<
Categories: खेल

मिचेल स्टार्क ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने बाद जीता दिल, पाकिस्तानी तेज गेंदबाज को बताया महान, बोले- वह मुझसे बेहतर

Mitchell Starc On Akram: मिचेल स्टार्क ने वसीम अकरम का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद ऐसा बयान दिया, जिसने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया. मिचेल स्टार्क ने अकरम का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद उन्हें महान गेंदबाज बताया. जानें स्टार्क ने क्या कहा...

Mitchell Starc On Wasim Akram: ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने गुरुवार को गाबा में खेले जा रहे पिंक-बॉल टेस्ट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया. उन्होंने एशेज के दूसरे टेस्ट में पहले दिन पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वसीम अकरम का सालों से चला आ रहा रिकॉर्ड तोड़ दिया. मिचेल स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड वसीम अकरम के नाम था. मिचेल स्टार्क ने अकरम का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद हैरतअंगेज बयान दिया है.
गुरुवार को दूसरे एशेज के पहले दिन स्टंप्स के बाद मिचेल स्टार्क ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन से बातचीत की. इस दौरान स्टार्क ने कहा, ‘वसीम अब भी मुझसे कहीं बेहतर गेंदबाज हैं. जहां तक मेरा सवाल है, वह अभी भी बाएं हाथ के गेंदबाजों में शीर्ष पर हैं और निश्चित रूप से वह अब तक के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं.’ स्टार्क ने आगे कहा कि इस बारे में बात होना अच्छा लगता है, लेकिन वे बस कुछ और गेंदबाजी करने की कोशिश करेंगे.

वसीम अकरम का क्या रिएक्शन?

वसीम अकरम ने भी मिचल स्टार्क की इस विशेष उपलब्धि पर बधाई ही. उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट करके लिखा, ‘सुपर स्टार्क! तुम पर गर्व है. यह सिर्फ वक्त की बात थी. इसी तरह कमाल दिखाते रहो.’ वसीम अकरम ने मिचेल स्टार्क को इस तरह आगे शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया. इस संदेश के बाद क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने कहा कि यही खेल की असली सुंदरता है. 

मिचेल स्टार्क ने अपने नाम किया ये रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ने वसीम अकरम को पीछे छोड़ते हुए बाएं टेस्ट क्रिकेट में बाएं हाथ के गेंदबाज के तौर पर 418 विकेट पूरे किए. गाबा में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दौरान इंग्लैंड के ओली पोप को आउट कर अकरम के रिकॉर्ड की बराबरी की थी. इसके बाद हैरी ब्रुक का आउट कर स्टार्क ने वसीम अकरम को पीछे छोड़ दिया. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 418 विकेट पूरे कर लिए हैं. वहीं, वसीम अकरम के नाम 414 टेस्ट विकट दर्ज हैं. इंग्लैंड के खिलाफ 6 विकेट लेने के बाद मिचेल स्टार्क टेस्ट में 15वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए. उन्होंने भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह को पीछे छोड़ दिया है.

ऑस्ट्रेलिया की बॉलिंग अटैक की अगुवाई कर रहे स्टार्क

एशेज के दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम में पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन के चोटिल होने के कारण बाहर चल रहे हैं. इसके चलते मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी अटैक की अगुवाई कर रहे हैं. वह इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. स्टार्क पिंक बॉल टेस्ट में भी नंबर-1 बन गए हैं. उनके नाम पिंक बॉल टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट हैं. इससे पहले मिचेल स्टार्क ने पहले एशेज टेस्ट में 10 विकेट चटकाए थे.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

देवी विसर्जन जुलूस में मस्जिद के पास हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:22 IST

Tilak Varma World Record: तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, एक साल में सबसे ज्यादा T20I कैच लेने वाले फील्डर बने

Tilak Varma World Record: भारत-न्यूजीलैंड दूसरे T20I में तिलक वर्मा ने 2026 में 26 कैच…

Last Updated: October 24, 2026 14:47:45 IST

पारूल विश्वविद्यालय और गोवा स्वास्थ्य सेवा संचालनालय ने फिजिओथेरपी केंद्र शुरू किए

केपेम (गोवा), 24 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय गोवा की स्वास्थ्य सेवा संचालनालय (डीएचएस), गोवा के साझेदारी…

Last Updated: October 24, 2026 14:37:23 IST

इंडिया केम 2026 में ओडिशा को 53893 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव, 20 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार!

Odisha News: ओडिशा सरकार ने अलग-अलग कंपनियों के साथ नौ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए,…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:26 IST

23 साल के लड़के ने 20 महिला पुलिस कांस्टेबल से कैसे ठगे लाखों रूपये? शादी का झासा देकर करता था ये काम; पूरा मामला जान पकड़ लेंगे माथा

Delhi Police Fraud Case:आरोपी की लिव-इन पार्टनर भी दिल्ली पुलिस में एक महिला कांस्टेबल है.…

Last Updated: October 24, 2026 14:30:57 IST