<
Categories: दिल्ली

Delhi Airport Advisory: इंडिगो पर मंडराया संकट! शुक्रवार आधी रात तक रद्द की गई सारी उड़ानें, एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Airport Advisory: दिल्ली एयरपोर्ट से इंडिगो की सभी उड़ाने आज रात तक के लिए रद्द कर दी गई है. जिसके कारण देशभर के यात्रियों के लिए परेशानी काफी ज्यादा बढ़ गई है. एयरपोर्ट ऑपरेटर ने यात्रियों को घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट के शेड्यूल की जानकारी लेने की सलाह दी है.

Delhi Airport Advisory: देश की राजधानी दिल्ली समेत देशभर के हवाई अड्डों पर इंडिगो एयरलाइंस की संचालन में काफी परेशानी हो रही है. जिसके कारण देशभर के हजारों यात्रियों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से आज आधी रात तक इंडिगो एयरलाइंस की सभी उड़ाने रद्द करने का फैसला किया है. जिसके कारण दिल्लीवालों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. 

एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली एयरपोर्ट ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि “5 दिसंबर 2025 को दिल्ली एयरपोर्ट से निकलने वाली इंडिगो की डोमेस्टिक फ़्लाइट्स आज आधी रात (23:59 बजे तक) तक कैंसल हैं. बाकी सभी कैरियर्स के ऑपरेशन्स तय समय पर ही रहेंगे. हमारी डेडिकेटेड ऑन-ग्राउंड टीमें सभी पार्टनर्स के साथ मिलकर इस दिक्कत को कम करने और पैसेंजर्स के लिए आरामदायक अनुभव पक्का करने के लिए पूरी मेहनत से काम कर रही हैं. जिन पैसेंजर्स को किसी भी मेडिकल सपोर्ट की ज़रूरत है, वे हमारे ग्राउंड स्टाफ़ या हेल्प डेस्क या T3 डोमेस्टिक पियर जंक्शन पर सेल्फ़ मेडिकेशन रूम, T2 में पोस्ट सिक्योरिटी सेल्फ़ मेडिकेशन रूम और T1 में डिपार्चर मेडिकल सेंटर में मेडिकल स्टाफ़ से संपर्क कर सकते हैं. फ़्लाइट के लेटेस्ट स्टेटस के लिए, कृपया हमारी ऑफ़िशियल वेबसाइट www.newdelhiairport.in देखें.“

फ्लाइट रद्द का सिलसिला जारी

इंडिगो के लिए उड़ानें रद्द करने का सिलसिला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है. तकनीकी दिक्कतों, मौसम और क्रू मेंबर की कमी के कारण इंडिगों की सैंकड़ों उड़ानें रद्द हो चुकी है. जिससे देशभर के हवाई अड्डों पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे एयरपोर्ट पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है. 

इंडिगो ने यात्रियों से मांगी थी माफी

इंडिगो ने अपने X हैंडल पर लिखा, “पिछले दो दिनों में, इंडिगो के नेटवर्क और ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आई हैं. हम इन घटनाओं से प्रभावित अपने सभी कस्टमर्स और इंडस्ट्री स्टेकहोल्डर्स से दिल से माफी मांगते हैं. इंडिगो की टीमें, MOCA, DGCA, BCAS, AAI और एयरपोर्ट ऑपरेटर्स के सपोर्ट से, इन देरी के असर को कम करने और नॉर्मल हालात वापस लाने के लिए पूरी मेहनत से काम कर रही हैं.” इसमें आगे लिखा, “हम अपने कस्टमर्स को उनकी शेड्यूल्ड फ्लाइट्स में किसी भी बदलाव के बारे में बताते रहते हैं और उन्हें सलाह देते हैं कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले https://goindigo.in/check-flight-status.html पर लेटेस्ट स्टेटस चेक कर लें. इंडिगो को हुई परेशानी के लिए बहुत अफसोस है और हम जल्द से जल्द अपना ऑपरेशन फिर से शुरू करने पर फोकस कर रहे हैं.”

नियमों में छूट की मांग

इंडिगो ने सरकार से पायलटों के आराम और नाइट ड्यूटी को लेकर नियमों में 10 फरवरी तक छूट की मांग की है. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस मांग की पुष्टि की और बोला कि यात्रियों की परेशानी को कम करने और सुरक्षा मानकों को बनाए रखने के लिए इंडिगों ने छूट की मांग की थी. इंडिगों ने डीजीसीए को भरोसा दिलाया की हालात को सामान्य करने के लिए प्रमुख कदम उठाए गए हैं. नाइट ड्यूटी के नियमों में बदलाव किए गए हैं. 

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

पारूल विश्वविद्यालय और गोवा स्वास्थ्य सेवा संचालनालय ने फिजिओथेरपी केंद्र शुरू किए

केपेम (गोवा), 24 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय गोवा की स्वास्थ्य सेवा संचालनालय (डीएचएस), गोवा के साझेदारी…

Last Updated: October 24, 2026 14:37:23 IST

इंडिया केम 2026 में ओडिशा को बड़ी सफलता, 53893 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव, 20 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार!

Odisha News: ओडिशा सरकार ने अलग-अलग कंपनियों के साथ नौ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए,…

Last Updated: October 24, 2026 14:36:37 IST

23 साल के लड़के ने 20 महिला पुलिस कांस्टेबल से कैसे ठगे लाखों रूपये? शादी का झासा देकर करता था ये काम; पूरा मामला जान पकड़ लेंगे माथा

Delhi Police Fraud Case:आरोपी की लिव-इन पार्टनर भी दिल्ली पुलिस में एक महिला कांस्टेबल है.…

Last Updated: October 24, 2026 14:30:57 IST

रैपिडो राइडर निकला जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध, मुंबई ATS ने किया गिरफ्तार; पीएम मोदी को लेकर कही थी ये बात

Maharashtra ATS को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर, कालाचौकी यूनिट ने आरोपी को माहिम…

Last Updated: October 24, 2026 13:37:01 IST