इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली ने भारतीय दिग्गज आशीष नेहरा को अपने करियर का सबसे बेहतरीन क्रिकेटिंग ब्रेन बताया है. उन्होंने कहा कि नेहरा खेल की हर परिस्थिति को गहराई से समझते हैं और उनके पास लगभग हर सवाल का जवाब होता है.
एमएस धोनी नहीं है सबसे अधिक दिमाग वाले क्रिकेटर?
आशीष नेहरा ने कोचिंग करियर की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजी कोच के रूप में की थी. हालांकि उस समय टीम संतुलित नहीं थी और अच्छे नतीजे नहीं मिल सके. इसके बाद साल 2022 में उन्हें गुजरात टाइटंस का मुख्य कोच बनाया गया. अपने पहले ही सीजन में उन्होंने टीम को आईपीएल चैंपियन बना दिया और वह आईपीएल इतिहास में खिताब जीतने वाले पहले भारतीय मुख्य कोच बने. तब से गुजरात टाइटंस लगातार मजबूत प्रदर्शन करती आ रही है और पांच सीजन में केवल एक बार ही प्लेऑफ में जगह बनाने से चूकी है.
‘बियर्ड बिफोर विकेट’ पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान मोईन अली ने कहा कि असली क्रिकेटिंग ब्रेन वही होता है, जिसके पास खेल की लगभग हर स्थिति के लिए कोई न कोई योजना या सोच हो. उन्होंने कहा कि आशीष नेहरा हर खिलाड़ी, हर रणनीति और हर मैच परिस्थिति पर गहराई से चर्चा करते हैं. उनकी बातों के पीछे केवल अनुमान नहीं बल्कि आंकड़े, पुराने उदाहरण और ठोस तर्क भी होते हैं.
युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…
Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…
एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…
IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…
Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…
Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…