Mohammad Kaif on Vaibhav: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए क्या टीम इंडिया का रास्ता अब भी बंद है? पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि अगले 6 महीनों में टी20 टीम में एक बड़ा बदलाव होने वाला है, जहाँ तिलक वर्मा या शिवम दुबे में से किसी एक को बाहर होना पड़ सकता है. जानिए कैफ ने वैभव के किस खास हुनर को लेकर यह चौंकाने वाला दावा किया है...
वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने महज 15 साल की उम्र में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से बड़े-बड़े गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए, उन्हें अभी तक भारतीय T20 टीम की प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिल पाई है. हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ हुई T20 सीरीज के दौरान भी वे बेंच पर ही बैठे रहे.
मौजूदा समय में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों के शानदार फॉर्म को देखते हुए ऐसा लगता है कि वैभव के लिए टीम इंडिया में जगह बनाना अभी आसान नहीं होगा. हालांकि, पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ की सोच इससे बिल्कुल अलग है. उन्होंने इस युवा विस्फोटक बल्लेबाज को लेकर एक बड़ा दावा किया है.
मोहम्मद कैफ का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी आने वाले 6 महीनों के भीतर भारतीय T20 टीम में अपनी पक्की जगह बना सकते हैं. उन्होंने सुझाव दिया कि वैभव को तिलक वर्मा या शिवम दुबे की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है. कैफ के मुताबिक, वैभव T20 टीम में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए बेहतरीन विकल्प हैं.
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए मोहम्मद कैफ ने कहा, ‘तिलक वर्मा भले ही टीम के उप-कप्तान हैं, लेकिन पहले भी कई उप-कप्तानों को टीम से बाहर किया जा चुका है. वहीं शिवम दुबे का प्रदर्शन भी लगातार अच्छा नहीं रहा है. उनकी फील्डिंग भी उतनी मजबूत नहीं है और वे एक पूरे ऑलराउंडर के रूप में गेंदबाजी भी ज्यादा नहीं कर रहे हैं, यानी वे सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे हैं. अगले 6 महीनों में तिलक या दुबे में से किसी एक को बाहर होना पड़ सकता है, और तभी वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा.’
कैफ ने वैभव की गेंदबाजी पर भी बात की. उन्होंने कहा, ‘वैभव ने दलीप ट्रॉफी में रन बनाए और वहां गेंदबाजी भी की, जिससे उनका एक नया हुनर सामने आया है. वैभव समझ चुके हैं कि अगर वे 2-3 ओवर गेंदबाजी भी कर लेते हैं, तो टीम के लिए उनकी उपयोगिता काफी बढ़ जाएगी.’
Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…
Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…
India vs New Zealand: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे टीम का ऐलान कर…
MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…
Sharadiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्र की महाष्टमी 19 अक्टूबर 2026 को मनाई जाएगी. ज्योतिषीय मान्यताओं…
Saturn transit in 2026: शनि देव 11 दिसंबर 2026 को मीन राशि में मार्गी होंगे.…