस बीच सूचना पर गृह मंत्री वी अनीता ने घटना का जायजा लिया और अधिकारियों को तत्काल और उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.

कोच से निकाल गए 158 यात्री

आग लगने के तुरंत बाद लोकोपायलट ने तत्काल ट्रेन रोक ली. इसके बाद सूचना पर चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. एसपी तुहिन सिन्हा के अनुसार, एक कोच में सवार सभी 82 यात्रियों और दूसरे कोच में सवार 76 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया. वहीं, इससे पहले लोको पायलट के ट्रेन रोकते ही खड़ी ट्रेन धू-धूकर जलने लगी. ज्यादातर यात्रा नींद में थे और उनकी नींद शोर सुनकर टूटी.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST