Live TV
Search
Home > क्रिकेट > क्रिकेट जगत में सबसे तेज दिमाग किसका? महेंद्र सिंह धोनी नहीं… मोइन अली ने लिया इस खिलाड़ी का नाम

क्रिकेट जगत में सबसे तेज दिमाग किसका? महेंद्र सिंह धोनी नहीं… मोइन अली ने लिया इस खिलाड़ी का नाम

इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली ने भारतीय दिग्गज आशीष नेहरा को अपने करियर का सबसे बेहतरीन क्रिकेटिंग ब्रेन बताया है. उन्होंने कहा कि नेहरा खेल की हर परिस्थिति को गहराई से समझते हैं और उनके पास लगभग हर सवाल का जवाब होता है.

Written By:
Last Updated: August 3, 2026 14:56:32 IST

Mobile Ads 1x1
इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली ने भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच आशीष नेहरा को अपने करियर का सबसे बेहतरीन क्रिकेटिंग ब्रेन बताया है. मोईन ने कहा कि उन्होंने अपने लंबे करियर में कई महान कप्तानों और कोचों के साथ काम किया, लेकिन खेल को समझने और हर परिस्थिति का समाधान निकालने के मामले में आशीष नेहरा सबसे अलग हैं. उन्होंने यह अनुभव रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ बिताए समय के दौरान हासिल किया था.

आशीष नेहरा ने कोचिंग करियर की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजी कोच के रूप में की थी. हालांकि उस समय टीम संतुलित नहीं थी और अच्छे नतीजे नहीं मिल सके. इसके बाद साल 2022 में उन्हें गुजरात टाइटंस का मुख्य कोच बनाया गया. अपने पहले ही सीजन में उन्होंने टीम को आईपीएल चैंपियन बना दिया और वह आईपीएल इतिहास में खिताब जीतने वाले पहले भारतीय मुख्य कोच बने. तब से गुजरात टाइटंस लगातार मजबूत प्रदर्शन करती आ रही है और पांच सीजन में केवल एक बार ही प्लेऑफ में जगह बनाने से चूकी है.

आशीष नेहरा की रणनीति से प्रभावित हैं मोईन अली

‘बियर्ड बिफोर विकेट’ पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान मोईन अली ने कहा कि असली क्रिकेटिंग ब्रेन वही होता है, जिसके पास खेल की लगभग हर स्थिति के लिए कोई न कोई योजना या सोच हो. उन्होंने कहा कि आशीष नेहरा हर खिलाड़ी, हर रणनीति और हर मैच परिस्थिति पर गहराई से चर्चा करते हैं. उनकी बातों के पीछे केवल अनुमान नहीं बल्कि आंकड़े, पुराने उदाहरण और ठोस तर्क भी होते हैं.

खिलाड़ियों को संभालने की क्षमता भी बताई खास

मोईन अली ने कहा कि आशीष नेहरा केवल रणनीति बनाने में ही माहिर नहीं हैं, बल्कि खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ बेहतर तालमेल बनाने में भी विशेषज्ञ हैं. उन्होंने कहा कि नेहरा जानते हैं कि ड्रेसिंग रूम का माहौल कैसे सकारात्मक रखा जाए और खिलाड़ियों का आत्मविश्वास कैसे बढ़ाया जाए. मोईन के अनुसार, यही वजह है कि आशीष नेहरा आज दुनिया के सबसे समझदार और प्रभावशाली क्रिकेट कोचों में गिने जाते हैं.

MORE NEWS