सोना जितना ज्यादा कैरेट का होगा उसकी शुद्धता उतनी ज्यादा होगी. इसी कड़ी में आज इस खबर के जरिए हम आपको 18, 22 और 24 कैरेटे सोने में क्या अंतर होता है? उस बारे में बताने जा रहे है.
What is gold carat
Gold: भारत में बहुत सारे लोग सोने को ज्वेलरी के तौर पर इस्तेमाल करते है. बहुत सारे लोग शादी समारोह या त्योहार पर सोने की ज्वेलरी पहनते है. इसके अलावा देश में बहुत से लोग इन्वेस्टमेंट के तौर पर भी सोना खरीदते है.
जब हम सोना खरीदने के लिए मार्केट जाते है तो हमें 18, 22 और 24 कैरेट सोना मिलता है. क्या आप 18 और 22 कैरेट सोने में अंतर जानते है? अगर नही जानते तो आपको इसके बारे में जरूर जानना चाहिए. कैरेट सोने की शुध्दता को बताता है. कैरेट जितना ज़्यादा होगा उसकी शुद्धता उतनी ही ज़्यादा होगी. इस आर्टिकल में हम आपको 18 और 22 कैरेट सोने में क्या अंतर है, यह बताने जा रहे है. आइए जानते है.
18 कैरेट सोने में 75 प्रतिशत सोना होता है, जिसमें 25 प्रतिशत दूसरी धातु मिली होती है. 18 कैरेट सोना, 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने से ज़्यादा सस्ता होता है. 18 कैरेट सोना ज़्यादा टिकाऊ और सख्त होता है. 5% (750) शुद्ध होता है.
22 कैरेट सोने का इस्तेमाल ज़्यादातर ज्वेलरी बनाने में होता है. मात्रा के हिसाब से इसे 91.67 प्रतिशत शुद्ध सोना माना जाता है. इसे बनाने में कॉपर ज़िंक और सिल्वर जैसी दूसरी धातुओं का भी इस्तेमाल होता है. यह 22 कैरेट सोने को ज्वेलरी के लिए सबसे अच्छा बनाता है. 91.67% (916) शुद्ध होता है.
24 कैरेट सोना पूरी तरह से शुध्द होता है. इसमें किसी भी तरह की मिलावत नही होती है. 24 कैरेट सोने को मार्केट में 99.9 परसेंट शुद्ध सोने के तौर पर जाना जाता है. 24 कैरेट सोने की एक खास पहचान होती है. 99.9% (सबसे शुद्ध) होता है.
इसकी चमक की वजह से इसे आसानी से पहचाना जा सकता है. 24 कैरेट सोना 22 या 18 कैरेट सोने से ज़्यादा महंगा होता है. 24 कैरेट सोना बहुत नरम और लचीला होता है, जिससे यह ज्वेलरी के लिए कम सही रहता है.
संजीवनी मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल — NABH एक्रेडिटेड हॉस्पिटल में अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, सुसज्जित ICU और…
सूरत (गुजरात) [भारत], 26 अक्टूबर: व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल, वेसु, सूरत द्वारा अपने वार्षिक समारोह…
Bomb Threats: देशभर के कई संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप…
Karwa Chauth Astrology: करवा चौथ पर पांच ग्रहों की वक्री स्थिति बनने की ज्योतिषीय मान्यता…
Delhi Cruise Ride: अगर आपको क्रूज की सवारी पसंद है, तो अब दिल्ली से बाहर…
Post Office RD Scheme: पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम में हर महीने 5,000…