<
Categories: खेल

एशेज में मिचेल स्टार्क का कारनामा… बदल दिया क्रिकेट का इतिहास, वसीम अकरम को छोड़ा पीछे

Mitchell Starc World Record: मिचेल स्टार्क ने एशेज के दूसरे टेस्ट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. वह टेस्ट क्रिकेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

Mitchell Starc World Record: ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इतिहास रच दिया है. मिचेल स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वसीम अकरम को पीछे छोड़ा है. दरअसल, स्टार्क और अकरम दोनों ही बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने अभी तक 414-414 विकेट चटकाए हैं. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान अकरम ने  104 टेस्ट मैच में कुल 414 विकेट लिए हैं. वहीं, स्टार्क ने 102वें टेस्ट मैच में यह कारनामा कर दिखाया है.
ब्रिस्बेन के गाबा में गुरुवार से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा एशेज टेस्ट शुरू हो गया है. यह टेस्ट मैच पिंक बॉल से खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच के शुरुआत में मिचेल स्टार्क ने अपने 2 ओवरों में 2 विकेट लेकर इतिहास रच दिया. बता दें कि उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में गिना जाता है.

पहले ही ओवर में लिया विकेट

गाबा में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क गेंदबाजी करने के लिए आए और पहले ओवर की आखिरी गेंद पर बेन डकेट को डक पर आउट कर दिया. इसके बाद मिचेल स्टार्क ने अपने दूसरे ओवर में ओली पोप को भी पवेलियन भेज दिया. इसी के साथ ही स्टार्क ने क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करवा लिया. पिछले मैच में भी मिचेल स्टार्क ने एशेज के टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी की थी. उस मैच में स्टार्क ने दोनों पारियों के पहले ओवर में ही विकेट चटकाए. 

पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट

मिचेल स्टार्क टेस्ट इतिहास में पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अभी तक पहले ओवर में 26 विकेट चटकाए हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर जेम्स एंडरसन का नाम है, जिन्होंने 19 विकेट झटके हैं. इसके बाद वेस्टइंडीज के केमार रोच ने पहले ओवर में 10 विकेट लिए हैं. मिचेल स्टार्क डे नाइट टेस्ट इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज भी हैं. 15वां मैच खेल रहे स्टार्क ने अभी तक 83 विकेट झटके हैं. दूसरे नंबर के पैट कमिंस के 43 विकेट ही हैं.

मिचेल स्टार्क का टेस्ट करियर

मिचेल स्टार्क के टेस्ट करियर की बात करें, तो उन्होंने अपने 102वें टेस्ट मैच तक 414 विकेट चटकाए हैं. हालांकि विकेट का आंकड़ा बढ़ भी सकता है, क्योंकि अभी वह अपना 102वां टेस्ट खेल रहे हैं. मिचेल स्टार्क ने अपने टेस्ट करियर में 26.56 की औसत विकेट चटकाए हैं. स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में 3 बार 10, 17 बार 5 और 20 बार 4 विकेट लेने का भी कारनामा किया है. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक पारी में 58 रन खर्च कर 7 विकेट लेना है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Post Office RD Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में छोटी बचत से बनाएं मोटा फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का पूरा गणित

Post Office RD Scheme: पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम में हर महीने 5,000…

Last Updated: October 26, 2026 18:08:50 IST

अनंत सिंह और नीलम देवी को एक और झटका, JDU से बाहर करने के बाद सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस

Anant Singh: बिहार की राजनीति में अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी इन दिनों…

Last Updated: October 26, 2026 17:52:19 IST

Kal Ka Rashifal 27 October 2026: जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा करियर, कारोबार, धन मंगलवार का दिन

Kal Ka Rashifal 27 October 2026: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का…

Last Updated: October 26, 2026 17:53:02 IST

सरकारी नौकरी में सैलरी के अलावा रिटायरमेंट पर मिलते हैं कई फायदे, पेंशन से लेकर ग्रेच्युटी तक जानें नियम

Government Retirement Benefits: सरकारी नौकरी में कर्मचारियों को सैलरी और भत्तों के अलावा रिटायरमेंट के…

Last Updated: October 26, 2026 17:40:29 IST

Kanpur Crime: बच्चों के विवाद में हैवान बनी भाभी! देवर के प्राइवेट पार्ट पर काटा, लगे 55 टांके

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में दो बच्चों के बीच शुरू हुआ झगड़ा…

Last Updated: October 26, 2026 17:35:13 IST